HomeDefence Newsसेना मेडल से सम्मानित सैनिकों को अब मिलेगी आजीवन मुफ्त रेल यात्रा,...

सेना मेडल से सम्मानित सैनिकों को अब मिलेगी आजीवन मुफ्त रेल यात्रा, 1 नवंबर से IRCTC पर शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी सरकारी स्वीकृति पत्र के मुताबिक यह सुविधा भारतीय रेलवे की फर्स्ट क्लास, सेकंड एसी और एसी चेयर कार श्रेणियों में उपलब्ध होगी...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 16 Sep, 2026, 10:38 AM

Sena Medal Gallantry Free Railway Travel: भारतीय सशस्त्र बलों के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला लागू किया है। अब सेना मेडल (गैलेंट्री), नौ सेना मेडल (गैलेंट्री) और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित सैनिकों को भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा उनके जीवनसाथी, अविवाहित शहीद पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता और निर्धारित पात्र आश्रितों को भी मिलेगी।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी सरकारी स्वीकृति पत्र के मुताबिक यह सुविधा भारतीय रेलवे की फर्स्ट क्लास, सेकंड एसी और एसी चेयर कार श्रेणियों में उपलब्ध होगी। नई व्यवस्था के तहत पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पेपरलेस बनाया गया है, जिससे पात्र लाभार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।

Sena Medal Gallantry Free Railway Travel: 1 नवंबर से आईआरसीटीसी पर टिकट बुकिंग

रक्षा मंत्रालय और भारतीय रेलवे ने इस योजना को लागू करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया है। पात्र लाभार्थी भारतीय रेलवे कंसेशन कार्ड पोर्टल (आईआरसीसीपी) पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पहचान सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें ई-पास जारी किया जाएगा।

इसके बाद 1 नवंबर 2026 से आईआरसीटीसी वेब पोर्टल के माध्यम से टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी। इससे पुरस्कार विजेताओं को अलग से कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी।

मार्च 2026 में जारी हुआ था रक्षा मंत्रालय का आदेश

रक्षा मंत्रालय के सरकारी स्वीकृति पत्र संख्या जीएसएल नंबर 04 (01)/2025-डी (मूव)/डीएमए दिनांक 3 मार्च 2026 के तहत इस सुविधा को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 16 मार्च 2026 को सेना मुख्यालय की ओर से संबंधित शाखाओं को पत्र जारी कर योजना को शुरू करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें:  Pakistan TTK Conspiracy: जम्मू-कश्मीर में इस आतंकी संगठन के जरिए हमले की योजना बना रहा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी टला नहीं है खतरा!

पत्र में कहा गया था कि लंबे समय से विचार-विमर्श के बाद सेना मेडल (गैलेंट्री), नौ सेना मेडल (गैलेंट्री) और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) पुरस्कार विजेताओं को भारतीय रेलवे में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

रक्षा मंत्रालय के आदेश में कहा गया है: “सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) पुरस्कार विजेताओं को भारतीय रेलवे की फर्स्ट क्लास, सेकंड एसी और एसी चेयर कार श्रेणी में आजीवन निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाती है।” (Sena Medal Gallantry Free Railway Travel)

परिवार के सदस्यों को भी मिलेगा लाभ

नई व्यवस्था में रक्षा मंत्रालय ने इस सुविधा का दायरा बढ़ाते हुए पात्र आश्रितों को भी शामिल किया है। यह सुविधा पुरस्कार विजेताओं के पति या पत्नी को भी मिलेगी। यदि पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है और पुरस्कार विजेता अविवाहित था, तो उसके माता-पिता भी इस योजना के पात्र होंगे। विधवा या विधुर को यह सुविधा पुनर्विवाह तक जारी रहेगी।

इससे बड़ी संख्या में सैनिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, विशेषकर उन परिवारों को जिनके सदस्य वीरता पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

पूरी तरह डिजिटल बनाया गया सिस्टम

पहले कई प्रकार की रियायतों और यात्रा सुविधाओं के लिए कागजी प्रमाणपत्रों और फिजिकल वैरिफिकेशन सत्यापन की जरूरत होती थी। नए सिस्टम में डिजिटल वैरिफिकेशन और ई-पास सिस्टम लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें:  UPDIC: तालों के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ में अब बनेंगे टैंकों के लिए गोला-बारूद और हथियार, बना भारत का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब

आईआरसीसीपी पोर्टल पर पंजीकरण के बाद पात्र व्यक्ति का विवरण सत्यापित किया जाएगा। इसके बाद डिजिटल ई-पास जारी होगा, जिसका इस्तेमाल आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुकिंग के समय किया जा सकेगा। (Sena Medal Gallantry Free Railway Travel)

Sena Medal Gallantry Free Railway Travel

पहले भी कुछ वीरता पुरस्कार विजेताओं को मिलती थी सुविधा

देश में पहले से परम वीर चक्र, महावीर चक्र और अन्य उच्च श्रेणी के वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के लिए विभिन्न प्रकार की यात्रा रियायतें उपलब्ध थीं। अब सेना मेडल (गैलेंट्री), नौ सेना मेडल (गैलेंट्री) और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) प्राप्त सैनिकों को भी इसी प्रकार की सुविधा प्रदान की गई है।

यह निर्णय उन सैनिकों के सम्मान में लिया गया है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन किया है। (Sena Medal Gallantry Free Railway Travel)

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण कदम

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में सेवा देने वाले अनेक सैनिकों को वीरता के लिए सेना मेडल (गैलेंट्री), नौ सेना मेडल (गैलेंट्री) और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया जाता है। अब ये सभी पुरस्कार विजेता और उनके पात्र परिवारजन देशभर में भारतीय रेलवे नेटवर्क पर मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

यूपी में कमेंडेशन कार्ड धारकों को मिलती है नि:शुल्क यात्रा सुविधा

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भी चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ कमेंडेशन कार्ड और चीफ ऑफ द एयर स्टाफ कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित व्यक्तियों को भी नि:शुल्क यात्रा सुविधा देता है। इन दोनों श्रेणियों के सम्मानित व्यक्तियों को वही यात्रा सुविधाएं मिलती है, जो पहले से निर्धारित अन्य पात्र पुरस्कार विजेताओं को उपलब्ध हैं। (Sena Medal Gallantry Free Railway Travel)

यह भी पढ़ें:  भारत के NOTAM ट्रैप में फिर फंसा चीनी जासूसी जहाज, आया था मिसाइल डेटा लेने, लौटा खाली हाथ

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular

Recent Comments