back to top
HomeIndian ArmyAgniveer Recruitment: भारतीय सेना ने रचा इतिहास, देश के सबसे दक्षिणी छोर...

Agniveer Recruitment: भारतीय सेना ने रचा इतिहास, देश के सबसे दक्षिणी छोर कैंपबेल बे में आयोजित हुई पहली अग्निवीर भर्ती रैली

कैंपबेल बे जैसे दूरस्थ द्वीप पर यह रैली आयोजित करना आसान नहीं था। कैंपबेल बे भारत का सबसे दक्षिणी बसाहट वाला इलाका है, रणनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
Read Time 0.7 mintue

📍कैंपबेल बे (ग्रेट निकोबार) | 15 Oct, 2025, 5:37 PM

Agniveer Recruitment: भारतीय सेना ने देश की सीमाओं से परे समर्पण और एकता की मिसाल पेश करते हुए इतिहास रचाहै। भारतीय सेना ने ग्रेट निकोबार के कैंपबेल बे में देश के सबसे दक्षिणी छोर पर पहली बार अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया। यह आयोजन आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस चेन्नई के नेतृत्व में और जोनल रिक्रूटिंग ऑफिस चेन्नई के अधीन आयोजित किया गया।

Agniveer Retention Policy: ऑपरेशन सिंदूर में अग्निवीरों को मिलेगा उनकी मेहनत का इनाम! ट्रेनिंग में हो रहा ज्यादा खर्चा, सेना को चाहिए एक्सपर्ट जवान

यह रैली न केवल भौगोलिक दृष्टि से ऐतिहासिक थी, बल्कि यह भारतीय सेना की उस प्रतिबद्धता का भी प्रतीक थी, जिसमें वह देश के हर कोने तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस आयोजन ने यह साबित किया कि सेना केवल सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि राष्ट्रीय एकता और युवाओं के सशक्तिकरण में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

कैंपबेल बे जैसे दूरस्थ द्वीप पर यह रैली आयोजित करना आसान नहीं था। कैंपबेल बे भारत का सबसे दक्षिणी बसाहट वाला इलाका है, रणनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह इलाका भौगोलिक रूप से अलग-थलग है और यहां की मौसम भी चुनौतीपूर्ण रहता है। इसके बावजूद भारतीय सेना ने इस भर्ती रैली को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

रैली के संचालन में थल सेना के साथ-साथ नौसेना, वायुसेना और स्थानीय प्रशासन का भी योगदान रहा। यह आयोजन ट्राई-सर्विसेज सिनर्जी और सिविल-मिलिट्री कॉपरेशन से संभव हो पाया। सेना ने इस रैली के लिए वायु, समुद्र और सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हुए उम्मीदवारों और इक्विपमेंट्स को कैंपबेल बे तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  INS Aravali: नेवी चीफ ने बताया गुरुग्राम में क्यों बनाया नौसेना का नया नेवल बेस, पीएम मोदी के 'महासागर' विजन को मिलेगी मजबूती

इस ऐतिहासिक रैली में स्थानीय युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कई युवा सुदूर निकोबार द्वीपों से लंबी यात्रा करके भर्ती स्थल तक पहुंचे। रैली से पहले सेना ने व्यापक रजिस्ट्रेशन ड्राइव, प्रेरणा शिविर, और प्रि-रैली ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए थे। इन अभियानों में सेना की एम्फीबियन फॉर्मेशन ने विशेष सहयोग दिया। इन तैयारियों का परिणाम यह रहा कि रैली में बड़ी संख्या में योग्य और प्रशिक्षित उम्मीदवार शामिल हुए।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें प्रस्तुत करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा के लिए।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें प्रस्तुत करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा के लिए।"

Most Popular

Share on WhatsApp