HomeDefence NewsRed Fort Car Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 10...

Red Fort Car Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 10 की मौत, NIA-NSG ने संभाली जांच

Red Fort Car Blast: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए जोरदार धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई। एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 10 Nov, 2025, 10:09 PM

Red Fort Car Blast: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास उस समय दहशत फैल गई जब गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शाम करीब 6:55 बजे हुआ। धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

AQIS Terror India: दक्षिण भारत में बड़े हमले की साजिश रह रहा है अल-कायदा! ऑनलाइन रैडिकलाइजेशन को बना रहा हथियार

दमकल विभाग को सूचना मिलते ही सात फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। हादसे के तुरंत बाद इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

Red Fort Car Blast: घटनास्थल पर जांच जारी

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां कार से बरामद अवशेषों की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसमें अमोनियम नाइट्रेट जैसे किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। एनआईए और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल ने घटनास्थल से धातु के टुकड़े और जल चुके कार के हिस्से जब्त किए हैं।

इस बीच, एलएनजेपी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 24 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जिनमें से 10 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

एनआईए और एनएसजी की टीमें सक्रिय

इस घटना के बाद एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली है। वहीं, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की बम डिस्पोज़ल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। इस टीम में 7 से 8 कमांडो शामिल हैं जो ब्लास्ट रेजिड्यू की जांच करेंगे ताकि यह पता चल सके कि क्या किसी हाई-इंटेंसिटी विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ।

यह भी पढ़ें:  Army Sports Conclave: 2036 ओलंपिक्स में देश में भर-भर कर आएंगे गोल्ड मेडल, भारतीय सेना ने बनाया ये मेगा प्लान

अगर अमोनियम नाइट्रेट या किसी एडवांस विस्फोटक के निशान मिलते हैं, तो यह घटना फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ सकती है, जहां हाल ही में पुलिस ने 350 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद किए थे। एनएसजी की टीम डिटोनेटर और किसी भी बम बनाने की सामग्री की तलाश में जुटी है।

एक संदिग्ध गिरफ्तार, कई एजेंसियां जांच में जुटीं

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीमें संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं। जांच के दौरान मेट्रो स्टेशन और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

धमाका ठीक उस समय हुआ जब दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी नेटवर्क के कारण हाई अलर्ट पर थीं। यह वही मॉड्यूल बताया जा रहा है, जो आईएसआईएस से जुड़े गजवात-ए-उल-हिंद की ब्रांच है।

आई-विटनेस ने बताया भयावह दृश्य

स्थानीय निवासी ने बताया, “मेरे घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ। मैंने देखा कि आग की लपटें आसमान छू रही थीं। जब नीचे आया तो चारों ओर अफरा-तफरी थी।”

दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “हमने देखा कि एक हाथ सड़क पर पड़ा हुआ था, यह दृश्य बहुत डरावना था। कई कारें धमाके की तीव्रता से उछल गईं।”

यह भी पढ़ें:  Defence Innovation: भारतीय सेना के इनोवेटर मेजर राज प्रसाद बोले- इंजीनियरिंग छात्रों को भी मिले रक्षा कंपनियों में काम करने का मौका

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के स्ट्रीट लाइट्स टूट गए और कई कारें 100 से 150 मीटर तक फेंक दी गईं।

कार में थे दो से तीन लोग

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, धमाके में ह्युंदैई आई20 कार शामिल थी, जिसमें दो से तीन लोग सवार थे। धमाका कार के पिछले हिस्से में हुआ, जिससे संकेत मिलता है कि यह या तो लो-इंटेंसिटी विस्फोट था या फिर कार की तकनीकी खराबी के कारण आग लगी।

हालांकि, अब तक किसी विस्फोटक के टुकड़े या स्प्लिंटर बरामद नहीं हुए हैं। अधिकारी हर कोण से जांच कर रहे हैं चाहे वह आतंकी हमला हो, तकनीकी खराबी हो या किसी साजिश का हिस्सा।

देशभर में अलर्ट

इस घटना के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यूपी पुलिस ने सभी धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और बॉर्डर इलाकों में चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। राजस्थान में भी जयपुर रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद स्थिति की जानकारी ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट दी है। शाह ने कहा कि “सभी कोणों से जांच की जा रही है।”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की नीति साफ

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस धमाके को आतंकी हमले के रूप में देखा जा रहा है, खासकर जब पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में विस्फोटकों की बरामदगी हुई है। सरकार का रुख अब बिल्कुल स्पष्ट है, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पर किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।”

यह भी पढ़ें:  Beating Retreat ceremony: विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में पेश की जाएंगी ये मुधर धुनें, इस तरह होगा 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular