HomeIndian ArmyCOAS Artillery Conference 2025: आर्मी चीफ पहुंचे देवलाली, आर्टिलरी की मारक क्षमता...

COAS Artillery Conference 2025: आर्मी चीफ पहुंचे देवलाली, आर्टिलरी की मारक क्षमता और मॉर्डनाइजेशन पर हुआ गहन मंथन

सम्मेलन में ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक और आर्टिलरी की रणनीतिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही शक्तिबान रेजिमेंट्स और दिव्यास्त्र बैटरियों के पुनर्गठन और गठन पर भी विशेष ध्यान दिया गया...

COAS Artillery Conference 2025: भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देवलाली स्थित स्कूल ऑफ आर्टिलरी में आयोजित बाइएनियल आर्टिलरी कॉन्फ्रेंस 2025 की अध्यक्षता की। यह सम्मेलन 11–12 दिसंबर तक हाइब्रिड मोड में चला, जहां देशभर से कई वरिष्ठ सैन्य अफसर भी जुड़े। दो दिनों तक चली इस बैठक में आर्टिलरी रेजिमेंट की ऑपरेशनल तैयारियों, मॉडर्नाइजेशन और ट्रांसफॉर्मेशन योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।

Shaktibaan Artillery Regiments: क्या है भारतीय सेना की नई ‘शक्तिबाण’ रेजीमेंट? क्या होगा इसमें खास और पारंपरिक आर्टिलरी यूनिट से कैसे होगी अलग, पढ़ें Explainer

सम्मेलन में ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक और आर्टिलरी की रणनीतिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही शक्तिबान रेजिमेंट्स और दिव्यास्त्र बैटरियों के पुनर्गठन और गठन पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जो भविष्य की आर्टिलरी क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

आर्टिलरी के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल आदर्श कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रेजिमेंट के मॉडर्नाइजेशन रोडमैप, ट्रेनिंग सुधार और मानव संसाधन विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सम्मेलन में 25 अलग-अलग सैन्य ठिकानों से अधिकारी और जेसीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

दौरे के दौरान आर्मी चीफ ने स्कूल ऑफ आर्टिलरी के ड्रोन एक्सपीरियंस सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्हें सिमुलेटर लैब, इन्क्यूबेशन सेंटर और ड्रोन मैन्यूवर एरीना में मिशन प्लानिंग, सर्विलांस और टार्गेटिंग ट्रेनिंग के तरीकों के बारे में बताया गया। आर्मी चीफ ने ड्रोन ऑपरेशन, लॉइटरिंग म्यूनिशन और मिनी-आरपीएएस (रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम) मॉड्यूल का डेमोंस्ट्रेशन भी देखा और ट्रेनर्स की तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें:  MAITREE-XIV and Siyom Prahar: नॉर्थ ईस्ट में भारतीय सेना की दो बड़ी एक्सरसाइज; मैत्री-XIV और ड्रोन अभ्यास सियोम प्रहार से ऑपरेशनल तैयारियों को नई मजबूती

इसके बाद जनरल द्विवेदी ने नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) का निरीक्षण किया और उसकी ऑपरेशनल रेडीनेस की समीक्षा की। अपने दौरे के अंत में उन्होंने देवलाली और नासिक के सैन्य स्टेशनों के वेटरंस से मुलाकात की और पांच पूर्व सैनिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वेटरन अचीवर्स अवार्ड प्रदान किया।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular

Recent Comments