HomeIndian Air ForcePresident In Rafale: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 700 किमी प्रति घंटे की...

President In Rafale: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 700 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर राफेल में भरी उड़ान, दो बार फाइटर जेट में बैठने वाली बनीं दूसरी प्रेसिडेंट

आज की उड़ान में राष्ट्रपति के साथ पायलट रहे ग्रुप कैप्टन अमित गहनी भारतीय वायुसेना की 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ के कमांडिंग ऑफिसर हैं। उनके पास राफेल उड़ाने का 2000 घंटे से अधिक का अनुभव है...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍अंबाला (हरियाणा) | 29 Oct, 2025, 12:58 PM

President In Rafale: भारत की राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर इन चीफ द्रौपदी मुर्मू ने आज हरियाणा के अंबाला एयरबेस से फ्रेंच मूल के राफेल फाइटर जेट में 30 मिनट की सुपरसोनिक उड़ान भरी। यह पहली बार है जब किसी भारतीय राष्ट्रपति ने राफेल विमान में उड़ान भरी है। इससे पहले वे 2023 में असम के तेजपुर एयरबेस से सुखोई-30 में उड़ान भर चुकी हैं। इस तरह द्रौपदी मुर्मू भारत की एकमात्र राष्ट्रपति बन गई हैं जिन्होंने दो अलग-अलग फाइटर जेट्स में सॉर्टी की है। वहीं, उसके साथ दूसरे जहाज में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी उड़ान भरी।

Rafale 114 Fighter Deal: सरकार बोली- नए राफेल में हो 75 फीसदी तक स्वदेशी कंटेंट! जबकि तेजस में है केवल 65 फीसदी, क्या डील पर लगेगा ब्रेक?

सुबह करीब 9:45 बजे राष्ट्रपति मुर्मू अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं। भारतीय वायुसेना की 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गहनी ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें राफेल के दो-सीटर ट्रेनर वेरिएंट आरबी-008 में बिठाया।

President In Rafale
President Droupadi Murmu Rafale flight: First Indian President to fly in Rafale fighter jet from Ambala Airbase

उड़ान से पहले राष्ट्रपति को वायुसेना के स्टैंडर्ड सेफ्टी ट्रेनिंग और जी-सूट, ऑक्सीजन मास्क, हेलमेट पहनाया गया। टेकऑफ सुबह 10:12 बजे हुआ और उड़ान लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई तक गई।

उड़ान के दौरान राफेल ने 700 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने 200 किमी का एरिया कवर किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान लो-लेवल फ्लाइट, हाई-जी टर्न्स और सुपरसोनिक ब्रेक्स को महसूस किया। फ्लाइंग एरिया पंजाब-हरियाणा की सीमा के ऊपर सीमित एयरस्पेस में था। लगभग 10:42 बजे राफेल विमान ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग की।

यह भी पढ़ें:  Tejas Mk1A fighter jet: HAL से आई खुशखबरी! जानें किस दिन मिलेगी भारतीय वायुसेना को तेजस मार्क1ए फाइटर जेट्स की चाबी?
President In Rafale
President Droupadi Murmu Rafale flight: First Indian President to fly in Rafale fighter jet from Ambala Airbase

President In Rafale: राष्ट्रपति ने क्या कहा

लैंडिंग के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा, “मैंने हमारे वायु योद्धाओं का साहस और कुशलता करीब से देखी। राफेल हमारी वायुसेना की ताकत और गौरव का प्रतीक है।”

वहीं, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उनके साथ फॉर्मेशन फ्लाइट में दूसरे राफेल में उड़ान भर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने इस सॉर्टी के दौरान 9G मैन्यूवर्स भी किए, जो बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे पायलटों की उत्कृष्ट ट्रेनिंग का प्रमाण है।

President In Rafale: 2006 में शुरू हुआ सिलसिला

26 जून 2006 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 74 साल की उम्र में फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। उन्होंने पुणे से सुखोई-30 में 1.8 मैक की स्पीड पर उड़ान भरी थी। इसके बाद 25 नवंबर 2009 में प्रतिभा पाटिल ने सुखोई में उड़ान भरकर ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। वहीं, 8 अप्रैल 2023 में द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर से चीन सीमा के करीब सुखोई-30 में 1.5 मैक की स्पीड पर उड़ान भरी थी और अब 2025 में उन्होंने राफेल में उड़ान भरकर इतिहास दोहराया है।

President In Rafale
President Droupadi Murmu Rafale flight: First Indian President to fly in Rafale fighter jet from Ambala Airbase

President In Rafale: ग्रुप कैप्टन अमित गहनी थे पायलट

आज की उड़ान में राष्ट्रपति के साथ पायलट रहे ग्रुप कैप्टन अमित गहनी भारतीय वायुसेना की 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ के कमांडिंग ऑफिसर हैं। उनके पास राफेल उड़ाने का 2000 घंटे से अधिक का अनुभव है। इसी स्क्वाड्रन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

यह भी पढ़ें:  LCA Tejas में लगाया स्वदेशी ऑक्सीजन जनरेटिंग सिस्टम, सफल रहा हाई-एल्टीट्यूड ट्रायल

वायुसेना की ओर से बताया गया कि राष्ट्रपति की उड़ान के दौरान पूरे समय लाइव मॉनिटरिंग, अवॉक्स कवर और मौसम की रीयल-टाइम निगरानी रखी गई।

सोशल मीडिया पर छाया राष्ट्रपति का राफेल मिशन

राष्ट्रपति की उड़ान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #PresidentInRafale तेजी से ट्रेंड करने लगा। दो घंटे के भीतर इस हैशटैग के तहत पांच लाख से अधिक पोस्ट किए गए। भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखा, “महामहिम राष्ट्रपति ने आसमान को छुआ, हमारा गर्व बढ़ाया।”

लोगों ने राष्ट्रपति की तस्वीरों और वीडियो पर गर्व और खुशी जताई। कई यूजर्स ने लिखा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने न सिर्फ इतिहास रचा बल्कि हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा किया।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular