📍नई दिल्ली | 30 Dec, 2025, 8:42 PM
Kaamya Karthikeyan: भारतीय नौसेना ने 18 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन को उनके ऐतिहासिक साहसिक कारनामे के लिए बधाई दी है। काम्या कार्तिकेयन ने साउथ पोल तक स्की कर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि इसी महीने 27 दिसंबर को हासिल की।
Kaamya Karthikeyan के पिता नौसेना के अधिकारी हैं और वे नेवी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा रही हैं। बेहद मुश्किल हालात में यह यात्रा पूरी कर उन्होंने न सिर्फ भारत का नाम रोशन किया, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल भी पेश की है।
साउथ पोल तक पहुंचने के लिए Kaamya Karthikeyan ने लगभग 60 नॉटिकल माइल, यानी करीब 115 किलोमीटर, की दूरी पैदल तय की। इस दौरान उन्हें माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान और तेज बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ा। काम्या ने अपनी पूरी एक्सपीडिशन किट से भरी स्लेज खुद खींचते हुए 89 डिग्री साउथ से साउथ पोल तक की यह सफर पूरा किया।
The #IndianNavy salutes Kaamya Karthikeyan @KaamyaSahas , the 18-year-old daughter of a naval officer and #NCS alumna, for scripting history as the youngest Indian and second-youngest woman in the world to ski to the #SouthPole 🇮🇳❄️
Battling -30°C temperatures, gale-force winds… pic.twitter.com/bsbt5udGYy— Raksha Samachar | रक्षा समाचार 🇮🇳 (@RakshaSamachar) December 30, 2025
भारतीय नौसेना ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि काम्या ने बेहद कठोर मौसम, बर्फीले रास्तों और तेज हवाओं के बीच असाधारण साहस और धैर्य का परिचय दिया। नौसेना ने उनकी इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया है।
एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम की ओर Kaamya Karthikeyan का सफर
Kaamya Karthikeyan सिर्फ साउथ पोल तक स्की करने पर ही नहीं रुकी हैं। वे दुनिया की सबसे कठिन एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम को पूरा करने के मिशन पर हैं। इस चुनौती के तहत सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करना और नॉर्थ पोल व साउथ पोल दोनों तक स्की करना शामिल है।
इससे पहले Kaamya Karthikeyan सेवन समिट्स चैलेंज पूरा कर चुकी हैं। इस उपलब्धि के बाद वे सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बन गई थीं।
उन्होंने अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो, यूरोप की माउंट एल्ब्रुस, ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोसियुस्को, साउथ अमेरिका की माउंट अकोंकागुआ, नॉर्थ अमेरिका की माउंट डेनाली, एशिया की माउंट एवरेस्ट और अंटार्कटिका की माउंट विन्सेंट पर सफल चढ़ाई की है।
अंटार्कटिका में पिता के साथ की चढ़ाई
Kaamya Karthikeyan ने दिसंबर 2024 में अंटार्कटिका की माउंट विन्सेंट पर भी सफलता हासिल की थी। इस चढ़ाई में उनके साथ उनके पिता कमांडर एस. कार्तिकेयन भी मौजूद थे। 24 दिसंबर 2024 को उन्होंने इस शिखर पर पहुंचकर सेवन समिट्स चैलेंज पूरा किया था। भारतीय नौसेना ने इस मौके पर काम्या और उनके पिता दोनों को बधाई दी थी और इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया था।
भारतीय नौसेना का कहना है कि Kaamya Karthikeyan की यह उपलब्धि उनकी पीढ़ी के युवाओं को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुश्किल हालात में भी लक्ष्य हासिल करने का उनका जज्बा साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
नौसेना ने Kaamya Karthikeyan को उनके अगले लक्ष्य, नॉर्थ पोल तक स्की करने के अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि वे आने वाले समय में भी देश का नाम ऊंचा करेंगी।

