Key Highlights
- छह साल बाद अग्निवीरों के लिए लिखित, फिजिकल और फायरिंग टेस्ट का प्रस्ताव है।
- पहले 25% अग्निवीर चार साल बाद नियमित सैनिक बनेंगे, बाकी 75% को दो साल का एक्सटेंशन मिलेगा।
- चयन के लिए फिजिकल टेस्ट में ‘एक्सीलेंट’ और फायरिंग में ‘फर्स्ट क्लास शॉट’ का मानक विचाराधीन है।
- मेडिकल फिटनेस, अनुशासन और हथियारों की दक्षता भी चयन का आधार हो सकते हैं। अंतिम नियम तय नहीं हुए हैं।
Agniveer Selection Criteria: अग्निपथ योजना में बदलाव के बाद अब चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए नियमित सैनिक बनने के अतिरिक्त रास्ते का प्रस्ताव है। हालांकि, इसके लिए केवल सेवा अवधि पूरी करना काफी नहीं होगा। उन्हें मेडिकल फिटनेस, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और फायरिंग जैसे मानकों पर भी खरा उतरना पड़ सकता है।
छह साल की सेवा पूरी होने पर नियमित कैडर में शामिल करने के लिए यूनिट स्तर पर एक विशेष टेस्ट कराने का प्रस्ताव चर्चा में है। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और फायरिंग टेस्ट शामिल हो सकते हैं। इन सभी के साथ दूसरे मानकों को जोड़कर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने की बात कही जा रही है।
हालांकि, इन नियमों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (HQ IDS) के अनुसार, चयन के मानक फिलहाल विचाराधीन हैं।
Agniveer Selection Criteria: दो चरणों में होगा नियमित सैनिक बनने का मौका
संशोधित अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए दो चरणों वाली व्यवस्था प्रस्तावित है। पहले चरण में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर सीधे नियमित सैनिक बनने का मौका मिलेगा। बाकी 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा यानी सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी का विकल्प दिया जाएगा।
इस तरह अतिरिक्त सेवा करने वाले अग्निवीरों को कुल छह साल पूरे होने के बाद नियमित कैडर में शामिल होने का एक और अवसर मिल सकता है। इसके लिए उनका नियमित सेवा में जाने का इच्छुक होना और तय सिलेक्शन क्राइटेरिया पूरा करना जरूरी होगा।
यह व्यवस्था उन अग्निवीरों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें चार साल पूरे होने पर पहले चरण में नियमित सेवा के लिए नहीं चुना जाता है। हालांकि, दो साल का एक्सटेंशन मिलने का मतलब अपने आप नियमित सैनिक बन जाना नहीं होगा।
यूनिट स्तर पर हो सकता है अग्निवीर कैडर टेस्ट
छह साल की सेवा पूरी होने के करीब यूनिट स्तर पर अग्निवीर कैडर टेस्ट कराने का प्रस्ताव है। इस टेस्ट के जरिए अग्निवीरों की लिखित जानकारी, शारीरिक क्षमता और हथियार चलाने की दक्षता का आकलन किया जा सकता है।
प्रस्तावित टेस्ट में तीन प्रमुख हिस्से शामिल हैं। पहला लिखित परीक्षा, दूसरा फिजिकल टेस्ट और तीसरा फायरिंग टेस्ट। इन तीनों के प्रदर्शन को मेडिकल फिटनेस, अनुशासन और अन्य निर्धारित मानकों के साथ जोड़कर अंतिम मेरिट तैयार करने का विचार है। (Agniveer Selection Criteria)
फिजिकल टेस्ट और फायरिंग में भी तय हो सकते हैं कड़े मानक
अतिरिक्त दो साल की सेवा लेने वाले अग्निवीरों के लिए फिजिकल और फायरिंग प्रदर्शन को भी ध्यामें रखा जाएगा। एक्सटेंशन चाहने वाले अग्निवीरों को कंबाइंड फिजिकल टेस्ट में ‘एक्सीलेंट’ ग्रेड हासिल करना पड़ सकता है।
फायरिंग में कम से कम ‘फर्स्ट क्लास शॉट’ का स्तर प्राप्त करने की शर्त पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं, फायरिंग के प्रदर्शन के लिए मार्क्समैन, फर्स्ट शॉट और स्टैंडर्ड शॉट जैसे ग्रेड होने चाहिए।
इन मानकों का उद्देश्य अग्निवीरों की शारीरिक क्षमता और हथियारों के इस्तेमाल में उनकी दक्षता का आकलन करना है। (Agniveer Selection Criteria)
मेडिकल फिटनेस और एलएमसी पर भी रहेगा ध्यान
नियमित कैडर में चयन के लिए मेडिकल फिटनेस एक महत्वपूर्ण शर्त हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, लो मेडिकल कैटेगरी (LMC) में आने वाले अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल नहीं करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
नियमित सैनिकों में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के कारण एलएमसी के मामले बढ़े हैं। इसी वजह से मेडिकल फिटनेस के मानकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
एलएमसी की कैटेगरीज में बैटल कैजुअल्टी, सैन्य सेवा से जुड़ी विकलांगता और सेवा से असंबंधित विकलांगता शामिल हैं। वहीं, बैटल कैजुअल्टी या सैन्य सेवा के दौरान हुई विकलांगता के मामलों में कुछ छूट दी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई अंतिम नियम घोषित नहीं हुआ है। (Agniveer Selection Criteria)
अनुशासन और शराब की निर्भरता भी चयन का आधार
अग्निवीरों के चयन में अनुशासन से जुड़े रिकॉर्ड को भी महत्व दिया जा सकता है। वहीं, अनुशासनहीनता और अल्कोहल निर्भरता से जुड़े मामलों को नियमित कैडर में चयन के लिए अयोग्यता का आधार बनाने पर विचार हो रहा है।
इसमें रेड इंक और ब्लैक इंक एंट्री जैसे अनुशासनात्मक रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। यहां तक कि छोटी अनुशासनात्मक चूक के मामलों को लेकर भी चयन के दौरान विचार किया जा सकता है।
इसके अलावा, नई तकनीक और आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल में एक्सपर्ट अग्निवीरों को प्राथमिकता देने का प्रस्ताव है। मल्टी-स्किल यानी एक से अधिक तरह के सैन्य काम करने की क्षमता रखने वाले जवानों का प्रदर्शन भी चयन में अहम हो सकता है। (Agniveer Selection Criteria)
अग्निवीरों को मिलेगा चार विकल्प वाला प्रमाणपत्र
संशोधित व्यवस्था के तहत अग्निवीरों को एक नया प्रमाणपत्र जारी करने का भी प्रस्ताव है। इसमें सेवा से जुड़े चार विकल्प दिए जाएंगे। पहला, चार साल पूरे होने पर सीधे नियमित कैडर में शामिल होने का विकल्प। दूसरा, पहले चरण में चयन नहीं होने पर दो साल का एक्सटेंशन लेना।
तीसरा विकल्प केवल दो साल की अतिरिक्त सेवा करने का होगा, जबकि चौथे विकल्प के तहत अग्निवीर आगे सेवा जारी नहीं रखने का फैसला कर सकेंगे। इस व्यवस्था के जरिए अग्निवीर अपनी इच्छा के अनुसार उपलब्ध विकल्प चुन सकेंगे। (Agniveer Selection Criteria)
सीडीएस ने कहा- अग्निपथ योजना पत्थर की लकीर नहीं
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने हाल ही में कहा था कि अग्निपथ योजना कोई पत्थर की लकीर नहीं है। उन्होंने बताया कि 2022 में योजना शुरू करते समय ही चार साल बाद इसकी समीक्षा करने का फैसला लिया गया था।
सीडीएस के मुताबिक, चार साल के अनुभव के आधार पर सेना ने योजना के प्रदर्शन का आकलन किया और जरूरी बदलावों की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि ये बदलाव सेनाओं की सिफारिशों के आधार पर किए गए हैं और इसे योजना की वापसी यानी रोलबैक कहना सही नहीं है।
जनरल राजा सुब्रमणि ने यह भी स्पष्ट किया कि योजना का मूल ढांचा जारी रहेगा। इसके तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों का चयन चार साल बाद मेरिट के आधार पर होगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत को दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प मिलेगा। (Agniveer Selection Criteria)
Author
-
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"


