HomeIndian NavyMatsya 6000 Submersible: भारत ने बनाई पहली मानवयुक्त डीप-सी पनडुब्बी, समुद्रयान प्रोजेक्ट...

Matsya 6000 Submersible: भारत ने बनाई पहली मानवयुक्त डीप-सी पनडुब्बी, समुद्रयान प्रोजेक्ट का है हिस्सा

इसके साथ ही भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास ऐसी डीप-सी मानवयुक्त तकनीक मौजूद है...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 11 Dec, 2025, 11:13 AM

Matsya 6000 Submersible: इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2025 में देश की पहली स्वदेशी मानवयुक्त डीप-सी पनडुब्बी मत्स्य 6000 सबमर्सिबल को पेश किया गया है। यह पनडुब्बी समुद्र के अंदर 6,000 मीटर की गहराई तक जा सकती है और इसमें तीन लोग बैठ सकते हैं।

यह पनडुब्बी समुद्रयान प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी ने तैयार किया है। इसका टाइटेनियम हुल बेहद मजबूत है और समुद्र के भीतर पड़ने वाले 600 गुना भारी दबाव को सहन कर सकता है।

INS Sindhukirti: नौसेना में वापस लौटी समंदर की शेरनी, सोवियत-युग की पनडुब्बी रीफिटिंग के बाद हुई और घातक, वापस लौटे सुनहरे दिन

इसके साथ ही भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास ऐसी डीप-सी मानवयुक्त तकनीक मौजूद है। इससे पहले यह क्षमता केवल अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, इटली, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क के पास थी।

मत्स्य 6000 सबमर्सिबल का मुख्य उद्देश्य समुद्र तल का अध्ययन करना है। पूर्व नौसेना अधिकारी पीआर श्रीकांत ने बताया कि यह पनडुब्बी समुद्र की सतह के नीचे फैले तेल, खनिज और समुद्री जीवन का सर्वे करेगी। उनके मुताबिक पनडुब्बी में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और सोनार लगे हैं, जो समुद्र तल का डेटा रिकॉर्ड करेंगे।

वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन की औसत गहराई लगभग 3,741 मीटर (370 किमी या 200 नॉटिकल माइल्स) है। ऐसे में मत्स्य 6000 सबमर्सिबल गहरे समुद्र तक पहुंचकर ऐसे संसाधनों की जानकारी देगी, जो अब तक अनछुए थे।

यह भी पढ़ें:  Anti-Ship Cruise Missiles: नौसेना के पनडुब्बी बेड़े को मिलेंगी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें, भारत और रूस के बीच हुआ सौदा

इस साल पनडुब्बी ने 500 मीटर तक कई ड्राई टेस्ट पूरे किए, जिनमें इसके सभी सिस्टम और स्ट्रक्चर की जांच की गई। अब आगे समुद्री परीक्षण और लाइव ट्रायल किए जाएंगे, जिसमें इसे समुद्र में उतारा जाएगा।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular