HomeDefence News80वें स्वतंत्रता दिवस पर 'युवा शक्ति' का होगा सम्मान, MI-17 हेलीकॉप्टर से...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘युवा शक्ति’ का होगा सम्मान, MI-17 हेलीकॉप्टर से पहली बार लहराएगा ‘वंदे मातरम्’ ध्वज

150 साल पूरे होने पर लाल किला की प्राचीर से पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम्', विज्ञान से स्टार्टअप तक युवा प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 10 Aug, 2026, 7:35 PM

80th Independence Day 2026: इस साल 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल देश की आजादी का उत्सव नहीं होगा, बल्कि भारत के भविष्य का भी उत्सव होगा। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम “युवा शक्ति: विकसित भारत @2047 की यात्रा का नेतृत्व” रखी गई है। इसके साथ ही आजादी के आंदोलन की आत्मा रहे ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के मौके पर इसे पहली बार लाल किले की प्राचीर से सामूहिक रूप से गाया जाएगा। समारोह में भारतीय वायुसेना का एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर ‘150 Years of Vande Mataram’ का विशेष बैनर लेकर उड़ान भरेगा।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के लाल किला पहुंचते ही राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन होगा। वंदेमातरम के 6 पैरा गाए जाएंगे, जिसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड की होगी। उसके बाद ध्वजारोहण होगा, जिसके बाद राष्ट्रगान होगा। (80th Independence Day 2026)

80th Independence Day 2026: युवा शक्ति होगी समारोह का केंद्र

इस साल का सबसे बड़ा संदेश है कि विकसित भारत का सपना युवाओं के बिना पूरा नहीं हो सकता। इसी सोच के तहत देशभर के लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें बड़ी संख्या युवा उपलब्धि हासिल करने वालों की है।

अंतरराष्ट्रीय भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2026 में पदक जीतने वाले 19 भारतीय छात्र विशेष अतिथि होंगे। उन्हें लाल किला की प्राचीर पर बैठने का सम्मान मिलेगा। यह पहली बार होगा जब विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र स्वतंत्रता दिवस समारोह के इतने प्रमुख हिस्से बनेंगे।

यह भी पढ़ें:  Explainer: क्या है खगंतक-243? स्पाइस-2000, हैमर, साव और गौरव से कितना अलग है IAF का नया ग्लाइड बम

इसके अलावा नेशनल इनोवेशंस प्रोग्राम्स के युवा इनोवेटर्स, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के श्रेष्ठ इंटर्न, स्टार्टअप इंडिया सीड फंड से जुड़े सफल स्टार्टअप, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के उत्कृष्ट प्रशिक्षु, माई भारत स्वयंसेवक तथा नमस्ते, पीएम अजेय और सीड Sजैसी योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

दिल्ली सरकार के स्कूलों के विभिन्न प्रतियोगिताओं और क्विज़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी समारोह का हिस्सा बनाया गया है। सरकार का संदेश स्पष्ट है कि विकसित भारत का मार्ग केवल सैनिकों, वैज्ञानिकों या नेताओं से नहीं, बल्कि देश के हर प्रतिभाशाली युवा से होकर गुजरता है। (80th Independence Day 2026)

आसमान में दिखेगा ‘वंदे मातरम्’ का संदेश

इस साल भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज के साथ ‘वंदेमातरम के 150 साल’ का विशेष बैनर लेकर लाल किला के ऊपर उड़ान भरेगा और पुष्प वर्षा करेगा। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर हेलीकॉप्टरों ने ऑपरेशन सिंदूर की थीम प्रदर्शित की थी।

ज्ञान पथ पर लगभग 2,500 एनसीसी कैडेट और माई भारत स्वयंसेवक मिलकर ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाएंगे। वहीं समारोह स्थल की पुष्प सज्जा भी ‘वंदे मातरम्’ की थीम पर आधारित होगी। (80th Independence Day 2026)

देशभर में सैन्य बैंड बजा रहे हैं वंदे मातरम् की धुन

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 8 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर के 343 प्रमुख स्थानों पर सैन्य बैंड प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल, एनसीसी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, रेलवे सुरक्षा बल, असम राइफल्स और इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के बैंड राष्ट्रभक्ति की धुनें बजा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं। (80th Independence Day 2026)

यह भी पढ़ें:  Purely in Love With My Uniform: How Military Medicine Shaped an Army Doctor’s Life, Leadership and Service

विकसित भारत की दिखेगी झलक

इस बार समारोह स्थल पर लगाए जाने वाले विशाल कटआउट और सजावट भारत की परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। गार्ड ऑफ ऑनर क्षेत्र की पुष्प सज्जा ‘विकसित भारत @2047’ की यात्रा को दर्शाएगी। इसका उद्देश्य यह बताना है कि आज का भारत केवल अपने अतीत का उत्सव नहीं मना रहा, बल्कि भविष्य की तैयारी भी कर रहा है। (80th Independence Day 2026)

हर वर्ग को मिला सम्मान

सरकार ने इस बार केवल युवा ही नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों को भी सम्मान देने का निर्णय लिया है, जो चुपचाप राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। विशेष अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वयंसेवक, महिला उद्यमी, पीएम मुद्रा योजना के लाभार्थी, पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी, वैज्ञानिक, नवप्रवर्तक, दिल्ली के टैक्सी और कैब चालक, पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थी, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर, मत्स्य और श्रम योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हैं।

इसके अलावा पीएम स्वनिधि के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेता, स्वच्छ भारत मिशन के सफाई कर्मचारी, दिल्ली मेट्रो के उत्कृष्ट कर्मचारी, सेंट्रल विस्टा के श्रमिक, सरकारी अस्पतालों के वार्ड अटेंडेंट और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में आए लगभग 1,500 लोग भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करेंगे। (80th Independence Day 2026)

बच्चों की भी होगी भागीदारी

रक्षा मंत्रालय और माई गॉव ने स्वतंत्रता दिवस से पहले कई प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इनमें ‘विकसित भारत 2047 के निर्माण में एआई की भूमिका’ पर निबंध प्रतियोगिता, ‘भारत 1947 बनाम भारत 2047’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा संविधान, महिला स्वतंत्रता सेनानियों, अंतरिक्ष और परमाणु उपलब्धियों पर ऑनलाइन क्विज़ शामिल रहे। इन प्रतियोगिताओं के लगभग 600 विजेता भी समारोह में शामिल होंगे। (80th Independence Day 2026)

यह भी पढ़ें:  CGHS में 51 नए अस्पताल शामिल, दिल्ली-NCR के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा, देखें पूरी लिस्ट

जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

इस बार आमंत्रित अतिथियों और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। छह स्थानों पर 25 क्लोक रूम, 200 एनसीसी और माय भारत स्वयंसेवक, व्हीलचेयर सुविधा, सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवा, ई-आमंत्रण पर मुफ्त मेट्रो यात्रा, पार्किंग, पैदल यात्रियों के लिए रैंप, गूगल और मैपल्स पर ट्रैफिक अपडेट तथा बारिश की स्थिति में रेन पोंचो उपलब्ध कराए जाएंगे।

समारोह के बाद एनसीसी कैडेट और माई भारत स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान चलाकर लाल किला परिसर की सफाई करेंगे, ताकि ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश भी लोगों तक पहुंचे। (80th Independence Day 2026)

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular

Recent Comments