Key Highlights
- पोखरण में IG Defence ने 5 KM रेंज वाले स्वदेशी JWALA MK-1 का सफल टेस्ट किया।
- JWALA MK-1 में GRID AI सिस्टम ड्रोन की पहचान और टारगेट मैनेजमेंट करता है।
- कंपनी के मुताबिक, इसकी एंगेजमेंट रेंज 2–5 KM और ऊंचाई क्षमता 50 मीटर से 5,000 मीटर तक है।
- इसमें डुअल-पल्स रॉकेट मोटर, प्रोक्सिमिटी फ्यूज और मोबाइल लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है।
राजस्थान के पोखरण में भारतीय डिफेंस कंपनी आईजी डिफेंस (IG Defence) ने अपने स्वदेशी काउंटर-ड्रोन सिस्टम ज्वाला एमके-1 (JWALA MK-1) का सफल टेस्ट-फायर किया है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला ऑटोनॉमस काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (CUAS) माइक्रो-मिसाइल सिस्टम है। इसे दुश्मन के ड्रोन और छोटे मानवरहित हवाई खतरों को पहचानने और उन्हें हवा में ही नष्ट करने के लिए विकसित किया गया है। सिस्टम की बताई गई ऑपरेशनल रेंज 5 किलोमीटर तक है। इसकी एक खास बात यह है कि इसे कंपनी के अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मिशन ऑटोनॉमी और बैटल मैनेजमेंट सिस्टम ग्रिड के साथ जोड़ा गया है।
ड्रोन का इस्तेमाल अब निगरानी से लेकर हमले तक कई सैन्य कामों में हो रहा है। छोटे और कम कीमत वाले ड्रोन भी सैनिकों, सैन्य ठिकानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे ड्रोन को रोकने के लिए महंगे एयर डिफेंस इंटरसेप्टर का इस्तेमाल करना कई बार लागत के लिहाज से चुनौती बन जाता है। ज्वाला एमके-1 को इसी समस्या के लिए एक स्वदेशी हार्ड-किल विकल्प के तौर पर तैयार किया गया है।
JWALA MK-1 कैसे करता है काम?
ज्वाला एमके-1 एक ऑटोनॉमस काउंटर-यूएएस माइक्रो-मिसाइल सिस्टम (CUAS) है। यह काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम होता है। इसका इस्तेमाल दुश्मन के ड्रोन की पहचान करने और उसे निष्क्रिय करने के लिए किया जाता है।
आईजी डिफेंस के मुताबिक, ज्वाला में ड्रोन की पहचान, उसकी कैटेगरी तय करने और उसे निशाना बनाने की प्रक्रिया को एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के तहत जोड़ा गया है। इसकी बताई गई ऑपरेशनल रेंज 5 किलोमीटर तक है। इसकी एंगेजमेंट रेंज 2 से 5 किलोमीटर और ऊंचाई कवरेज 50 मीटर से 5,000 मीटर तक है।
ग्रिड एआई सिस्टम है ज्वाला का इंटेलिजेंस बैकबोन
ज्वाला की सबसे अहम तकनीकी विशेषताओं में इसका ग्रिड सिस्टम शामिल है। ग्रिड एक मिशन ऑटोनॉमी और बैटल मैनेजमेंट सिस्टम है। इसे आईजी डिफेंस ने खुद बनाया है।
कंपनी के मुताबिक, ग्रिड अलग-अलग सेंसर से मिलने वाले डेटा को एक साथ जोड़ता है। इसके बाद यह संभावित टारगेट की पहचान, उसकी क्लासिफिकेशन, मिशन से जुड़े फैसलों और एंगेजमेंट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को एक ही आर्किटेक्चर में कॉर्डिनेट करता है।
इसका मतलब है कि सिस्टम में केवल मिसाइल या लॉन्चर ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ा सॉफ्टवेयर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेंसर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर संभावित खतरे का आकलन किया जाता है और मिशन को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में ग्रिड की भूमिका रहती है।
🇮🇳🚀 India’s First Autonomous Counter-Drone Micro-Missile System, JWALA MK-1, Successfully Test-Fired at Pokhran!…
Indian defence company IG Defence has successfully test-fired its indigenous JWALA MK-1 Counter-Unmanned Aircraft System (CUAS) at Pokhran, Rajasthan, marking a significant step in India’s counter-drone technology development.
With a claimed operational range of up to 5 km, JWALA MK-1 is designed to detect, identify, classify and neutralise hostile drones through an autonomous engagement architecture.
Its key feature is integration with GRID, IG Defence’s proprietary AI-powered Mission Autonomy and Battle Management System, which coordinates sensor inputs, target identification, decision-making and engagement management.
The system aims to provide an indigenous and cost-effective response to the growing threat of hostile drones, strengthening India’s future battlefield air-defence capabilities.
An important milestone for India’s indigenous counter-drone and AI-driven defence technology ecosystem!
#JWALAMK1 #IGDefence #CounterDrone #CUAS #AntiDroneSystem #DroneWarfare #DefenceTechnology #ArtificialIntelligence #MilitaryTechnology #Pokhran #MakeInIndia #AtmanirbharBharat #IndianDefence #DefenceInnovation #RakshaSamachar
@bodhi_ig @IGDefence— Raksha Samachar | रक्षा समाचार 🇮🇳 (@RakshaSamachar) November 23, 2026
कंपवी के फाउंडर और सीईओ बोधिसत्व संघप्रिय ने कहा कि ग्रिड केवल एक अलग बैटल मैनेजमेंट सिस्टम नहीं है, बल्कि ज्वाला की पूरी किल चेन का इंटेलिजेंस बैकबोन है। उनके अनुसार, कंपनी का उद्देश्य ऐसे डिफेंस सिस्टम विकसित करना है, जिनमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को शुरुआत से ही एक साथ तैयार किया जाए।
मिसाइल की तकनीकी खूबियां और मोबाइल लॉन्चर
कंपनी के अनुसार, इसमें डुअल-पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर और एयरोडायनामिक फिन कंट्रोल का इस्तेमाल किया गया है। इनका संबंध मिसाइल को आगे बढ़ाने और उड़ान के दौरान उसकी दिशा नियंत्रित करने से है।
कंपनी के मुताबिक इसमें प्री-फ्रैगमेंटेड हाई-एक्सप्लोसिव वॉरहेड और प्रोक्सिमिटी फ्यूज भी है। प्रोक्सिमिटी फ्यूज से टारगेट के नजदीक पहुंचने पर विस्फोट किया जा सकता है। इसका उद्देश्य हर स्थिति में सीधे टारगेट से टकराने पर निर्भरता कम करना होता है।
इसमें ट्रक-माउंटेड मल्टीपल कनिस्टर लॉन्चर भी है, इसे 4×4 वाहनों के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इससे सिस्टम को अलग-अलग स्थानों पर तैनात करने की व्यवस्था मिल सकती है। (JWALA MK-1)

कम लागत वाले ड्रोन के मुकाबले की चुनौती
आधुनिक युद्ध में छोटे ड्रोन और ड्रोन स्वार्म एक बड़ी चुनौती बन चुके हैं। यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में हुए संघर्षों में कम लागत वाले ड्रोन के सैन्य इस्तेमाल ने एयर डिफेंस की लागत और इंटरसेप्टर की उपलब्धता से जुड़े सवालों को सामने रखा है।
कई मामलों में कम कीमत वाले ड्रोन को रोकने के लिए काफी महंगे मिसाइल सिस्टम इस्तेमाल करने पड़ते हैं। इससे रक्षा बलों के इंटरसेप्टर स्टॉक और ऑपरेशनल खर्च पर दबाव पड़ सकता है। आईजी डिफेंस के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट विंग कमांडर अनूप शर्मा का कहना है कि कम लागत वाले ड्रोन को महंगे पारंपरिक सिस्टम से रोकना आधुनिक सेनाओं के लिए एक चुनौती है। उनके अनुसार, ज्वाला एमके-1 को इसी जरूरत को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। (JWALA MK-1)
भारत के काउंटर-ड्रोन सिस्टम
भारत में काउंटर-ड्रोन तकनीक पर सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों काम कर रहे हैं। निजी क्षेत्र में सोलर डिफेंस और इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स का भार्गवास्त्र भी एक माइक्रो-मिसाइल आधारित काउंटर-ड्रोन सिस्टम है। इसमें अलग-अलग स्तरों पर ड्रोन को रोकने के लिए माइक्रो-रॉकेट और गाइडेड माइक्रो-मिसाइल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
वहीं, डीआरडीओ लेजर आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन और दूसरे सॉफ्ट-किल सिस्टम पर भी काम कर रहा है। हार्ड-किल सिस्टम में मिसाइल या दूसरे भौतिक इंटरसेप्टर से टारगेट को नष्ट किया जाता है, जबकि सॉफ्ट-किल तकनीक में जैमिंग या इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ड्रोन के कामकाज को बाधित करने की कोशिश की जाती है।
आईजी डिफेंस ज्वाला एमके-1 के अलावा काल लॉन्ग-रेंज वन-वे अटैक और लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम तथा टी-शूल बीम इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर सिस्टम पर भी काम कर रही है। कंपनी के अनुसार, इन सिस्टम्स को भी ग्रिडD आर्किटेक्चर से जोड़ने की योजना है। इसके अलावा कंपनी की आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में करीब 200 एकड़ में मिसाइल और प्रोपल्शन मैन्युफैक्चरिंग हब विकसित करने की भी योजना है। (JWALA MK-1)
Author
-
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"


