HomeDefence Newsबर्लिन में भारत-जर्मनी के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लेकर बड़ी बैठक, को-डेवलपमेंट...

बर्लिन में भारत-जर्मनी के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लेकर बड़ी बैठक, को-डेवलपमेंट और मिलिट्री-टू-मिलिट्री कोऑपरेशन पर फोकस

राजनाथ सिंह ने यह भी बताया कि भारत इस साल सितंबर या अक्टूबर में होने वाली एयर एक्सरसाइज ‘एक्स-तरंग शक्ति’ में जर्मन एयर फोर्स की भागीदारी को लेकर उत्सुक है...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली/बर्लिन | 22 Apr, 2026, 7:17 PM

India Germany defence cooperation: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों जर्मनी के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने बुधवार को राजधानी बर्लिन में अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप को और मजबूत करना था। बैठक से पहले रक्षा मंत्री को जर्मन रक्षा मंत्रालय में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। भारत और जर्मनी के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के 25 साल पूरे हो चुके हैं, जबकि 2026 में दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं।

दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की इस मुलाकात के दौरान भारत और जर्मनी ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन रोडमैप पर सहमति जताई। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र पीसकीपिंग ट्रेनिंग में सहयोग को लेकर एक इम्प्लीमेंटिंग अरेंजमेंट भी साइन किया गया। इन समझौतों का मकसद नई और विशेष तकनीकों से लैस रक्षा उपकरणों के को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।

India Germany defence cooperation

इस दौरान दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने मिलिट्री-टू-मिलिट्री कोऑपरेशन को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इसमें संयुक्त अभ्यास, ट्रेनिंग और सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल रहे। जर्मनी की तरफ से इस बात की सराहना की गई कि दोनों देशों के बीच सर्विस लेवल स्टाफ टॉक्स को नियमित किया जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने यह भी बताया कि भारत इस साल सितंबर या अक्टूबर में होने वाली एयर एक्सरसाइज ‘एक्स-तरंग शक्ति’ में जर्मन एयर फोर्स की भागीदारी को लेकर उत्सुक है।

बैठक में हाल ही में बने भारत-यूरोपीय संघ सिक्योरिटी और डिफेंस पार्टनरशिप पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने माना कि यह फ्रेमवर्क दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने में मदद करेगा। इसके जरिए क्षेत्रीय स्थिरता, संयुक्त क्षमताओं और आपसी तालमेल को बढ़ाने पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  SCO Summit: चीन से बातचीत में राजनाथ सिंह ने सुनाई खरी-खरी, कहा- “सीमा विवाद का स्थायी हल जरूरी”, सुझाया ये चार-सूत्रीय प्लान

India Germany defence cooperation

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसे बिना किसी शर्त के पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए।

बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने जर्मनी के बुंडेसवेहर मेमोरियल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक उन सैनिकों की याद में बनाया गया है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई। इस मौके पर उन्होंने शहीद सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular