HomeGeopoliticsPM Modi South Africa Summit: प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन के G20 शिखर...

PM Modi South Africa Summit: प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन के G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी तीन बार दक्षिण अफ्रीका जा चुके हैं। उन्होंने 2016 में द्विपक्षीय यात्रा की थी, जबकि 2018 और 2023 में ब्रिक्स समिट में शामिल हुए थे।

PM Modi South Africa Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह तीन दिन के दौरे पर दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए। वह जोहान्सबर्ग में होने वाली जी-20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे। यह जी-20 सम्मेलन इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार यह अफ्रीकी महाद्वीप पर आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 नवंबर तक इस सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें भारत और ग्लोबल साउथ से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी।

PM Modi at CCC: कॉम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन पर दिया जोर, की सेना की तैयारियों की समीक्षा

यह सम्मेलन लगातार चौथा ऐसा जी-20 कार्यक्रम है, जिसमें अध्यक्षता ग्लोबल साउथ के पास रही है। इससे पहले 2022 में इंडोनेशिया, 2023 में भारत और 2024 में ब्राजील ने जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी। अब 2025 में दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी तीन बार दक्षिण अफ्रीका जा चुके हैं। उन्होंने 2016 में द्विपक्षीय यात्रा की थी, जबकि 2018 और 2023 में ब्रिक्स समिट में शामिल हुए थे। इस बार की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों लोकतांत्रिक देश हैं और उनके संबंध तीन प्रमुख स्तंभों राजनीतिक सहयोग, आर्थिक साझेदारी और बहुपक्षीय समन्वय पर आधारित हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि जी20 एक ऐसा मंच है जहां विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं एक साथ बैठकर ग्लोबल साउथ की चिंताओं पर आम सहमति बनाने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी अध्यक्षता के लिए “सॉलिडारिटी, इक्वेलिटी, सस्टेनेबिलिटी” जैसे विषय चुने हैं, जिन पर पूरे साल चर्चा चलती रही है।

यह भी पढ़ें:  Nepal crisis: क्या नेपाल हिंसा के पीछे है अमेरिका-आईएसआई का हाथ, बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से क्या है कनेक्शन?

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई द्विपक्षीय मुलाकातें भी करेंगे। अफ्रीकन यूनियन, जिसे भारत की अध्यक्षता के दौरान स्थायी सदस्यता मिली थी, इस बार के एजेंडा को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular

Recent Comments