HomeIndian Navyनेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में CDS ने नेवी को बताया ‘स्ट्रैटेजिक फोर्स मल्टीप्लायर’,...

नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में CDS ने नेवी को बताया ‘स्ट्रैटेजिक फोर्स मल्टीप्लायर’, नेवी चीफ बोले- हाई कॉम्बैट रेडीनेस हमारी प्राथमिकता

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया और नौसेना कमांडरों के साथ बातचीत की। उन्होंने मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और क्षेत्रीय हालात पर अपने विचार साझा किए...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 30 Sep, 2026, 7:59 PM

Naval Commanders Conference 2026: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने भारतीय नौसेना को देश की सुरक्षा व्यवस्था का “स्ट्रैटेजिक फोर्स मल्टीप्लायर” बताया है। भारतीय नौसेना की दूसरी नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने युद्ध के बदलते तरीकों, इनोवेशन, आत्मनिर्भरता और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर इंटीग्रेशन की जरूरत पर जोर दिया।

29 सितंबर को नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में शुरू हुई दूसरी नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में समुद्री सुरक्षा, ऑपरेशनल तैयारियों और भविष्य की युद्धक क्षमताओं पर मंथन किया जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया था तथा क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों, संयुक्त सैन्य अभियानों और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

Naval Commanders Conference 2026: सीडीएस ने नेवी को बताया स्ट्रैटेजिक फोर्स मल्टीप्लायर

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने नौसेना कमांडरों को संबोधित करते हुए भारतीय नौसेना को देश की सुरक्षा व्यवस्था में एक “स्ट्रैटेजिक फोर्स मल्टीप्लायर” बताया।

सीडीएस ने कहा कि आधुनिक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे समय में तकनीकी बदलाव, डेटा शेयरिंग, नेटवर्क आधारित ऑपरेशन्स और सैन्य संसाधनों की मजबूती पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।

उन्होंने नौसेना द्वारा तकनीक अपनाने, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और देश की ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। जनरल राजा सुब्रमणि ने तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और इंटीग्रेशन को भी जरूरी बताया। (Naval Commanders Conference 2026)

कॉम्बैट रेडीनेस पर फोकस

सम्मेलन में बोलते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मौजूदा समुद्री सुरक्षा माहौल की समीक्षा करते हुए नौसेना की ऑपरेशनल स्थिति का आकलन किया। उन्होंने कहा कि बदलते सुरक्षा माहौल में भारतीय नौसेना को उच्च स्तर की कॉम्बैट रेडीनेस, तेज प्रतिक्रिया क्षमता और तकनीकी आधुनिकीकरण पर लगातार ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें:  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकाल रही भारतीय नौसेना, युद्ध के बीच 3 वॉरशिप कर रहे एस्कॉर्ट

आर्मी चीफ ने साझा किए सुरक्षा माहौल पर विचार

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया और नौसेना कमांडरों के साथ बातचीत की। उन्होंने मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और क्षेत्रीय हालात पर अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय, इंटरऑपरेबिलिटी और उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त प्रतिक्रिया क्षमता पर चर्चा हुई।

आर्मी चीफ और नौसेना नेतृत्व के बीच हुई बातचीत में ऑपरेशनल अनुभव साझा करने, संयुक्त सैन्य तैयारियों को मजबूत करने और इंटीग्रेटेड ऑपरेशन्स के महत्व पर भी जोर दिया गया। (Naval Commanders Conference 2026)

बदलते युद्ध स्वरूप पर हुई चर्चा

सम्मेलन के दौरान नौसेना नेतृत्व को बदलते युद्ध स्वरूप, नई सैन्य तकनीकों और संयुक्त अभियानों की बढ़ती भूमिका पर चर्चा करने का अवसर मिला।

वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि आधुनिक युद्ध में केवल पारंपरिक सैन्य ताकत पर्याप्त नहीं है। साइबर क्षमता, डेटा नेटवर्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम, ऑटोनॉमस प्लेटफॉर्म और रियल टाइम सूचना साझा करना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। (Naval Commanders Conference 2026)

ऑपरेशंस से लेकर नई टेक्नोलॉजी तक होगा मंथन

तीन दिवसीय सम्मेलन के बाकी सत्रों में नौसेना नेतृत्व कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा करेगा। इनमें ऑपरेशन्स, मैटेरियल मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स, ह्यूमन रिसोर्सेज, ट्रेनिंग, फोर्स डेवलपमेंट और नई उभरती तकनीकों को शामिल करने से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

इसके अलावा नौसेना की युद्धक तैयारियों को और मजबूत करने, फोर्स लेवल को बेहतर बनाने तथा क्षमता विकास की गति बढ़ाने से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की जाएगी।

नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां समुद्री सुरक्षा, जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशंस, तकनीकी आधुनिकीकरण और भविष्य की क्षमताओं से जुड़े मुद्दों पर शीर्ष स्तर पर चर्चा की जा रही है। (Naval Commanders Conference 2026)

यह भी पढ़ें:  जोरावर टैंक के नए अवतार में दिखे कई बदलाव, क्या सेना को मिलने वाला है और ज्यादा ताकतवर प्लेटफॉर्म?

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular

Recent Comments