Home Blog Page 118

Pak airstrikes on Afghanistan: भारत ने की अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा, कहा- पड़ोसी देशों को दोष देने की पुरानी परंपरा

Pak Airstrikes on Afghanistan: India Strongly Condemns Attacks in Paktika Province

Pak airstrikes on Afghanistan: अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में पाकिस्तानी हवाई हमलों में कई नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे की मौत हुई है। भारत ने सोमवार को इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान पर अपने पड़ोसियों को दोषी ठहराने की पुरानी आदत का आरोप लगाया है। इस्लामाबाद का दावा है कि ये ठिकाने अफगानिस्तान की सीमा के अंदर स्थित थे, जहां से कथित तौर पर उसके खिलाफ हमले की योजना बनाई जा रही थी। हालांकि, अफगान अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स ने इन दावों पर सवाल उठाए हैं, और कहा है कि इन हमलों में निर्दोष नागरिक हताहत हुए हैं।

Pak Airstrikes on Afghanistan: India Strongly Condemns Attacks in Paktika Province

पाकिस्तान ने इन हमलों के जरिए अफगानिस्तान में मौजूद टीटीपी के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है। इस्लामाबाद का दावा है कि ये ठिकाने अफगानिस्तान की सीमा के अंदर स्थित थे, जहां से कथित तौर पर उसके खिलाफ हमले की योजना बनाई जा रही थी।

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हुए हवाई हमलों की रिपोर्टों पर ध्यान दिया है। यह हिंसा न केवल निंदनीय है, बल्कि इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निर्दोष नागरिकों को किसी भी कीमत पर निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान पर अपने आंतरिक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए झूठे आरोप लगाने का भी आरोप लगाया। जायसवाल ने कहा, “अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है।”  उन्होंने पाकिस्तान के इन कृत्यों को दक्षिण एशिया में अस्थिरता बढ़ाने वाला बताया।

वहीं, इस मामले में अफगानिस्तान की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। अफगान प्रवक्ता ने पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा, “यह हमला निर्दोष नागरिकों पर किया गया है। इसका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।” अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप करने और पाकिस्तान की जिम्मेदारी तय करने की अपील की है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब दक्षिण एशिया में राजनीतिक और सुरक्षा स्थितियां लगातार खराब हो रही हैं। पाकिस्तान पहले ही आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई, और आतंरिक अस्थिरता का सामना कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए ऐसे कदम उठा रहा है।  वहीं, अफगानिस्तान भी, तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद से, गहरे राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में इन हवाई हमलों ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

वहीं, भारत ने हमेशा से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पर जोर दिया है। अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के दौरान भारत ने मानवीय सहायता के रूप में दवाओं, खाद्यान्न और अन्य आपातकालीन सामग्रियों की आपूर्ति की है। इस नाते, भारत ने अफगान लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है।

रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के माध्यम से तनाव को हल करने की अपील करते हैं। यह समय है कि क्षेत्रीय सहयोग को प्राथमिकता दी जाए और निर्दोष लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना ने दक्षिण एशिया में स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बिगड़ते रिश्तों के मद्देनजर, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह हस्तक्षेप करे और दोनों देशों को शांतिपूर्ण संवाद के लिए प्रोत्साहित करे।

Aero India 2025: बेंगलुरु में जुटेंगी दुनियाभर की डिफेंस कंपनियां, ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेंगे पंख

Aero India 2025: Global Defence Giants to Gather in Bengaluru, Boost for 'Make in India'

Aero India 2025: रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि द्विवार्षिक एयरो इंडिया 2025 (Aero India 2025) का 15वां संस्करण 10 फरवरी से बेंगलुरु के येलहंका स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा। इस बार की थीम है ‘रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज’। यह आयोजन भारत की रक्षा और एयरोस्पेस क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वदेशीकरण और नई साझेदारियों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगा।

Aero India 2025: Global Defence Giants to Gather in Bengaluru, Boost for 'Make in India'

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 2023 में आयोजित एयरो इंडिया ने सात लाख से ज्यादा विजिटर, 98 देशों के प्रतिनिधियों और 809 एग्जीबिटर्स पहुंचे थे। 250 से अधिक साझेदारियों के साथ, 201 सहमति पत्र (MoUs), प्रोडक्ट लॉन्च और 75,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर दस्तखत हुए थे। इस बार का लक्ष्य इन उपलब्धियों को पार करना है और आयोजन को और भी बड़ा और भव्य बनाने का वादा किया गया है।

Explainer ALH Dhurv Crash: क्यों बार-बार क्रेश हो रहा है ध्रुव एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर? आखिर हादसों को क्यों नहीं रोक पा रहा है HAL?

मंत्रालय ने कहा कि यह आयोजन (Aero India 2025) भारतीय और विदेशी कंपनियों के बीच साझेदारी को प्रोत्साहन देगा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में नई संभावनाओं की खोज करेगा। मेक इन इंडिया पहल के तहत, स्वदेशी विनिर्माण क्षमताओं और अत्याधुनिक तकनीकों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।

एयरो इंडिया 2025 में रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन और सीईओ गोलमेज सम्मेलन काा भी आयोजन होगा। सम्मेलन का उद्देश्य मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देना है। इस दौरान, रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और रक्षा सचिव कई द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे।

सीईओ सम्मेलन विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश और निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने का मंच प्रदान करेगा। इसमें वैश्विक सीईओ, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रमुख और निजी रक्षा और एयरोस्पेस कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस आयोजन में स्टार्ट-अप इंडिया को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया है। यह युवा उद्यमियों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने और रक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का अवसर देगा। स्वदेशी निर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियों की भी योजना बनाई गई है।

एयरो इंडिया के पहले तीन दिन (10, 11 और 12 फरवरी) बिजनेस डे के तौर पर निर्धारित किए गए हैं, जबकि अंतिम दो दिन (13 और 14 फरवरी) जनता के लिए खुले रहेंगे। यह आयोजन न केवल व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करेगा, बल्कि आम जनता को भारतीय रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन देखने का अवसर भी देगा।

एयरो इंडिया में हवाई प्रदर्शन भी शामिल होंगे। यह आयोजन एयरोस्पेस क्षेत्र से सैन्य प्लेटफार्मों की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित करेगा। भारत का इंडिया पैवेलियन स्वदेशी रक्षा उत्पादों, अत्याधुनिक तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं को प्रस्तुत करेगा।

यह आयोजन केवल भारत की तकनीकी और सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह भारत की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को प्रोत्साहन देने का भी प्रयास है। भारतीय रक्षा और एयरोस्पेस उद्योगों को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में यह आयोजन मील का पत्थर साबित हो सकता है।

एयरो इंडिया 2025 आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है, जो देश को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस आयोजन में दिखाए जाने वाले उत्पाद और तकनीकें न केवल भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करेंगी, बल्कि वैश्विक निर्यात बाजार में भी अपनी जगह बनाएंगी।

Explainer ALH Dhurv Crash: क्यों बार-बार क्रैश हो रहा है ध्रुव एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर? आखिर हादसों को क्यों नहीं रोक पा रहा है HAL?

Explainer ALH Dhurv Crash: Why Do Crashes Keep Happening?

Explainer ALH Dhurv Crash: गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव क्रैश होने से दो पायलट और एक अन्य क्रू मेंबर की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब नियमित ट्रेनिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। यह पहली बार नहीं है जब HAL (हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) का बनाया यह हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है।

Explainer ALH Dhurv Crash: Why Do Crashes Keep Happening?

पिछले कुछ वर्षों में ALH ध्रुव और इसके दूसरे वर्जन के कई हादसे हुए हैं। इन दुर्घटनाओं ने एएलएच के सुरक्षा मानकों और डिजाइन खामियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ALH ध्रुव का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बल खोज और बचाव अभियान, रेकी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान और हथियार पहुंचाने जैसे कार्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Explainer ALH Dhurv Crash: तीन दशक में 200 से अधिक हेलिकॉप्टर हादसे

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय (MoD) द्वारा संसद को दिए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले 20 सालों में, 22 ALH दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और कई को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। MoD के आंकड़ों के अनुसार, 2017 और 2021 के बीच ALH से जुड़ी छह दुर्घटनाओं की सूचना दी गई। कुल मिलाकर, भारतीय सेना को इन हेलीकॉप्टर हादसों से बड़ा नुकसान हुआ है। पिछले तीन दशकों में, 200 से अधिक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं में 297 लोगों की जान चली गई है। पिछले पांच वर्षों में, भारतीय सेना ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित 40 कर्मियों को हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं में खो दिया है।

2023 में पूरे बेड़े को कर दिया था ग्राउंड

गुजरात के पोरबंदर में हाल ही में हुए हादसे में भारतीय तटरक्षक बल का एक ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलट और एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ALH ध्रुव किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है। 2022 में अरुणाचल प्रदेश में एक एएलएच का आर्मर्ड वर्जन ‘रूद्र’ दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें पांच जवान मारे गए थे। इसके बाद 2023 में तीन अलग-अलग हादसे हुए, जिनमें नौसेना, सेना और तटरक्षक बल के ALH शामिल थे। इन घटनाओं के बाद 250 से अधिक ALH ध्रुव और इसके आर्मर्ड वर्जन ALH रुद्र के पूरे बेड़े को विस्तृत जांच के लिए अस्थाई तौर पर ग्राउंडेड कर दिया गया।

ALH ध्रुव: क्या है इसकी खासियत?

ALH ध्रुव का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया है। ध्रुव एक मल्टीरोल हेलीकॉप्टर है, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका उपयोग सैनिकों और रसद की आपूर्ति, चिकित्सा निकासी, और राहत कार्यों के लिए किया जाता है। पांच टन वजनी डबल इंजन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर का कार्यक्रम भारतीय वायुसेना द्वारा 1979 में शुरू किया गया था।  एचएएल को 1984 में इसे डेवलप करने के लिए कहा गया था, और जर्मनी के मेसर्सचिट-बी-ल्को-ब्लोहम को एडवइजर बनाया गयाा। लेकिन यह व्यवस्था 1995 तक समाप्त हो गई। पहले प्रोटोटाइप ने 1992 में उड़ान भरी। हालांकि, इस परियोजना में कई देरी हुई। अंत में, लगभग 55 फीसदी स्वदेशी सामग्री के साथ, एएलएच ध्रुव को 2002 में सशस्त्र बलों में शामिल किया गया; इसके सशस्त्र संस्करण एमके-IV रुद्र को 2013 में शामिल किया गया था। इसके चार वैरिएंट हैं। जिनमें Mk-I और Mk-II पारंपरिक कॉकपिट के साथ आते हैं। जबकि Mk-III और Mk-IV इसका मिलिट्री वर्जन रूद्र है, जो आधुनिक ग्लास कॉकपिट और विपन सिस्टम के साथ आता है।

Indian Army: भारतीय सेना ने सिविलयन हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया शुरू; रसद, सैनिकों की आवाजाही और इमरजेंसी सेवाओं के लिए कर रहे यूज

हालांकि, इनकी खूबियों के बावजूद, ALH ध्रुव बार-बार हादसों का शिकार हो रहा है, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

Explainer ALH Dhurv Crash: Why Do Crashes Keep Happening?

Explainer ALH Dhurv Crash: हादसों की मुख्य वजहें

हाल ही में पोरबंदर में हुए हेलीकॉप्टर क्रेश में जो शुरुआती वजह सामने आई है उसमें तकनीकी गड़बड़ी को बताया गया है। इससे पहले भी हुए हादसों में ध्रुव हेलीकॉप्टर के डिजाइन और निर्माण में कई तकनीकी खामियां सामने आई हैं। इनमें सबसे प्रमुख है ‘बूस्टर कंट्रोल रॉड’ और ‘कलेक्टिव’ जैसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स में खामियां पाई गई हैं। ये हिस्से हेलीकॉप्टर की स्थिरता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यदि इनमें कोई समस्या हो, तो उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर अस्थिर हो सकता है।

इसके अलावा, हालिया हादसों में ‘टेल रोटर वाइब्रेशन वॉर्निंग सिस्टम’ के सही तरीके से काम न करने की शिकायतें भी सामने आई हैं। यह सिस्टम हेलीकॉप्टर के पायलट को किसी भी संभावित समस्या के संकेत देता है। लेकिन, इसकी विफलता के कारण कई बार पायलट समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठा पाते।

Sukhoi-30: अब सुखोई-30 भी चला LCA तेजस की राह पर! सुस्त HAL ने 12 SU-30 की डिलीवरी को भी लटकाया! आत्मनिर्भरता पर उठे सवाल

4 मई को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए एएलएच. हादसे में टेल रोटर वाइब्रेशन वॉर्निंग सिस्टम ने पायलट को सचेत नहीं किया था। नौसेना का एएलएच., जो 8 मार्च को अरब सागर में गिरा था, माना जाता है कि बूस्टर कंट्रोल रॉड में तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ था।

रखरखाव की कमी

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित ध्रुव हेलीकॉप्टरों के रखरखाव को लेकर भी गंभीर चिंताएं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुराने पुर्जों का उपयोग और खराब गुणवत्ता वाले स्पेयर पार्ट्स दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं।

सेना और अन्य बलों ने HAL पर बार-बार हेलीकॉप्टरों के नियमित रखरखाव में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रखरखाव के मानकों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो इन हादसों को रोका जा सकता है।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियां

भारत के ऊंचाई वाले और दुर्गम क्षेत्रों में ध्रुव हेलीकॉप्टर का व्यापक उपयोग होता है। विशेष रूप से, सियाचिन ग्लेशियर और लद्दाख जैसे इलाकों में, जहां अत्यधिक ठंड और कम ऑक्सीजन के कारण मशीनों पर अधिक दबाव पड़ता है।

इन कठिन परिस्थितियों में हेलीकॉप्टरों को अधिक दक्षता और स्थिरता की जरूरत होती है। हालांकि, ध्रुव जैसी मशीनें, जो सामान्य परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं, इन चुनौतीपूर्ण इलाकों में अक्सर दबाव का सामना नहीं कर पातीं।

पायलट प्रशिक्षण की कमी

ALH जैसे एडवांस हेलीकॉप्टर को ऑपरेट करने के लिए विशेष और व्यापक प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। लेकिन, कई मामलों में पायलटों को पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं मिलता। इससे आपात स्थितियों में सही निर्णय लेने की उनकी क्षमता प्रभावित होती है।

मैदान और पहाड़ के लिए बनाएं अलग-अलग वैरिएंट

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पायलटों को उचित प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान किया जाए, तो दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर (सेवानिवृत्त) कहते हैं, “हम अपने लोगों को खो रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम जांच करें कि भारत के सबसे उन्नत हेलीकॉप्टर माने जाने वाले एएलएच क्यों दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।”

वहीं, आर्मी एविएशन के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक और अनुभवी हेलीकॉप्टर पायलट मेजर जनरल संदीपन हांडा (सेवानिवृत्त) का कहना है, “ऐसे हेलीकॉप्टर को डिजाइन करना बेहद चुनौतीपूर्ण है, जो एक तरफ -40 डिग्री सेल्सियस की कड़क ठंड में ऊंचाई वाले इलाकों में काम कर सके और दूसरी तरफ +50 डिग्री सेल्सियस की तपती गर्मी वाले रेगिस्तानी इलाकों में भी। हर तरह की परिस्थितियों के लिए एक ही प्रकार का हेलीकॉप्टर बनाने की बजाय, दो अलग-अलग वैरिएंट पर विचार करना अधिक समझदारी होगी, एक ऊंचाई वाले इलाकों के लिए और दूसरा मैदानी इलाकों के लिए।”

लेह स्थित 14 कोर के रसद विभाग के प्रमुख रहे मेजर जनरल ए.पी. सिंह (सेवानिवृत्त) का कहना है, “सेना को चीता और चेतक जैसे हल्के हेलीकॉप्टरों के एक आधुनिक बेड़े की जरूरत है, लेकिन उनकी रफ्तार में सुधार होना चाहिए।” हालांकि, चीता हेलीकॉप्टर बहुत अधिक ऊंचाई पर केवल 20 किलोग्राम का पेलोड ले जा सकता है। इसका मतलब है कि सेना को सिर्फ 20 किलोग्राम सामान ले जाने के लिए प्रति उड़ान 60,000 रुपये का खर्च करना पड़ता है।

मेजर जनरल सिंह आगे कहते हैं, “हमारे अधिकांश हेलीपैड छोटे हैं, जो 5 टन से अधिक वजन वाले बड़े हेलीकॉप्टरों को नहीं संभाल सकते। ऐसे में हमें ऐसे हेलीकॉप्टर की जरूरत है, जो छोटे हेलीपैड पर उतरने में सक्षम हो और साथ ही ज्यादा पेलोड ले जा सके।”

ALH के निर्यात पर पड़ सकता है असर

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ALH को भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया था। यह हेलीकॉप्टर ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का एक प्रमुख उदाहरण है। HAL का दावा है कि हर दुर्घटना के बाद व्यापक जांच और सुधार किए जाते हैं।

भारत ALH ध्रुव का निर्यात बढ़ाने की योजना बना रहा है। फिलीपींस जैसे देशों के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन इक्वाडोर का अनुभव इस परियोजना के लिए एक सबक है। इक्वाडोर ने 2009-2012 के बीच सात ALH खरीदे थे, लेकिन चार दुर्घटनाओं के बाद उसने 2015 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। अगर भारत को इस हेलीकॉप्टर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफल बनाना है, तो सुरक्षा और गुणवत्ता में सुधार करना बेहद जरूरी है।

INS Tushil: भारतीय नौसेना का INS तुशिल पहुंचा सेनेगल, भारत के भारत के ‘सागर’ अभियान का प्रमुख हिस्सा

INS Tushil: Indian Navy's Stealth Frigate Reaches Senegal, Strengthening 'SAGAR' Vision

INS Tushil: भारतीय नौसेना का लेटेस्ट स्टील्थ फ्रिगेट INS तुशील 3 जनवरी 2025 को सेनेगल के डकार पोर्ट पर पहुंचा। यह दौरा भारत और सेनेगल के बीच पहले से मजबूत संबंधों को और मजबूती देगा और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ाएगा। INS तुशील का नेतृत्व कैप्टन पीटर वर्गीस कर रहे हैं। सेनेगल की इस यात्रा के दौरान वे वहां के सैन्य और सरकारी अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुलाकातें करेंगे। इसके अलावा, जहाज पर भारत में निर्मित उन्नत हथियार, सेंसर और उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे।

INS Tushil: Indian Navy's Stealth Frigate Reaches Senegal, Strengthening 'SAGAR' Vision

भारतीय नौसेना की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक INS Tushil की यह यात्रा सिर्फ सैन्य उद्देश्यों तक सीमित नहीं है। इसमें विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। सेनेगल के नौसेना विशेषज्ञों और भारतीय नौसेना के विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। सेनेगल के योग उत्साहियों के लिए विशेष योग सत्र की योजना बनाई गई है। इसके अलावा भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए जहाज पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह दौरा भारत के ‘सागर’ (Security and Growth for All in the Region) विजन का एक प्रमुख हिस्सा है, जो भारत के समुद्री पड़ोसियों और वैश्विक भागीदारों के साथ समुद्री सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को भी जताता है।

Indian Navy warships: नए साल पर नौसेना को बड़ी सौगात, 15 जनवरी को नेवी को मिलेंगे तीन नए योद्धा- नीलगिरि, सूरत और वाग्शीर

डकार पोर्ट से रवाना होने के बाद, INS Tushil सेनेगल की नौसेना के साथ एक पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) और जॉइंट पेट्रोलिंग में भी हिस्सा लेगा। यह अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सुरक्षा और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

INS Tushil: Indian Navy's Stealth Frigate Reaches Senegal, Strengthening 'SAGAR' Vision

इस दौरे का उद्देश्य न केवल सेनेगल और भारत के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना है, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना भी है। पश्चिम अफ्रीकी तट के जल क्षेत्र में INS तुशील की उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि भारत क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

INS तुशील का यह दौरा दोनों नौसेनाओं को एक-दूसरे से सीखने और नई संभावनाओं को तलाशने का अवसर प्रदान करेगा। सेनेगल और भारत के बीच मजबूत रक्षा संबंध और बढ़ती दोस्ती इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण है। यह दौरा न केवल दोनों देशों के लिए फायदेमंद है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और स्थिरता को भी बढ़ावा देने में सहायक होगा।

क्या है INS Tushil और उसकी खूबियां

भारतीय नौसेना के गौरव में हाल ही में शामिल हुआ INS तुशिल, भारत की समुद्री ताकत का एक नया प्रतीक है। यह स्टेल्थ फ्रिगेट न केवल अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करता है, बल्कि स्वदेशी निर्माण का भी अद्भुत उदाहरण है। INS तुशिल को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह दुश्मन के रडार की नजर से बच सके और गुपचुप अपने मिशन को अंजाम दे सके।

INS तुशिल अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। इसका ऑनबोर्ड हथियार प्रणाली और रडार आधुनिक युद्ध की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसकी स्टेल्थ तकनीक इसे अदृश्य बना देती है, जिससे यह दुश्मन के इलाके में बिना पहचान के प्रवेश कर सकता है।

इस फ्रिगेट की एक और खासियत है इसकी लंबी दूरी तक निगरानी और आक्रमण करने की क्षमता। यह समुद्री गश्त के साथ-साथ रणनीतिक मिशन को अंजाम देने के लिए भी तैयार है। INS तुशिल भारतीय नौसेना की आत्मनिर्भरता और आधुनिकता का प्रतीक है, जो आने वाले समय में भारत की समुद्री ताकत को और मजबूत करेगा।

Explainer Indian Army Promotion Policy: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल बनने के लिए क्या है नई प्रमोशन पॉलिसी, क्यों हो रहा हैं इस पर विवाद? जानें

Explainer Indian Army Promotion Policy: Merit-Based Changes for Lieutenant Generals, Why the Controversy?
Credit: Indian Army

Explainer Indian Army Promotion Policy: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों की प्रमोशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई प्रमोशन नीति के तहत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल बनने के लिए अब केवल वरिष्ठता ही नहीं, बल्कि ग्रेडिंग भी अहम होगी। 31 मार्च 2025 से लागू होने वाली इस नई नीति के तहत लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर 1 से 9 तक की स्केल में मापा जाएगा। इससे सेना में मेरिट-आधारित चयन प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा। यह प्रणाली सेना के शीर्ष अधिकारियों की जिम्मेदारियों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए तैयार की गई है। इससे पहले यह नीति भारतीय वायुसेना और नौसेना में पहले से ही लागू है।

Explainer Indian Army Promotion Policy: Merit-Based Changes for Lieutenant Generals, Why the Controversy?
Credit: Indian Army

Explainer Indian Army Promotion Policy: क्या है नई प्रणाली में खास?

भारतीय सेना इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। भारतीय सेना में मॉर्डेनाइजेशन के साथ स्ट्रक्चर में जरूरी बदलाव भी किए जा रहे हैं। सेना की प्रमोशन पॉलिसी में लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं। वहीं अब नया बदलाव सेना में वरिष्ठ अधिकारियों के प्रमोशन लेकर हुआ है।

अब तक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रैंक तक प्रमोशन वरिष्ठता के आधार पर होता था। लेकिन नई प्रणाली में प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों को उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में 1 से 9 के स्केल पर ग्रेडिंग दी जाएगी। इस ग्रेडिंग का सीधा असर उनकी प्रमोशन और भविष्य की जिम्मेदारियों पर पड़ेगा। भारतीय वायुसेना और नौसेना में पहले से ही यह प्रणाली लागू है और अब सेना ने इसे अपनाने का फैसला किया है।

सेना में 90 लेफ्टिनेंट जनरल, 300 मेजर जनरल और 1,200 ब्रिगेडियर

सूत्रों का कहना है  कि इस बदलाव का उद्देश्य है सेना के शीर्ष अधिकारियों की नियुक्ति में पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता देना। यह नई पॉलिसी थियेटर कमांड्स और ट्राई-सर्विस (सेना, नौसेना, और वायुसेना) के वरिष्ठ पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति में मदद करेगी।

लेफ्टिनेंट जनरल रैंक भारतीय सेना में थ्री-स्टार रैंक का पद होता है। भारतीय सेना के 11 लाख जवानों में लगभग 90 लेफ्टिनेंट जनरल, 300 मेजर जनरल और 1,200 ब्रिगेडियर हैं। लेफ्टिनेंट जनरल बनने के बाद अधिकारी को कोर कमांडर या आर्मी कमांडर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती हैं। अब नई प्रणाली के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल योग्य और बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी ही इन पदों पर पहुंचें। क्योंकि अभी तक इन पदों पर सीनियरिटी के आधार पर ही पहुंच पाते थे।

थिएटर कमांड पर है फोकस

भारतीय सेना में थिएटर कमांड्स की योजना के मद्देनजर यह नई प्रणाली लागू की जा रही है। यह कमांड्स भारत की तीन प्रमुख सीमाओं- चीन, पाकिस्तान और हिंद महासागर क्षेत्र पर केंद्रित होंगी। चीन-विशेष थिएटर कमांड लखनऊ में, पाकिस्तान-विशेष थिएटर कमांड जयपुर में और समुद्री थिएटर कमांड तिरुवनंतपुरम में बनाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के मध्य तक थिएटर कमांड्स बनाने का काम पूरा हो जाएगा। इन थिएटर कमांड्स का उद्देश्य भारतीय सेना को एकीकृत और अधिक प्रभावी युद्धक क्षमता प्रदान करना है।

नई प्रमोशन नीति से सेना में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ने की उम्मीद है। अब तक वरिष्ठता के आधार पर अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जाती थीं। लेकिन नई प्रणाली में ग्रेडिंग के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सही अधिकारी को सही पद पर नियुक्त किया जाए। इससे न केवल सेना की कार्यकुशलता में सुधार होगा, बल्कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सेना को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।

Explainer Army Day: जानें इस साल 15 जनवरी को किस शहर में मनाया जाएगा आर्मी डे, क्या है सेना दिवस मनाने की परंपरा?

नई नीति की क्यों हो रही आलोचना

हालांकि सेना के इस कदम को सुधारवादी बताया जा रहा है, लेकिन इसने विवाद भी खड़े कर दिए हैं। वर्तमान में, लेफ्टिनेंट जनरल रैंक तक प्रमोशन के लिए वरिष्ठता का आधार जन्मतिथि और नियुक्ति की तिथि होती है। लेकिन नई पॉलिसी में मेरिट को प्राथमिकता देने से संभावित राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ सकता है।

नई नीति के लागू होने के साथ ही विवाद भी शुरू हो गए हैं। नई प्रणाली में प्रदर्शन को प्राथमिकता देने से प्रतिस्पर्धा और दबाव बढ़ सकता है। कुछ अधिकारियों को यह भी डर है कि ग्रेडिंग प्रणाली में भेदभाव या पक्षपात हो सकता है।

कई अधिकारियों ने इस पॉलिसी पर चिंता जताई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “थ्री-स्टार जनरल बनने के लिए पहले ही कई स्तरों पर मेरिट के आधार पर प्रमोशन मिलता है। इस नई प्रणाली से गैरजरूरी हस्तक्षेप की संभावना बढ़ जाएगी।”

रिटायर्ड मेजर जनरल राजू चौहान का कहना है कि नई नीति से अधिकारियों के प्रदर्शन को सम्मान मिलेगा। हालांकि, इससे संभावित पक्षपात और विवाद का खतरा भी है।

वहीं, पूर्व रक्षा विशेषज्ञ मन अमन सिंह छिन्ना का मानना है कि सेना को ब्रिगेडियर से लेकर लेफ्टिनेंट जनरल तक प्रो-राटा सिस्टम को खत्म कर देना चाहिए और पूरी तरह से मेरिट-आधारित चयन करना चाहिए।

जबकि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों उसके पक्ष में हैं, उनके अनुसार, “यह नीति उन अधिकारियों का सम्मान करेगी जो वर्तमान में अपनी रैंक पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले प्रमोशन की प्रक्रिया किसी की जन्म तिथि या 38 साल पहले की अकादमी की रैंकिंग पर निर्भर करती थी।”

सेना में लेफ्टिनेंट जनरल बनने के बाद अधिकारी को आर्मी कमांडर या वाइस चीफ बनने के लिए वरिष्ठता और रेसिड्यूल सर्विस के आधार पर चुना जाता है। लेकिन ग्रेडिंग प्रणाली यह सुनिश्चित करेगी कि सही व्यक्ति को जिम्मेदारी मिले।

Army Junior Officers: सरकार ने माना, सेना में कुछ सीनियर अफसर जूनियर अफसरों के साथ कर रहे हैं दुर्व्यवहार

सैनिक कमांडर और वाइस चीफ पर लागू नहीं होगी यह नीति

सेना के उप-प्रमुख और सात कमांडर-इन-चीफ (C-in-C) इस नई नीति के दायरे में नहीं आएंगे। इन पदों पर नियुक्ति अभी भी वरिष्ठता के आधार पर होगी। लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पहुंचने के बाद, अधिकारी को कोर कमांडर बनाने के लिए उनकी ग्रेडिंग और प्रदर्शन देखा जाएगा। आर्मी कमांडर का पद भी लेफ्टिनेंट जनरल को मिलता है। ग्रेडिंग प्रणाली से यह तय किया जाएगा कि कौन-से अधिकारी आर्मी कमांडर बनने के योग्य हैं।

ग्रेडिंग प्रणाली और थिएटर कमांड्स की योजना सेना को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, इस नीति की सफलता इसके निष्पक्ष और कुशल कार्यान्वयन पर निर्भर करेगी। नई प्रणाली का उद्देश्य सेना को पारदर्शिता, योग्यता और आधुनिकता की ओर ले जाना है, जो इसे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगी।

हालांकि, इस प्रणाली को लागू करने में कई चुनौतियां भी हैं। ग्रेडिंग प्रणाली में भेदभाव की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। अधिकारियों पर प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दबाव भी होगा। इसके अलावा, राजनीतिक हस्तक्षेप और पक्षपात की संभावनाएं भी मौजूद हैं।

Fighter Jet Mystery: सैटेलाइट तस्वीरों में बरेली एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा रहस्यमयी फाइटर जेट! लोग बोले- राफेल है या तेजस MkII?

Fighter Jet Mystery: Rafale or Tejas MkII Mockup Spotted at Bareilly Airbase
Credit: Reddit

Fighter Jet Mystery: उत्तर प्रदेश के बरेली एयरफोर्स स्टेशन पर एक फाइटर जेट मॉकअप की सैटेलाइट इमेज ने हलचल मचा दी है। इन तस्वीरों में एक फाइटर जेट का सिल्हूट देखा गया। जिससे रक्षा विशेषज्ञों के बीच बहस छिड़ गई कि यह मॉकअप डसॉल्ट राफेल का है या स्वदेशी रूप से विकसित HAL तेजस MkII का।

Fighter Jet Mystery: Rafale or Tejas MkII Mockup Spotted at Bareilly Airbase
Credit: Reddit

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर इन तस्वीरों को लेकर बहस छिड़ी है। एक यूजर ने लिखा, “बरेली में राफेल मॉकअप क्यों है? यह जगह राफेल स्क्वाड्रन के लिए नहीं जानी जाती।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “राफेल के विंगटिप्स पर हमेशा MICA मिसाइल के लिए रेल होते हैं, जो यहां नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे उनका यह अनुमान है कि यह तेजस MkII हो सकता है।

Fighter Jet Mystery: क्यों इस्तेमाल किया जाता है मॉकअप?

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, मॉकअप का उपयोग ग्राउंड क्रू को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है। इस ट्रेनिंग से उन्हें असली विमान को संभालने, उसे पार्क करने और विमान ऑपरेट की प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलती है।  इस तरह की ट्रेनिंग असली विमान को कोई नुकसान पहुंचाए बिना की जाती है। इसके लिए मॉकअप का इस्तेमाल किया जाता है।

Air Force accidents: भारतीय वायुसेना में 5 सालों में हुए 34 विमान हादसे, इनमें से 19 में मानव गलतियों की वजह से गईं जानें

वहीं, सूत्रों का कहना है कि अगर यह राफेल का मॉकअप है, तो यह संभावित भविष्य की तैनाती के लिए ट्रेनिंग का हिस्सा हो सकता है। वहीं, अगर यह तेजस MkII का मॉकअप है, तो यह संकेत हो सकता है कि भारतीय वायु सेना पहले से ही इस स्वदेश में ही बने फाइटर जेट को अपने बेड़े में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

Fighter Jet Mystery: राफेल है या तेजस MkII

मॉकअप की पहचान को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। यूजर्स का कहना है कि MICA मिसाइल रेल की इस पर दिखाई नहीं दे रही है। जबकि राफेल जेट के विंगटिप्स पर ये रेल हमेशा मौजूद रहती हैं। हालांकि, सैटेलाइट इमेजरी की क्वॉलिटी और एंगल के चलते ये जानकारी सही से नहीं पा रही है।

बरेली एयरफोर्स स्टेशन सेंट्रल एयर कमांड के तहत आता है। यहां मुख्यतौर पर सुखोई Su-30MKI फाइटरजेट तैनात हैं। यहां राफेल स्क्वाड्रन की गैर-मौजूदगी इस मॉकअप की पहचान को लेकर सवाल खड़े कर रही है। यूजर्स का कहना है कि क्या यहां एय़रफोर्स राफेल तैनात करने की योजना बना रही है?

क्या है रणनीति?

वहीं, कई विशेषज्ञ यह मानते हैं कि मॉकअप एक रणनीतिक योजना का हिस्सा हो सकता है, जिसमें भविष्य की तैनाती, विरोधियों को गुमराह करना, ऑपरेशनल तैयारियों की जांच करना शामिल हो सकता है। इससे भारत अपनी सामरिक क्षमताओं के बारे में भ्रम पैदा कर सकता है।

अगर यह मॉकअप तेजस MkII का है, तो इसकी तैनाती भारतीय वायु सेना के बेड़े को मजबूत करेगी और स्वदेशी रक्षा उद्योग को बढ़ावा देगी।

बरेली एयरफोर्स स्टेशन पर इस फाइटर जेट मॉकअप की मौजूदगी ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है। यह मॉकअप चाहे ट्रेनिंग का हिस्सा हो, रणनीतिक तैनाती की तैयारी या एक कन्फ्यूज करने की एक चाल, यह भारतीय वायु सेना की एडवांस सोच और क्षमताओं को प्रदर्शित करता है।

Starlink misuse in India: क्या स्टारलिंक को लेकर झूठ बोला एलन मस्क ने? भारत में आतंकी कर रहे इस्तेमाल, सरकार ने शुरू की जांच

Starlink Misuse in India: Govt Probes Terror Links, elon Musk Denies Claims

Starlink misuse in India: स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट डिवाइस (Starlink satellite internet device) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पिछले दिनों मणिपुर से सुरक्षा एजेसियों ने स्टारलिंक डिवाइस को मणिपुर के आतंकी समूहों से बरामद किया था। इस डिवाइस को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) बनाती है। यह डिवाइस पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) नामक आतंकी समूह के ठिकाने से बरामद हुई थी। सुरक्षा बलों ने 13 दिसंबर को सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान इसे जब्त किया था। डिवाइस पर RPF/PLA लिखा हुआ था, जो इस आतंकी संगठन की पहचान है। स्टारलिंक डिवाइस उस वक्त चर्चा में आई थी, जब रूस-यूक्रेन युद्ध में इसके इस्तेमाल की खबरें आई थीं।

Starlink Misuse in India: Govt Probes Terror Links, elon Musk Denies Claims

Starlink misuse in India: उग्रवादी समूह कर रहे हैं स्टारलिंक का इस्तेमाल

वहीं गार्जियन अखबार ने खुलासा किया है कि मणिपुर में जारी हिंसा के दौरान उग्रवादी समूहों ने इंटरनेट शटडाउन के बावजूद स्टारलिंक डिवाइस का इस्तेमाल किया था। हालांकि स्टारलिंक को भारत में अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है और इसके ऑपरेशन शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन म्यांमार में स्टारलिंक की सर्विस जारी है। मणिपुर की सीमा म्यांमार से सटी हुई हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि इन डिवाइसों को तस्करी के जरिए मणिपुर लाया गया।

सूत्रों के अनुसार, यह डिवाइस म्यांमार सीमा पर सक्रिय आतंकी समूहों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है। स्टारलिंक के उपयोग से आतंकियों को सीमावर्ती इलाकों में इंटरनेट तक आसान पहुंच मिल रही है, जिससे उनकी गतिविधियों को अंजाम देना और भी आसान हो गया है।

Starlink misuse in India: एलन मस्क ने किया था इनकार

पिछले साल दिसंबर में जब असम राइफल्स ने मणिपुर के उग्रवादी समूहों से स्टारलिंक के डिश और राउटर को जब्त किया था, उस वक्त एलन मस्क ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट जारी करके कहा था कि “स्टारलिंक भारत में बंद है और इसका उपयोग नहीं हो सकता।” हालांकि, सुरक्षा बलों द्वारा डिवाइस जब्त किए जाने और आतंकियों द्वारा इसके इस्तेमाल की पुष्टि के बाद मस्क का यह दावा सवालों के घेरे में है।

सूत्रों ने बताया कि स्टारलिंक डिवाइस म्यांमार के जरिए भारत में तस्करी कर लाई जाती है। इन डिवाइसों का उपयोग मणिपुर के सीमावर्ती इलाकों में किया जा रहा है, जहां इंटरनेट सेवाएं सरकार द्वारा निलंबित रहती हैं।

Jashimuddin Rahmani: दिसंबर में गुपचुप भारत आया था बांग्लादेश का यह खुंखार आतंकवादी, बड़ी साजिश का हुआ पर्दाफाश

स्टारलिंक में मिलता है अनलिमिटेड डाटा

सूत्रों ने बताया कि मणिपुर के सभी उग्रवादी आदिवासी समूह- मैतयी, नागा और कुकी- सभी स्टारलिंक डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें मुख्य रूप से म्यांमार और सीमावर्ती क्षेत्रों से कंट्रोल किया जाता है। सूत्रों का कहना है कि “म्यांमार स्थित विद्रोही समूह और तस्कर अपने कामों के लिए इस डिवाइस का उपयोग करते हैं क्योंकि स्टारलिंक पर डाटा की कोई लिमिट नहीं है।”

एक सूत्र ने कहा, “हां, यह सच है कि स्टारलिंक का इस्तेमाल दिल्ली, मुंबई या कहीं भी अंदरूनी इलाकों में नहीं किया जा सकता है, क्योंकि भारत को कंपनी ने खुद ही जियोटैग किया हुआ है, लेकिन यह म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है।”

Starlink misuse in India: ड्रग तस्करी में हो रहा है इस्तेमाल

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब स्टालिंक डिवाइस पकड़ी गई हो। इससे पहले भी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले साल नवंबर में स्टारलिंक डिवाइस बरामद की थी। नवंबर के अंत में अंडमान और निकोबार पुलिस ने म्यांमार की एक नाव में 6,000 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामाइन के अलावा एक स्टारलिंक मिनी इंटरनेट डिवाइस जब्त की थी यह डिवाइस तस्करों द्वारा नेविगेशन और वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने के लिए उपयोग की जा रही थी। अंडमान के डीजीपी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल ने पुष्टि की कि तस्करों ने सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर इंटरनेट हॉटस्पॉट बनाए थे, जो उनकी गतिविधियों को आसान बना रहे थे।

सरकार ने मांगी थी जानकारी, कंपनी ने किया था इनकार

सूत्रों ने बताया कि वहीं, जब भारत सरकार ने स्टारलिंक से जब इन उपकरणों के मूल खरीदारों की जानकारी मांगी, लेकिन कंपनी ने डेटा गोपनीयता कानूनों का हवाला देते हुए सहयोग करने से इनकार कर दिया। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “तस्करी के मामले में जब्त इन उपकरणों के मालिकों की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन स्टारलिंक ने सहयोग से मना कर दिया।”

स्टारलिंक डिवाइस का उपयोग गैरकानूनी गतिविधियों, जैसे तस्करी और आतंकवाद में होने से भारत में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक स्टारलिंक अपने सुरक्षा उपायों और डेटा प्रबंधन पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देती, तब तक उसे भारत में ऑपरेंशंस शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भारत सरकार ने डॉट (DoT) और MHA से स्टारलिंक की तकनीकी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने संकेत दिया है कि कंपनी से सुरक्षा उपायों पर जानकारियां मांगी जा रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तकनीक का दुरुपयोग न हो।

Pakistan Army Exercise: क्यों खौफ में है पाकिस्तानी सेना? LoC के पास गुपचुप कर रहा मिलिट्री एक्सरसाइज, अटैक हेलीकॉप्टर-टैंकों का कर रहा इस्तेमाल

भारत में लाने की कोशिश कर रहे हैं एलन मस्क

एलोन मस्क लंबे समय से स्टारलिंक को भारत जैसे विशाल बाजार में लाने की कोशिश कर रहे हैं। नवंबर 2024 में, भारत सरकार ने पुष्टि की थी कि स्टारलिंक आवश्यक सुरक्षा अनुमतियां प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। हालांकि, भारत में सैटेलाइट इंटरनेट जैसी सेवाओं पर सख्त नियंत्रण है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्टारलिंक का उपयोग इंटरनेट शटडाउन को दरकिनार करने के लिए किया जा सकता है, जो भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है।

स्टारलिंक: क्या है इसकी खूबियां?

स्टारलिंक की वेबसाइट के अनुसार, “वह दुनिया का पहला और सबसे बड़ा उपग्रह समूह” है, जो LEO उपग्रहों का उपयोग करके ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करता है। यह सेवा स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल जैसे उच्च-बैंडविड्थ कार्यों को सुचारू रूप से सपोर्ट करने में सक्षम है। अधिकांश पारंपरिक उपग्रह इंटरनेट सेवाएं 35,786 किमी की ऊंचाई पर स्थित भूस्थिर उपग्रहों पर निर्भर करती हैं। इसके कारण उपयोगकर्ता और उपग्रह के बीच डेटा के राउंड-ट्रिप समय (विलंबता) में काफी देरी होती है। यह विलंबता 600 मिलीसेकंड या उससे अधिक हो सकती है, जिससे ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल जैसी गतिविधियों के लिए यह सिस्टम उपयुक्त नहीं बन पाता।

वहीं स्टारलिंक ने इस समस्या को हल करते हुए विलंबता को घटाकर केवल 25 मिलीसेकंड तक कर दिया है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसके उपग्रह पृथ्वी के बेहद करीब, सिर्फ 550 किमी की ऊंचाई पर परिक्रमा करते हैं। इस तरह यह पूरी दुनिया को कवर करता है।

जून 2024 में सिएरा लियोन, अफ्रीका में सेवाएं शुरू होने के बाद, स्टारलिंक अब 100 देशों में सक्रिय हो चुकी है। कंपनी भारत में भी अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया में है। भारत में स्टारलिंक को भारती एंटरप्राइजेज के स्वामित्व वाली यूटेलसैट वनवेब, रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियोस्पेसफाइबर, और अमेज़न के कुइपर सिस्टम्स जैसे कंपनियों से मुकाबला करना होगा। वहीं, स्टारलिंक की योजना है कि 42,000 उपग्रहों का एक विशाल तारामंडल (Megaconstellation) बनाना है। इसके मुकाबले, यूटेलसैट वनवेब के नेटवर्क में 1,200 किमी की LEO कक्षा में लगभग 630 उपग्रह शामिल हैं।

Pakistan Army Exercise: क्यों खौफ में है पाकिस्तानी सेना? LoC के पास गुपचुप कर रही मिलिट्री एक्सरसाइज, अटैक हेलीकॉप्टर-टैंकों का कर रही इस्तेमाल

Pakistan Army Exercise: Covert Drills Near LoC with Attack Helicopters and Tanks

Pakistan Army Exercise: पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में पंजाब प्रांत में भारतीय सीमा के करीब इंटरनेशनल बॉर्डर के पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रही है। इस अभ्यास में हमलावर हेलिकॉप्टर, हेवी लिफ्ट हेलिकॉप्टर, टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और हॉवित्ज़र तोपों जैसे बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह अभ्यास दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में शुरू हुआ और फिलहाल जारी है।

Pakistan Army Exercise: Covert Drills Near LoC with Attack Helicopters and Tanks

Pakistan Army Exercise: गांव की तंग गलियों में फंसी हॉवित्ज़र तोपें

स्थानीय लोगों के अनुसार, अभ्यास के दौरान भारी सैन्य टुकड़ियों को पंजाब प्रांत के गांवों से गुजरते हुए देखा गया। शाम के समय की कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जहां पाकिस्तानी सेना की हॉवित्ज़र तोपों को गांव की तंग गलियों में फंसे हुए देखा गया।

Pakistan Army Exercise: पाकिस्तान के पास पुरानी एटीजीएम

रक्षा विशेषज्ञ और रिटायर्ड कर्नल रोहित वत्स बताते हैं कि कोबरा अटैक हेलीकॉप्टरों के इस्तेमाल में एक खास रणनीति देखी जाती है। दोनों पक्षों के गनशिप अपनी उपस्थिति को छुपाने के लिए कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं और लक्ष्य को निशाना बनाने तथा एंटी-टैंक मिसाइल फायर करने के लिए ऊंचाई पर उठते हैं।

हालांकि, इसमें बड़ा फर्क मिसाइल तकनीक का है। पाकिस्तानी गनशिप दूसरी पीढ़ी की वायर-गाइडेड एटीजीएम (एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल) का उपयोग करते हैं, जबकि भारतीय गनशिप तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट मिसाइलें दागते हैं।

Pakistan Army Exercise: Covert Drills Near LoC with Attack Helicopters and Tanks

इसका मतलब है कि पाकिस्तानी गनशिप को मिसाइल दागने के बाद अपनी स्थिति बनाए रखनी पड़ती है ताकि ऑपरेटर मिसाइल को लक्ष्य तक गाइड कर सके। वहीं, भारतीय गनशिप मिसाइल फायर करने के बाद तुरंत अपनी जगह बदल सकते हैं या नई फायरिंग पोजीशन पर जा सकते हैं, क्योंकि भारतीय मिसाइलें खुद-ब-खुद अपने लक्ष्य को खोजने और नष्ट करने में सक्षम होती हैं।

इस दौरान, पाकिस्तानी गनशिप, मिसाइल को गाइड करने के लिए अपनी स्थिति बनाए रखते हुए, बेहद असुरक्षित हो जाते हैं और इन्हें दुश्मन के हमले का खतरा रहता है।

आतंकवाद के गढ़ मुजफ्फराबाद में विशेष ट्रेनिंग

पाकिस्तान ने इससे पहले अगस्त 2024 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हाई अलर्ट जारी किया था। खुफिया सूत्रों के अनुसार, हाल ही में पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में एक बड़ी क्विक रिस्पॉन्स ट्रेनिंग का अभ्यास किया था। इस इलाके को आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है। इस ट्रेनिंग में पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के कमांडो भी शामिल थे।

क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का यह अभ्यास किसी हमले की स्थिति में सेना की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी आपात स्थिति में सेना कितनी तेजी से जवाब दे सकती है।

Aksai Chin: रक्षा समाचार की खबर का असर! अक्साई चिन को दो प्रांतों में बांटने पर भारत ने चीन को लताड़ा, कहा- चीन ने कर रखा है अवैध कब्जा

आतंकवादी गतिविधियों के लिए योजनाएं

मुजफ्फराबाद में आयोजित इस अभ्यास को खुफिया एजेंसियां चिंताजनक मान रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में आतंकवादियों के कई कैंप सक्रिय हैं। अभ्यास के दौरान पाक सेना की वे सभी यूनिट शामिल थीं, जो एलओसी के पास तैनात हैं।

खास बात यह है कि एसएसजी कमांडो, जो आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने और भारत में घुसपैठ में मदद करने के लिए कुख्यात हैं, भी इस अभ्यास का हिस्सा थे।

एलओसी पर पाकिस्तानी गतिविधियां तेज!

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT), जिसमें एसएसजी कमांडो और आतंकवादी शामिल होते हैं, एलओसी पर सक्रिय देखी गई है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान को भारत की ओर से संभावित सर्जिकल स्ट्राइक या किसी और जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है।

1971 India-Pakistan War: जब एक बच्चे की तरह फूट-फूट कर रोया था पाकिस्तानी जनरल, रावलपिंडी और याह्या खान पर फोड़ा था सरेंडर का ठीकरा

पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में यात्रियों से भरी बस पर हमले और अन्य आतंकवादी घटनाओं के बाद पाकिस्तान ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट जारी किया है।

खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने पीओके में अपनी 10वीं कोर, जिसकी जिम्मेदारी पूरे पीओके की सुरक्षा है, में सैनिकों की संख्या बढ़ाई है। इसके अलावा, बहावलपुर स्थित 31वीं कोर को भी अलर्ट पर रखा गया है।

बहावलपुर वही इलाका है जहां आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय स्थित है। हाल ही में पाक सेना ने अपनी आर्टिलरी रेजिमेंट की तैनाती को भी नए सिरे से व्यवस्थित किया है ताकि तनाव की स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया दी जा सके।

पाकिस्तान और चीन की नई योजनाएं भी खुफिया एजेंसियों की नजरों में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा पर बढ़ती गतिविधियों के पीछे दोनों देशों की गहरी रणनीतिक साजिश हो सकती है।

भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां सीमा पर पाकिस्तान की इन गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। स्थिति लगातार बदल रही है, और भारत के लिए यह आवश्यक हो गया है कि वह अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत बनाए और पड़ोसी देशों की चालों का सटीक जवाब दे।

Aksai Chin: रक्षा समाचार की खबर का असर! अक्साई चिन को दो प्रांतों में बांटने पर भारत ने चीन को लताड़ा, कहा- चीन ने कर रखा है अवैध कब्जा

Aksai Chin: India Slams China for Dividing Region Into Two Counties

Aksai Chin: भारत ने शुक्रवार को चीन के कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र अक्साई चिन के हिस्सों को शामिल करते हुए बनाए गए नए काउंटी यानी जिलों पर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, “हमने कूटनीतिक माध्यमों से चीन के साथ गंभीर विरोध दर्ज कराया है।” चीन ने यह कदम उस समय उठाया है जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की बहाली को लेकर बातचीत चल रही है। हाल ही में भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधि लगभग पांच साल बाद सीमा विवाद पर वार्ता के लिए बीजिंग में मिले थे। इस वार्ता के ठीक 10 दिन बाद चीन ने यह विवादास्पद फैसला लिया।

Aksai Chin: India Slams China for Dividing Region Into Two Counties

Aksai Chin: भारत का सख्त रुख

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत ने इस क्षेत्र में चीन के अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया है। विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि नए काउंटी का निर्माण न तो इस क्षेत्र पर भारत की संप्रभुता के प्रति लंबे समय से कायम उसकी स्थिति को प्रभावित करेगा, न ही चीन के अवैध और जबरदस्ती किए गए कब्जे को वैधता प्रदान करेगा।

Aksai Chin: चीन ने बनाए दो नए काउंटी

हाल ही में, चीन ने शिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में दो नए काउंटी – हेआन काउंटी और हेकांग काउंटी – बनाने का एलान किया है। उत्तर-पश्चिमी चीन के होटन प्रांत के प्रशासन के तहत इन दोनों नए काउंटी को रखा गया है। हेआन काउंटी की प्रशासनिक सीट होंगलिउ टाउनशिप में बनाई गई है, जबकि हेकांग काउंटी की सीट ज़ेयिडुला टाउनशिप में स्थित है। हेआन काउंटी लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है, जिसमें भारत का अक्साई चिन का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल है। यह वही क्षेत्र है जिसे भारत अपनी संप्रभुता का हिस्सा मानता है और चीन पर इस पर अवैध कब्जे का आरोप लगाता है। इन जिलों के अधिकांश क्षेत्र भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आते हैं।

Aksai Chin: China Secret Move to Divide Region Amid India's Claim

वहीं, चीन ने यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधि लगभग पांच साल बाद सीमा विवाद पर वार्ता के लिए बीजिंग में मिले थे। इस वार्ता के ठीक 10 दिन बाद चीन ने यह विवादास्पद फैसला लिया।

चीन द्वारा अक्साई चिन के क्षेत्रों को अपने नक्शे में दिखाने का यह नया प्रयास भारत की संप्रभुता के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। अक्साई चिन 1950 के दशक से चीन के अवैध कब्जे में है, लेकिन भारत इसे अपना क्षेत्र मानता है।

Aksai Chin: अक्साई चिन पर भारत के दावे से घबराया ड्रैगन, गुपचुप दो प्रांतों में बांटने का चला दांव, ये है चीन की रणनीति

भारत-चीन के बीच विवाद का इतिहास

अक्साई चिन भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद की वजह बना हुआ है। 1962 में दोनों देशों के बीच हुए युद्ध में इस क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर संघर्ष हुआ था। अक्साई चिन लद्दाख के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान, चीन ने अक्साई चिन के 38,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लिया। इसके बाद 1963 में, पाकिस्तान ने साक्सगाम घाटी के 5,180 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को चीन को सौंप दिया, जिससे यह विवाद और जटिल हो गया।

चीन की आक्रामक नीतियां यहीं खत्म नहीं होतीं। वह अरुणाचल प्रदेश के 90,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर भी दावा करता है और इसे “दक्षिण तिब्बत” का हिस्सा बताने की कोशिश करता है। इसके अतिरिक्त, चीन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर भी अपना अधिकार जताता है।

Depsang: नया विवादास्पद बिंदु

हाल के वर्षों में, देपसांग का क्षेत्र, जो अक्साई चिन से महज 40 किमी पश्चिम में स्थित है, एक नया विवादास्पद बिंदु बन गया है। इस क्षेत्र में चीन के आक्रामक कदमों ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

भारत की प्रतिक्रिया

भारत ने चीन के इस कदम को क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। MEA ने कहा, “भारत अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस तरह की हरकतों से भारतीय क्षेत्र पर दावा करने के प्रयासों को किसी भी सूरत में मान्यता नहीं दी जा सकती।”

क्या है अक्साई चिन की रणनीतिक महत्ता?

अक्साई चिन क्षेत्र हिमालय के ऊंचे इलाकों में स्थित है और यह भारत और चीन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यहां के प्राकृतिक संसाधन और भौगोलिक स्थिति इसे एशिया के भू-राजनीतिक परिदृश्य में अहम बनाते हैं।

अक्साई चिन, जो भारत के लद्दाख क्षेत्र का हिस्सा है, चीन के लिए एक सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह इलाका चीन के जी-219 हाईवे से जुड़ा हुआ है, जो झिंजियांग और तिब्बत को आपस में जोड़ता है। यह हाईवे चीन के सैन्य और आर्थिक संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन है।

चीन ने होंगलिउ टाउनशिप को हेआन काउंटी का प्रशासनिक मुख्यालय घोषित किया है, जो भारतीय सीमा रेखा से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। होंगलिउ, जिसे स्थानीय स्तर पर “दाहोंगल्युतन” के नाम से भी जाना जाता है, पहले एक साधारण सैन्य बैरक और ट्रक-स्टॉप था। 2017 के बाद से चीन ने इस क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य शुरू किए हैं।

होंगलिउ का रणनीतिक महत्व इसके खनिज संसाधनों, विशेष रूप से लिथियम के खनन, के कारण बढ़ गया है। यह खनिज भविष्य की प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से बैटरी उत्पादन में उपयोगी है, जिससे चीन की इस क्षेत्र पर पकड़ और मजबूत होती जा रही है।

Aksai Chin: चीन का प्रशासनिक विस्तार

चीन ने हाल ही में हेआन और हेकांग काउंटी की स्थापना की है, जिससे अक्साई चिन क्षेत्र में उसकी प्रशासनिक उपस्थिति और सुदृढ़ हुई है। हेआन काउंटी में होंगलिउ टाउनशिप को मुख्यालय के रूप में स्थापित करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि चीन इस इलाके में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहता है।

इस प्रशासनिक बदलाव के साथ, चीन ने अक्साई चिन क्षेत्र में नई वित्तीय और प्रशासनिक गतिविधियों का विस्तार शुरू किया है। यह कदम न केवल क्षेत्रीय नियंत्रण को मजबूत करता है, बल्कि चीन के रणनीतिक लक्ष्यों की दिशा में भी बढ़ता है।

चीन का क्या है उद्देश्य

चीन ने अक्साई चिन में दो नए काउंटी, हेआन और हेकांग, बनाकर अपने इरादों को स्पष्ट कर दिया है। इन काउंटी की स्थापना के जरिए चीन न केवल अपने क्षेत्रीय दावों को मजबूत कर रहा है, बल्कि इस क्षेत्र में आर्थिक और सामरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास भी कर रहा है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने दावे को वैध दिखाने और सीमा पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

चीन की यह रणनीति भारत की सीमा पर तनाव बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती पेश कर सकती है।

अक्साई चिन में लिथियम का भंडार

होंगलिउ टाउनशिप, जिसे अब हेआन काउंटी का प्रशासनिक मुख्यालय बनाया गया है, यह इलाका लिथियम खनन के लिए प्रसिद्ध है। लिथियम का इस्तेमाल बैटरी निर्माण और तकनीकी उपकरणों में होता है, वर्तमान में वैश्विक बाजार में अत्यधिक मांग में है। चीन का यह कदम यह दर्शाता है कि वह अक्साई चिन को केवल सामरिक संपत्ति नहीं, बल्कि आर्थिक संसाधन के रूप में भी देख रहा है।

लिथियम जैसे खनिजों की मौजूदगी ने इस क्षेत्र के महत्व को और बढ़ा दिया है। वैश्विक तकनीकी दौड़ में चीन इस संपदा का उपयोग अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कर सकता है। यह विकास भारत के लिए भी एक चेतावनी है कि क्षेत्रीय संसाधनों पर चीन की पकड़ न केवल आर्थिक बल्कि सैन्य दृष्टि से भी खतरनाक हो सकती है।

चीन की ये रणनीतिक गतिविधियां भारत के लिए एक स्पष्ट संदेश हैं कि उसे अपनी क्षेत्रीय अखंडता और सामरिक योजनाओं को लेकर सतर्क रहना होगा।

चीन की रणनीति और भारत के लिए चुनौती

चीन ने अक्साई चिन में अपने कदमों से यह संदेश दिया है कि वह इस क्षेत्र पर अपने कब्जे को वैधता प्रदान करना चाहता है। होंगलिउ जैसे संवेदनशील स्थान को काउंटी मुख्यालय बनाकर, चीन ने इसे न केवल प्रशासनिक केंद्र बनाया है, बल्कि इसे एक रणनीतिक हब के रूप में विकसित करने का प्रयास किया है।

यह कदम न केवल भारत के लिए सामरिक चुनौती प्रस्तुत करता है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। अक्साई चिन के प्रति चीन का यह रवैया भारत के साथ सीमा विवाद को और जटिल बना सकता है।

चीन की मंशा पर सवाल

चीन के इस कदम को उसकी विस्तारवादी नीति का हिस्सा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए काउंटी  का निर्माण भारत पर दबाव बनाने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने दावों को वैधता देने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव को कैसे सुलझाया जाता है।

OP Demo: विशाखापत्तनम में नेवी डे रिहर्सल के दौरान उलझ गया दो मरीन कमांडो का पैराशूट, नौसेना की बोट ने बचाई जान

OP Demo: Navy MARCOS' Parachutes Entangle During Visakhapatnam Rehearsal, Rescued by Naval Boat

OP Demo: विशाखापत्तनम के रामकृष्णा बीच पर भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल डेमो रिहर्सल के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। नौसेना के दो MARCOS (मरीन कमांडो) जवान आकाश में पैराशूट उलझने के बाद समुद्र में गिर पड़े। यह घटना दर्शकों की मौजूदगी में हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों जवान सुरक्षित बचा लिए गए। बता दें कि मार्कोस कमांडोज की गिनती देश के सबसे कमांडोज में होती है।

OP Demo: Navy MARCOS' Parachutes Entangle During Visakhapatnam Rehearsal, Rescued by Naval Boat

OP Demo: क्या हुआ था हादसे के दौरान?

सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) की तैयारियों के दौरान हुई, जो आज होने वाला था और जिसमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्य अतिथि थे। रिहर्सल के दौरान, दोनों जवान अलग-अलग दिशा से पैराशूट के जरिए नीचे उतर रहे थे। एक जवान ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रदर्शन किया, जबकि दूसरे का पैराशूट पहले जवान से उलझ गया। इससे दोनों जवान तेजी से ऊंचाई खोते हुए समुद्र में गिर गए।

Indian Navy warships: नए साल पर नौसेना को बड़ी सौगात, 15 जनवरी को नेवी को मिलेंगे तीन नए योद्धा- नीलगिरि, सूरत और वाग्शीर

घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पैराशूट उलझने के बावजूद दोनों जवान अपनी रफ्तार को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी स्पीड काफी तेज थी। हालांकि, घटनास्थल पर तैनात नौसेना की रेस्क्यू टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सौभाग्य से, पास में ही खड़ी बचाव नौकाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और दोनों जवानों को सुरक्षित स्थान पर ले गईं।

OP Demo: Navy MARCOS' Parachutes Entangle During Visakhapatnam Rehearsal, Rescued by Naval Boat

घटना के बाद नौसेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। नौसेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि घटना के बावजूद डेमो कार्यक्रम को निर्धारित समय पर आयोजित किया जाएगा।

भारतीय नौसेना ने इस घटना के बाद सुरक्षा उपायों की समीक्षा का भरोसा जताया है। नौसेना ने कहा है कि आगामी कार्यक्रम में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन किया जाएगा।

दर्शकों में मचा हड़कंप

यह घटना उस वक्त हुई जब रिहर्सल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बीच पर मौजूद थे। दर्शकों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया, लेकिन जब यह पुष्टि हुई कि जवान सुरक्षित हैं, तो माहौल शांत हो गया। इस घटना के बाद भी दर्शकों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह बरकरार है। नौसेना का यह ऑपरेशनल डेमो हर साल बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करता है।

OP Demo: Navy MARCOS' Parachutes Entangle During Visakhapatnam Rehearsal, Rescued by Naval Boat

नेवी डे पर होता है OP Demo

विशाखापत्तनम में नेवी डे के अवसर पर होने वाला यह ऑपरेशनल डेमो नौसेना की ताकत और अनुशासन का प्रदर्शन करता है। इसमें नौसेना के उन्नत युद्ध कौशल, जैसे हाई-स्पीड युद्धपोतों का संचालन, हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट्स की उड़ानें, एम्फीबियस असॉल्ट, लाइव स्लिदरिंग ऑपरेशन्स और MARCOS जवानों द्वारा कॉम्बैट फ्री फॉल शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में नौसेना के अनुशासन और कला का प्रदर्शन करने के लिए सी कैडेट्स कॉर्प्स का हॉर्न पाइप डांस और ईस्टर्न नेवल कमांड बैंड द्वारा बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी।

MARCOS को मरीन कमांडो फोर्स के नाम से भी जाना जाता ह। यह भारतीय नौसेना की स्पेशल फोर्स यूनिट है। ये जवान पानी, जमीन और हवा में ऑपरेशन करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं। इस घटना में इनकी त्वरित प्रतिक्रिया और नौसेना के बचाव दल की कुशलता ने यह साबित किया कि भारतीय सशस्त्र बल किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।

4 दिसंबर को नेवी डे

हर साल 4 दिसंबर को नेवी डे मनाया जाता है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना की जीत को याद करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। नेवी डे पर ऑपरेशन डेमो आयोजित किया जाता है, जिसमें नौसेना के अत्याधुनिक उपकरण, रणनीतियां और कौशल का प्रदर्शन किया जाता है।