HomeIndian ArmyVIP Culture in Punjab: रिटायर्ड जनरल की कार को हूटर बजाती एस्कॉर्ट...

VIP Culture in Punjab: रिटायर्ड जनरल की कार को हूटर बजाती एस्कॉर्ट गाड़ी ने मारी टक्कर, पंजाब पुलिस ने मांगी माफी

रिटायर्ड जनरल ने इस घटना को “जानबूझकर किया गया हमला” बताया और कहा कि इससे उनकी कार को नुकसान हुआ और उनकी तथा उनकी पत्नी की जान को खतरा हुआ...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍चंडीगढ़ | 13 Nov, 2025, 12:04 PM

VIP Culture in Punjab: पूर्व नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डी.एस. हुड्डा ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पंजाब पुलिस के एक वीआईपी एस्कॉर्ट वाहन ने उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारी और मौके से भाग गया। यह घटना बुधवार शाम लगभग 4 बजे जिरकपुर फ्लाईओवर पर हुई, जब हुड्डा अपनी पत्नी के साथ कार से अंबाला की ओर जा रहे थे। बता दें कि पंजाब में आम आदमी की सरकार है। मामले पर बवाल बढ़ने पर पंजाब पुलिस ने साफ कहा है कि वह एक पेशेवर फोर्स है और किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Speedy Justice for Armed Forces: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश; आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और पैरामिलिट्री मामलों की सुनवाई को मिलेगी प्राथमिकता

हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि जब वह ट्रैफिक में फंसे थे, तभी दो पुलिस जीपें सायरन बजाते हुए पीछे से आईं। उन्होंने पहली गाड़ी को निकलने दिया, लेकिन जब वीआईपी वाहन को तीन सेकंड अधिक लग गए, तो पीछे आ रही एस्कॉर्ट जीप ने गुस्से में बाईं ओर से ओवरटेक कर उनकी कार को जानबूझकर दाईं ओर से काटते हुए टक्कर मारी और बिना रुके तेजी से निकल गई।

रिटायर्ड जनरल ने इस घटना को “जानबूझकर किया गया हमला” बताया और कहा कि इससे उनकी कार को नुकसान हुआ और उनकी तथा उनकी पत्नी की जान को खतरा हुआ। उन्होंने लिखा, “कानून की रक्षा करने वाले ही जब कानून तोड़ने लगें, तो यह वर्दी और संस्था की छवि को खराब करता है। आशा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव इस पर ध्यान देंगे।”

यह भी पढ़ें:  Joint Expedition in Pangong Tso: लद्दाख में पैंगोंग त्सो की सबसे ऊंची चोटियों पर भारत ने फहराया परचम, तीन प्रतिष्ठित पर्वतारोहण संस्थानों की संयुक्त टीम ने रचा इतिहास

VIP Culture in Punjab

उनके इस पोस्ट के जवाब में पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “आप और आपकी पत्नी को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण जो परेशानी हुई, उसके लिए हम गहरा खेद व्यक्त करते हैं। यदि ऐसा हुआ है, तो यह पूरी तरह से गलत है और पंजाब पुलिस के प्रोफेशनल वैल्यूज के खिलाफ है।”

डीजीपी यादव ने बताया कि उन्होंने स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक एएस राय से बात की है और वाहन तथा संबंधित कर्मियों की पहचान के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, “कृपया आश्वस्त रहें कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”

इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा ने डीजीपी के जवाब पर धन्यवाद देते हुए कहा, “आपके उत्तर की सराहना करता हूं। चूंकि मेरी कार में डैशकैम नहीं था, इसलिए मेरा बयान ही इस मामले की सच्चाई बताने के लिए पर्याप्त होना चाहिए।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहनों की पहचान की जा रही है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है, जहां कई लोगों ने वीआईपी सुरक्षा गाड़ियों के “अकड़ भरे रवैये” पर सवाल उठाए हैं।

पंजाब पुलिस की सख्त कार्रवाई

जिरकपुर-अंबाला हाईवे पर एक एस्कॉर्ट वाहन से जुड़ी घटना सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पंजाब पुलिस ने साफ कहा है कि वह एक पेशेवर फोर्स है और किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पंजाब पुलिस ने कहा कि वीआईपी सुरक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा और सम्मान भी उतना ही जरूरी है। इसलिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ नागरिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:  Indian Army: महाराष्ट्र चुनावों के दौरान नक्सल प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में सेना ने की बड़ी मदद, शांतिपूर्ण मतदान करवा कर रचा इतिहास

पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों को तुरंत लागू करने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें गैर-आपातकालीन स्थिति में ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करना, सड़क पर आम लोगों को कम से कम परेशानी देना और पूरे सफर के दौरान पेशेवर तथा शालीन व्यवहार बनाए रखना शामिल है। एस्कॉर्ट टीम को हर परिस्थिति में धैर्य और संयम रखने को कहा गया है।

साथ ही सभी जिलों को 48 घंटों के भीतर एस्कॉर्ट, पायलट और ट्रैफिक स्टाफ की अनिवार्य ब्रीफिंग करने के आदेश दिए गए हैं। पंजाब पुलिस ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी नागरिकों की सुरक्षा करना और जनता का विश्वास बनाए रखना है।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular