HomeDefence Newsराजनाथ सिंह बोले- देश की सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस हैं NCC कैडेट्स,...

राजनाथ सिंह बोले- देश की सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस हैं NCC कैडेट्स, कंफर्ट जोन से बाहर निकल युवा रचें इतिहास

रक्षा मंत्री ने कहा- आज की दुनिया युवाओं को आराम बेच रही है। वीडियो गेम्स, फूड डिलीवरी और तमाम सुविधाएं जीवन को आसान बना रही हैं, लेकिन एनसीसी परेड, ड्रिल और कैंप के जरिए युवाओं को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकालती है...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 24 Jan, 2026, 3:13 PM

NCC Cadets Republic Day Camp 2026: रक्षा मंत्री ने युवाओं से अपील की है कि वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले एनसीसी कैडेट्स से प्रेरणा लें और राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि आज दुनिया अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में देश के युवाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत रहना होगा और हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा।

NCC Cadets Republic Day Camp 2026: कैडेट्स को बताया देश की “सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस”

दिल्ली कैंट स्थित एनसीसी रिपब्लिक डे कैंप में देशभर से आए एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब देशभर में मॉक ड्रिल्स आयोजित की गईं, तब एनसीसी कैडेट्स ने आम जनता को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कैडेट्स को देश की “सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस” बताते हुए कहा कि जब पूरा देश सशस्त्र बलों के साथ खड़ा था, तब एनसीसी कैडेट्स ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। (NCC Cadets Republic Day Camp 2026)

ऑपरेशन सिंदूर में नहीं पहुंचाया किसी निर्दोष को नुकसान

राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पीओके में बैठे आतंकियों को करारा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कार्रवाई साहस और संयम के साथ की गई। केवल उन्हीं आतंकियों और ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्होंने भारत को नुकसान पहुंचाया था, किसी निर्दोष को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि हमारी सेनाएं शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह मजबूत हैं। (NCC Cadets Republic Day Camp 2026)

यह भी पढ़ें:  Defence Ministry Report: रक्षा मंत्रालय ने जारी की सालाना रिपोर्ट; सीमा पर तैयारियों, एतिहासिक बजट और गगनयान कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी

महाभारत के अभिमन्यु से की युवाओं की तुलना

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने युवाओं की तुलना महाभारत के अभिमन्यु से की। उन्होंने कहा कि आज का युवा नया अभिमन्यु है, जो किसी भी तरह के चक्रव्यूह में प्रवेश करना भी जानता है और उससे बाहर निकलना भी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं और वे देश की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके कंधों पर भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी है। (NCC Cadets Republic Day Camp 2026)

युवाओं को “अपग्रेड” करती है एनसीसी

राजनाथ सिंह ने एनसीसी को युवाओं को “अपग्रेड” करने का एक बेहतरीन माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया युवाओं को आराम बेच रही है। वीडियो गेम्स, फूड डिलीवरी और तमाम सुविधाएं जीवन को आसान बना रही हैं, लेकिन एनसीसी परेड, ड्रिल और कैंप के जरिए युवाओं को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकालती है। यही प्रक्रिया कैडेट्स को मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। इसके साथ-साथ एनसीसी में बच्चों को ऐसी जीवन उपयोगी स्किल्स भी सिखाई जाती हैं, जो आपदा के समय खुद को और दूसरों को बचाने में काम आती हैं। (NCC Cadets Republic Day Camp 2026)

रक्षा मंत्री ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स में अनुशासन और देशभक्ति के साथ-साथ फोकस की कमी को दूर करने की क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर कोई तुरंत सब कुछ चाहता है, लेकिन जीवन की बड़ी लड़ाइयों, देश की बड़ी जिम्मेदारियों और चरित्र निर्माण के लिए धैर्य, निरंतरता और एकाग्रता जरूरी है। एनसीसी यही सिखाती है और यही फोकस आगे चलकर युवाओं के जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देता है, चाहे वे सशस्त्र बलों में जाएं या डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, प्रशासक या राजनेता बनें। (NCC Cadets Republic Day Camp 2026)

यह भी पढ़ें:  Defence PSUs Order Book: रक्षा उत्पादन में बड़ी छलांग, AVNL-MIL के दम पर नए डिफेंस पीएसयू का ऑर्डर 83,109 करोड़ रुपये के पार
NCC Cadets Republic Day Camp 2026
NCC Cadets Are India’s Second Line of Defence: Defence Minister Rajnath Singh at Republic Day Camp

कैडेट्स बनाएं प्लान-ए, प्लान-बी, प्लान-सी

जीवन में योजना के महत्व पर बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कैडेट्स को सिर्फ प्लान-ए ही नहीं, बल्कि प्लान-बी और प्लान-सी रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सेना में हर बड़े कार्यक्रम और ऑपरेशन के लिए वैकल्पिक योजनाएं तैयार रहती हैं, क्योंकि सब कुछ हमारे कंट्रोल में नहीं होता। अगर जीवन में केवल एक ही रास्ता हो और वह बंद हो जाए, तो डर और निराशा पैदा होती है। लेकिन जब विकल्प मौजूद होते हैं, तो हालात पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा, “अगर आज बारिश है, तो कल धूप जरूर निकलेगी।” (NCC Cadets Republic Day Camp 2026)

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने संविधान के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह हमारे सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक अधिकारों और कर्तव्यों को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संविधान को समझें और उसके मूल्यों के अनुसार अपने जीवन को ढालें। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स इस पूरे अभियान में ध्वजवाहक की भूमिका निभा सकते हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान एक इन्वेस्टिचर सेरेमनी भी आयोजित की गई, जिसमें रक्षा मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए एनसीसी कैडेट्स को रक्षा मंत्री पदक और कमेंडेशन कार्ड्स प्रदान किए। इस वर्ष कैडेट अर्पुन दीप कौर (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय) और कैडेट पाल्देन लेपचा (पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय) को रक्षा मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। वहीं कर्नाटक-गोवा, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, नॉर्थ ईस्टर्न रीजन और उत्तराखंड निदेशालय के कैडेट्स को कमेंडेशन कार्ड्स दिए गए। (NCC Cadets Republic Day Camp 2026)

यह भी पढ़ें:  Akash Air Defence Missile: भारत ने अर्मेनिया को भेजी पहली 'आकाश' एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम बैटरी, 15 सिस्टम की सप्लाई का हुआ था समझौता

रक्षा मंत्री ने तीनों विंग्स से आए एनसीसी कैडेट्स द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा दी गई बैंड परफॉर्मेंस देखी और सभी 17 निदेशालयों के कैडेट्स द्वारा तैयार किए गए फ्लैग एरिया का भी दौरा किया। कार्यक्रम में डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स सहित रक्षा मंत्रालय और एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। (NCC Cadets Republic Day Camp 2026)

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular