HomeGeopoliticsइमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से पहले आसिम मुनीर पर बढ़ा...

इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से पहले आसिम मुनीर पर बढ़ा दबाव? इस्लामाबाद में लॉकडाउन! लेफ्टिनेंट जनरल नोमान जकारिया ने छोड़ा देश!

इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी में पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त फेडरल कॉन्स्टेबुलरी और पाकिस्तान रेंजर्स को भी तैनात किया गया है...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍इस्लामाबाद | 24 Sep, 2026, 8:22 PM

PTI Protest Islamabad: इस्लामाबाद में 27 सितंबर होने वाले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रदर्शन से पहले ही पाकिस्तान की राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है। राजधानी की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्ग बंद कर दिए गए हैं, अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और प्रशासन ने अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल नोमान जकरिया और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बीच अनबन की भी खबरें हैं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PTI Protest Islamabad: इस्लामाबाद की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग बंद

24 सितंबर से पहले पाकिस्तान ने राजधानी की सुरक्षा को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पेशावर-इस्लामाबाद एम-1 मोटरवे को दोनों दिशाओं में यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यह बंदी इस्लामाबाद टोल प्लाजा से लेकर चच इंटरचेंज तक लागू की गई है।

इसके अलावा फतेह जंग, तरनोल, संगजानी, ब्रह्मा बहतर, बुरहान, हजारा मोटरवे, गाजी और चच इंटरचेंज जैसे प्रवेश और बाहर निकलने वाले रस्तों को भी बंद रखा गया है। एम-14 मोटरवे पर हकला से कुंदल तक यातायात रोक दिया गया है, ताकि विभिन्न शहरों से राजधानी की ओर लोगों की आवाजाही सीमित की जा सके।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाए गए हैं।

पुलिस और रेंजर्स की अतिरिक्त तैनाती

इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी में पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त फेडरल कॉन्स्टेबुलरी और पाकिस्तान रेंजर्स को भी तैनात किया गया है। पंजाब गृह विभाग ने संघीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर रावलपिंडी, अटक, झेलम और मियांवाली जिलों में रेंजर्स की तैनाती का अनुरोध किया था। जारी अधिसूचना के अनुसार रेंजर्स 5 अक्टूबर 2026 तक इन क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान को लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक ड्रोन की पेशकश कर रही है यूक्रेन की डिफेंस कंपनी, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का भी दिया ऑफर

सुरक्षा एजेंसियां किसी भी बड़े जमावड़े या हिंसक स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटी हुई हैं।

अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया

राजधानी में चिकित्सा तैयारियां भी बढ़ाई गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस्लामाबाद प्रशासन, कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीडीए) और गृह मंत्रालय ने विभिन्न अस्पतालों को अतिरिक्त आपातकालीन बेड तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

कॉम्बाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (सीएमएच), पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) और शिफा इंटरनेशनल अस्पताल सहित कई प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को इमरजेंसी मोड में रहने के लिए कहा गया है।

हालांकि अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से किसी विशेष खतरे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों से स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पीटीआई नेताओं पर कार्रवाई तेज

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने आरोप लगाया है कि उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

पार्टी के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा के प्रांतीय मंत्रियों सैयद फखर जहां और रियाज खान के घरों पर पुलिस ने छापेमारी की। वहीं नेशनल असेंबली सदस्य मोहम्मद जुबैर खान वजीर को भी हिरासत में लिया गया।

पीटीआई का दावा है कि कई नेताओं को पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है या पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। पार्टी ने इन कार्रवाइयों को राजनीतिक दबाव की रणनीति बताया है।

जुनैद अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पीटीआई खैबर पख्तूनख्वा के अध्यक्ष जुनैद अकबर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनसीसीआईए) ने उन पर इलेक्ट्रॉनिक क्राइम प्रिवेंशन एक्ट (पीईसीए) के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:  अब मिसाइल नहीं, माइक्रोवेव से ढेर होंगे दुश्मन के ड्रोन, भारतीय नौसेना ने दिया हाईटेक सीक्रेट वेपन का कॉन्ट्रैक्ट

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और यूट्यूब पर ऐसे बयान साझा किए जो राज्य विरोधी माने गए। जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। (PTI Protest Islamabad)

PTI Protest Islamabad
Pakistan Tightens Security Ahead of PTI Protest, Islamabad Under Lockdown-Like Measures.

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने जताई चिंता

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी पाकिस्तान में हालिया गिरफ्तारियों पर चिंता व्यक्त की है।

संगठन ने इमरान खान की बहनों अलीमा खान, उज़मा खान और नोरीन नियाजी सहित कई पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं की हिरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तान सरकार से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों का पालन करने की अपील की है।

मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध!

पंजाब गृह विभाग ने कुछ क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को सीमित करने का प्रस्ताव भी भेजा है।

प्रस्ताव के अनुसार रावलपिंडी के कुछ हिस्सों, टैक्सिला और एम-1 मोटरवे के आसपास मोबाइल सिग्नल जैमिंग की जा सकती है। अटक जिले में इंटरनेट सेवाओं की गति कम करने पर भी विचार किया गया है।

पाकिस्तान में बड़े राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान संचार सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने की घटनाएं पहले भी देखी जा चुकी हैं। (PTI Protest Islamabad)

लेफ्टिनेंट जनरल नोमान जकारिया को लेकर वायरल दावे

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल नोमान जकारिया और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बीच मतभेद हो गए हैं और जनरल जकारिया लंदन चले गए हैं।

हालांकि इस दावे की किसी आधिकारिक स्रोत, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) या पाकिस्तानी मीडिया ने पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की परमाणु धमकी हुई थी फेल, भारत ने खोल दी थी न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग की पोल

लेफ्टिनेंट जनरल नोमान जकारिया वर्तमान में पाकिस्तान सेना की 1 कॉर्प्स (मंगला) के कमांडर हैं। इससे पहले वे डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस और चीफ ऑफ लॉजिस्टिक्स स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। (PTI Protest Islamabad)

पीटीआई और सेना के बीच जारी है टकराव

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 2023 से जेल में हैं और उनकी पार्टी लगातार उनकी रिहाई की मांग कर रही है। 9 मई 2023 की घटनाओं के बाद सेना और पीटीआई के संबंधों में भारी तनाव आया था।

सितंबर 2026 में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पीटीआई और सरकार दोनों अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और विभिन्न सरकारी एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। (PTI Protest Islamabad)

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular

Recent Comments