Home Blog Page 118

AMCA Sixth Generation Engine: भारत का स्टेल्थ फाइटर अब सीधे 6th-Gen इंजन से भरेगा उड़ान, DRDO चीफ का एलान

AMCA Sixth Generation Engine- DRDO Confirms AMCA to Skip 5th-Gen Engine

AMCA Sixth Generation Engine: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के चीफ डॉ. समीर वी. कामत ने स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर प्रोजेक्ट AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) को लेकर बड़ा बयान दिया है। डीआरडीओ चीफ ने कहा है कि भारत अब अपने इस पांचवीं पीढ़ी के फाइटर प्रोजेक्ट में फिफ्थ जनरेशन इंजन की जगह सिक्स्थ जनरेशन इंजन लगाएगा।

AMCA Sixth Generation Engine- DRDO Confirms AMCA to Skip 5th-Gen Engine

AMCA Sixth Generation Engine:  6वीं पीढ़ी का इंजन क्यों चाहिए

डॉ. कामत ने कहा कि “कावेरी इंजन एक चौथी पीढ़ी का इंजन है और AMCA के लिए हमें छठवीं पीढ़ी के इंजन की जरूरत है।” यानी भारत अब पिछली तकनीकी सीमाओं को पार कर सीधे उस इंजन टेक्नोलॉजी पर काम करेगा, जो अभी अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों में ही रिसर्च स्टेज में है। इसमें सबसे अहम भूमिका निभा रही है वैरिएबल साइकिल इंजन (VCE) टेक्नोलॉजी। यह टेक्नोलॉजी मिशन के अनुसार हाई थ्रस्ट और फ्यूल एफिशिएंसी के बीच स्विच कर सकती है।

AMCA Sixth Generation Engine: क्या है VCE तकनीक और क्यों है खास?

Variable Cycle Engine, पारंपरिक जेट इंजनों के मुकाबले बेहद एडवांस है। यह इंजन एयरफ्लो और बायपास रेशियो को जरूरत के मुताबिक बदल सकता है, जिससे यह एक ही समय में ज्यादा ताकत, कम ईंधन खपत और बेहतर थर्मल कंट्रोल देता है। इससे न सिर्फ विमान लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है, बल्कि भविष्य में उसमें लेज़र वेपन जैसी एनर्जी-इंटेंसिव सिस्टम्स को भी ताकत दी जा सकती है। इस तकनीक से न केवल 25% बेहतर ईंधन दक्षता मिलती है, बल्कि लंबी उड़ान रेंज, एडवांस थर्मल मैनेजमेंट और डायरेक्टेड-एनर्जी वेपंस जैसे लेजर सिस्टम को सपोर्ट करती है। यह इंजन AMCA को सुपरक्रूज (बिना आफ्टरबर्नर के 1.2 मैक की गति) और एडवांस सिस्टम जैसे AESA रडार और स्वार्म ड्रोन कंट्रोल जैसी क्षमताएं देगा।

5वीं पीढ़ी को स्किप करने का जोखिम

विशेषज्ञों का मानना है कि जहां कावेरी प्रोग्राम जैसी पुराने प्रोजेक्ट्स में 1980 के दशक से अब तक भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं, वहीं सीधे छठवीं पीढ़ी पर छलांग लगाना तकनीकी और लॉजिस्टिक दोनों ही स्तरों पर भारत के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है। लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जो डीआरडीओ के इस विजन को सपोर्ट कर रहा है। उनका मानना है कि चीन और अमेरिका पहले से ही अपने 6th-gen प्रोजेक्ट्स (जैसे J-XX और NGAD) पर काम कर रहे हैं, और भारत को प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

AMCA Sixth Generation Engine: कावेरी से लीं कई सीखें

डीआरडीओ प्रमुख ने यह भी बताया कि कावेरी इंजन प्रोग्राम के अनुभवों से काफी कुछ सीखने को मिला है। अब GTRE (Gas Turbine Research Establishment) नए अलॉयज, 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से डिज़ाइन ऑप्टिमाइजेशन की ओर बढ़ रही है। इस बार मिशन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय कंपनियों जैसे सैफरान (फ्रांस) और रोल्स-रॉयस (यूके) के साथ साझेदारी की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।

10,000 करोड़ के निवेश की योजना

डीआरडीओ अगले 10 वर्षों में इंजन रिसर्च और डेवलपमेंट पर लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। इस प्रोजेक्ट में गोदरेज एयरोस्पेस, एलएंडटी जैसे भारतीय निजी क्षेत्र के साझेदारों को भी शामिल किया जाएगा ताकि तकनीक का न सिर्फ विकास हो, बल्कि घरेलू उत्पादन क्षमता भी मजबूत हो।

AMCA Mk-2: सुपरक्रूज़ और लेजर वेपंस के लिए तैयार

AMCA का पहला वर्जन 5वीं पीढ़ी की क्षमताओं के साथ आएगा, लेकिन Mk-2 वेरिएंट, जिसे 2040 तक सेवा में लाने की योजना है, उसमें छठवीं पीढ़ी की खूबियां, जैसे स्वार्म ड्रोन कंट्रोल, ऑप्शनल मैनिंग (यानि पायलट रहित मोड) और एडवांस्ड सेंसर्स शामिल होंगे। इस सबके लिए एक बेहद एडवांस इंजन जरूरी है, जो बिना आफ्टरबर्नर के Mach 1.2 की स्पीड (सुपरक्रूज़) पकड़ सके।

Explainer: Star Wars वाला हथियार अब भारत के पास! Laser-DEW से पलभर में तबाह होंगे दुश्मन के ड्रोन-मिसाइल

2032 तक होगा इंजन का प्रोटोटाइप तैयार

डीआरडीओ की योजना है कि VCE का एक वर्किंग प्रोटोटाइप 2032 तक तैयार कर लिया जाए। अगर यह लक्ष्य समय पर हासिल किया गया तो भारत दुनिया के उन चंद देशों में शामिल हो जाएगा जो छठवीं पीढ़ी की इंजन टेक्नोलॉजी में महारत रखते हैं। DRDO ने 2032 तक VCE प्रोटोटाइप का परीक्षण शुरू करने की योजना बनाई है।

अभी दुनिया में कई देश छठवीं पीढ़ी का इंजन को डेवलप करने में जुटे हुए हैं। केवल कुछ ही देश, जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका Adaptive Engine Transition Program (AETP) पर काम कर रहा है, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस Future Combat Air System (FCAS) इंजन पर रिसर्च कर रहे हैं। ऐसे में DRDO भारत के AMCA के लिए 6th-gen इंजन बना देता है, तो यह भारत को वैश्विक सैन्य शक्ति के रूप में एक नई ऊंचाई देगा। चीन की ओर से आने वाले J-XX प्रोजेक्ट और अमेरिका के NGAD (Next-Generation Air Dominance) जैसे प्रोग्राम से मुकाबले के लिए यह जरूरी भी है। इससे भारत न सिर्फ अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ा पाएगा, बल्कि रक्षा निर्यात में भी एक नया अध्याय जोड़ सकेगा। यह प्रोजेक्ट देश की ‘आत्मनिर्भर भारत’ नीति को भी मजबूती देगा।

Drone Shield on Tanks: T-90 और T-72 टैंकों पर यह खास कवच लगाएगी भारतीय सेना, हमले से पहले ही ढेर होंगे दुश्मन के ड्रोन

Drone Shield on Tanks: Indian Army to Equip T-90 & T-72 with Anti-Drone Systems

Drone Shield on Tanks: रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान टैंकों को उड़ाने में जिस तरह से आत्मघाती ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया, इससे भारतीय सेना भी सतर्क हो गई है। भारतीय सेना अब अपने पुराने रूसी मूल के टैंकों T-72 ‘अजेय’ और T-90S ‘भीष्म’ को ड्रोन हमलों से बचाने के लिए हाईटेक एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि यूक्रेन में चल रही जंग में रूस के हजारों टैंक ड्रोन और आधुनिक मिसाइल हमलों में तबाह हो चुके हैं। इस युद्ध ने दिखा दिया है कि भविष्य के युद्ध बंदूक-बमों से नहीं, बल्कि छोटे, स्मार्ट और आत्मघाती ड्रोन से भी लड़े जाएंगे।

Drone Shield on Tanks: Indian Army to Equip T-90 & T-72 with Anti-Drone Systems

खतरे की घंटी: कैसे ड्रोन बन रहे हैं टैंकों के लिए काल?

भारत के पास करीब 2400 T-72 और 1300 से ज्यादा T-90 भीष्म टैंक हैं। इन टैंकों को मुख्य तौर पर पाकिस्तान के साथ पांरपरिक युद्ध के डिजाइन किया गया था। लेकिन अब ये टैंक ड्रोन हमलों के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। यूक्रेन में जो हो रहा है, उससे सबक लेते हुए अब इन टैंकों की सुरक्षा को लेकर सेना ज्यादा सतर्क हो गई है। पिछले एक साल में ही यूक्रेन ने करीब 3,000 रूसी टैंकों और 9,000 बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर दिया है। ये हमले आमतौर पर ड्रोन, आर्टिलरी और एंटी-टैंक मिसाइलों के जरिए किए गए। यूक्रेन के फर्स्ट-पर्सन व्यू (एफपीवी) ड्रोन, स्वार्म ड्रोन, लॉइटरिंग यूएवी और कामिकाजा ड्रोनों ने रूसी टैंकों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

सेना को है ‘काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स’ की तलाश

इसी को देखते हुए भारतीय सेना अब ‘काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स’ (C-UAS) की तलाश में है, जिन्हें सीधे तौर पर टैंकों पर लगाया जा सके और जो किसी भी प्रकार के ड्रोन हमले को समय रहते पहचानकर उसे नष्ट कर सकें। सेना ने हाल ही में ऐसे 75 C-UAS सिस्टम की खरीद के लिए ‘रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन’ (RFI) जारी किया है।

इन एंटी-ड्रोन सिस्टम में दो तरह की क्षमताएं होनी चाहिए, पहला ‘सॉफ्ट किल’ और दूसरा ‘हार्ड किल’। सॉफ्ट किल सिस्टम में सैटेलाइट बेस्ड नेविगेशन और रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल को जाम करने की क्षमता होगी। यानी ये ड्रोन को भ्रमित कर उन्हें नियंत्रित करने से रोक देगा। यह सिस्टम दुश्मन ड्रोन के जीपीएस या रडार सिग्नल को जाम कर उसे भटका सकता है। वहीं, हार्ड किल सिस्टम ड्रोन की लोकेशन की जानकारी टैंक पर लगे एंटी-एयरक्राफ्ट मशीन गन को देगा, ताकि सीधे फायर करके ड्रोन को नष्ट किया जा सके।

Drone Shield on Tanks: टैंकों के डिजाइन पर न पड़े कोई असर

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, “इन सिस्टम्स को इस तरह से डिजाइन करना होगा कि वह टैंक की बनावट और कार्यक्षमता में कोई बाधा न डाले। न ही टैंकों की मोबिलिटी, एनबीसी (न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, केमिकल) सुरक्षा और गहराई में पानी पार करने की क्षमता पर कोई असर न पड़े।” चूंकि टैंकों का डिजाइन ‘लेथालिटी, मोबिलिटी और सर्वाइवबिलिटी’ पर आधारित होता है, इसलिए इन पर ज्यादा अतिरिक्त वजन नहीं डाला जा सकता। इसलिए सेना हल्के और कॉम्पैक्ट एंटी-ड्रोन सिस्टम चाहती है। इसके अलावा T-90 और T-72 जैसे भारी टैंकों में पहले से सीमित जगह होती है, इसलिए इनमें अतिरिक्त कवच जोड़ना व्यावहारिक नहीं है।

Drone Shield on Tanks: कैसे होंगे भविष्य के टैंक?

सेना अब भविष्य के टैंकों को हवाई हमलों से बचाने के लिए शुरू से ही डिजाइन में बदलाव कर रही है। 25 टन वजनी स्वदेशी लाइट टैंक ‘Zorawar’ परियोजना के तहत बनाए जा रहे हैं, जिनमें इनबिल्ट एंटी-ड्रोन सिस्टम होंगे। लगभग 17,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे 354 लाइट टैंकों को ऊंचाई वाले जैसे लद्दाख और अरुणाचल जैसे सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया जाएगा।

सेना के एक अन्य अधिकारी का कहना है, “हम अब हर नए टैंक प्रोजेक्ट में एंटी-एरियल थ्रेट्स और नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे न सिर्फ टैंक की अपनी सुरक्षा होगी, बल्कि पूरी यूनिट की एरिया सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।”

Zorawar Tank: क्या सेना ने रिजेक्ट कर दिया है स्वदेशी जोरावर टैंक? ट्रायल्स को लेकर सेना प्रमुख ने दी बड़ी जानकारी

चीन के खिलाफ लगाए थे T-90 और T-72 टैंक

2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवान क्षेत्र में भारत-चीन सीमा तनाव के दौरान भारतीय सेना ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर टी-90 भीष्म और टी-72 टैंकों की तैनाती की थी। भारतीय सेना के लिए यह एक तरह से तकनीकी और लॉजिस्टिक चमत्कार ही था। भारत ने इन टैंकों को चुशूल, देमचोक, और दौलत बेग ओल्डी जैसे क्षेत्रों में तैनात किया था। ये टैंक ऊंचाई वाले कठिन इलाकों और माइनस 40 डिग्री तक के तापमान में प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं।  लेकिन अब सेना समझ चुकी है कि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के, फुर्तीले और ड्रोन-प्रूफ टैंकों की जरूरत है।

Porsche 911 at Bumla Pass: जब अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर पहुंची पोर्श 911, तवांग में स्पोर्ट्स कारें देख भौंचक्के रह गए चीनी सैनिक

Porsche 911 at Bumla Pass: Chinese Soldiers Stunned by Sports Cars on Indo-China Border
Image Source: @SirishChandran

Porsche 911 at Bumla Pass: समुद्र तल से 15,200 फीट से अधिक की ऊंचाई पर भारत-चीन सीमा पर स्थित बुमला पास हाल ही में एक अनोखे और रोमांचक नजारे का गवाह बना। बुमला पास अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थित है। 1962 के भारत-चीन युद्ध का गवाह रहे बुमला पास पर भारतीय और चीनी सैनिक आंख में आंख डाल कर खड़े रहते हैं। हाल ही में यह इलाका पोर्श 911 जैसी लग्जरी स्पोर्ट्स कारों की आवाजों से गूंज उठा। बूमला में स्पोर्ट्स कारें वहां तक पहुंची, जहां चीनी सेना की पोस्ट हैं। अपनी सीमा चौकियों के पास इन महंगी स्पोर्ट्स कारों को देख कर चीनी सेना भी हैरान हो गई।

Porsche 911 at Bumla Pass: Chinese Soldiers Stunned by Sports Cars on Indo-China Border
Image Source: @SirishChandran

Porsche 911 at Bumla Pass: बुमला पास के लिए चाहिए विशेष परमिट  

बुमला पास, अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारत-चीन सीमा पर स्थित है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सामरिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह दर्रा समुद्र तल से लगभग 15,200 फीट (4,572 मीटर) की ऊंचाई पर है और तवांग शहर से 37 किलोमीटर की दूरी पर है। दूसरी ओर, यह चीन के त्सोना काउंटी के त्सोना ढोंग शहर से 43 किलोमीटर दूर है। यह इलाका भारतीय सेना के नियंत्रण में है और यहां आने के लिए विशेष परमिट की जरूरत होती है, जो तवांग में ठहरने वाले होटलों से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

1962 के भारत-चीन युद्ध का गवाह रहा है बुमला पास

यह दर्रा 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान चर्चा में आया था, जब यहां बुमला की लड़ाई लड़ी गई थी। इस युद्ध में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने भारत पर हमला किया था, और बुमला पास उन प्रमुख स्थानों में से एक था, जहां भीषण युद्ध हुआ था। युद्ध के बाद यह क्षेत्र लंबे समय तक व्यापार और आवागमन के लिए बंद रहा। हालांकि, 2006 में, 44 साल बाद, बुमला पास को व्यापार के लिए फिर से खोल दिया गया। आज यह अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच एक व्यापारिक बिंदु के तौर पर कार्य करता है। इसके अलावा, बुमला पास भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच नियमित परामर्श और बातचीत के लिए पांच आधिकारिक बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (BPM) पॉइंट्स में से एक है।

Porsche 911 at Bumla Pass: एडवेंचर ड्राइविंग का मिलेगा मजा

हाल ही में ऑटो पत्रकार सिरिश चंद्रन (@SirishChandran) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस अनुभव को साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे 12 अप्रैल 2025 को पोर्श 911 ड्राइव करते हुए भारत-चीन सीमा तक पहुंचे। सिरिश चंद्रन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नई सड़कों के कारण अब बुमला पास तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। उन्होंने लिखा, “इसका श्रेय नई नीति को जाता है, जिसके तहत सीमा तक अच्छी सड़कें बनाई गई हैं, ताकि सैन्य रसद को सुगम बनाया जा सके और सीमा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।” उनकी पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि ट्रांस-अरुणाचल हाईवे, खासकर डंबुक से पासीघाट तक का रास्ता, स्पोर्ट्स कारों के लिए एकदम बढ़िया है। एडवेंचर ड्राइविंग का मजा लेने वालों को यहां के रास्तों पर तेज मोड़, सियांग नदी के दृश्य, और शानदार सड़कें देखने को मिलेंगी।

Porsche 911 at Bumla Pass: Chinese Soldiers Stunned by Sports Cars on Indo-China Border
Image Source: @SirishChandran

स्पोर्ट्स कारें देख चीनी सैनिक हुए हैरान

अपनी पोस्ट में साझा की गई तस्वीरों में वह बुमला पास पर खड़े नजर आ रहे हैं, और उनके पीछे चीनी सैनिक हैरानी से उनकी स्पोर्ट्स कारों को देख रहे हैं। सिरिश ने लिखा, “बुमला में चीनी सैनिकों को देखते हुए, जो विश्वास नहीं कर पा रहे कि वे क्या देख रहे हैं! भारत की ओर से स्पोर्ट्स कारें सीधे भारत-चीन सीमा तक पहुंच गईं।” उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांस-अरुणाचल हाईवे के पूरा होते ही सरकार ने हिमालय की सीमा के साथ एक नई सड़क का टेंडर भी पूरा कर लिया है, जो भविष्य में और भी रोमांचक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।

रिटायर्ड मेजर जनरल ने जताई खुशी

वहीं, 2003 से 2005 तक बुमला में अपनी यूनिट की कमान संभाल चुके मेजर जनरल (रिटायर्ड) राजू चौहान ने बुमला तक स्पोर्ट्स कारें पहुंचने पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया, “एक वक्त था जब हमारे 4×4 वाहनों को भी बुमला तक पहुंचने में काफी मुश्किल होती थी। आज बुमला में पोर्श को देखना और सेला टनल का निर्माण देखना वाकई शानदार है। अविश्वसनीय भारत!”

Porsche 911 at Bumla Pass: पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

बुमला पास अब केवल एक सामरिक स्थल नहीं है, बल्कि यह पर्यटन के नक्शे पर भी अपनी जगह बना रहा है। भारत सरकार की ‘भारत रणभूमि दर्शन’ पहल के तहत, सीमावर्ती क्षेत्रों में 77 युद्ध स्मारकों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिनमें बुमला पास भी शामिल है। इस पहल का उद्देश्य सीमा पर्यटन को बढ़ावा देना, देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना, और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

Border Tourism: जल्द ही पर्यटकों के लिए खुलेगा गलवान! टूरिज्म बढ़ाने के लिए सेना खोलेगी कई सीमा से सटे इलाके

हालांकि, बुमला पास की यात्रा आसान नहीं है। यहां की ऊंचाई, ठंडा मौसम, और सख्त नियम कुछ चुनौतियां पेश करते हैं। यहां फोटोग्राफी की इजाजत नहीं है, और केवल अरुणाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहनों को ही प्रवेश दिया जाता है। फिर भी, यहां का अनुभव अविस्मरणीय है। यहां एक छोटा सा रेस्टोरेंट भी है, जहां भारतीय सेना यहां आने वाले पर्यटकों को मैगी, सूप, और चाय उपलब्ध कराती है।

Cantonment Conspiracy: ‘सैनिक से फिक्शन राइटर’ बने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे, बताया- देश को कब मिलेगी पहली महिला आर्मी चीफ!

Cantonment Conspiracy: Ex army chief General MM Naravane Debuts with Military Thriller Novel
Cantonment Conspiracy: A Soldier Turns Storyteller

Cantonment Conspiracy: भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की पहली किताब इन दिनों काफी चर्चा में है। हालांकि यह उनकी पहली किताब नहीं है। उनकी पहली किताब का नाम ‘Four Stars of Destiny’ था, जिसमें उन्होंने अपने सैन्य जीवन के संस्मरण साझा किए थे। लेकिन यह किताब बाजार में आने से पहले ही विवादों में फंस गई और अभी तक रक्षा मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रही है। लेकिन उनकी पहली कितााब जो बाजार में आने वाली है, उसका नाम ‘Cantonment Conspiracy’ है, एक फिक्शनल मर्डर मिस्ट्री है, जो भारतीय सेना के एक कैंटोनमेंट पर बेस्ड है और 2026 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिक्शनल कहानी में एनडीए की पहली महिला कैडेट बैच की बहादुर अधिकारी रेनुका खत्री मुख्य किरदार की भूमिका में हैं। किताब की लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने एक दिलचस्प भविष्यवाणी भी की। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि 44 साल बाद भारत को एक महिला आर्मी चीफ मिले।

Cantonment Conspiracy: Ex army chief General MM Naravane Debuts with Military Thriller Novel
Cantonment Conspiracy: A Soldier Turns Storyteller

Cantonment Conspiracy: महिला अफसर के इर्द-गिर्द घुमती है कहानी

‘Cantonment Conspiracy’ की कहानी दो युवा सैन्य अधिकारियों लेफ्टिनेंट रोहित वर्मा और लेफ्टिनेंट रेणुका खत्री के इर्दगिर्द घूमती है, जिन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शांत और पुराने छावनी क्षेत्र में तैनात किया गया है। यहां सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तभी एक मेस पार्टी में एक महिला अफसर पर हमला होता है। सारा शक रोहित पर जाता है, लेकिन रेणुका इस मामले की तह तक जाने की ठान लेती है। लेकिन जैसे-जैसे रेणुका तह तक जाती है, कहानी में नए रहस्य और एक मर्डर मिस्ट्री सामने आने लगती है। अब ये मामला सिर्फ एक हमले का नहीं, बल्कि एक छिपे हुए कातिल की तलाश का बन जाता है। ये कहानी ऐसी है, जो आपको हर पल सोचने पर मजबूर कर देती है कि आगे क्या होगा।

बताया- कैसे एक आर्मी चीफ लिख सकता है फिक्शन

हाल ही में दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जब जनरल नरवणे की नई किताब का विमोचन हुआ, तो वहां मौजूद लोगों में यह जानने की उत्सुकता थी कैसे एक सेना प्रमुख फिक्शन लिख सकता है? क्या कोई ऐसा जनरल, जिसने आतंक से लेकर युद्ध के मैदान तक रणनीति रची हो, अब एक मर्डर मिस्ट्री का लेखक भी बन सकता है? कार्यक्रम में खुद जनरल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हमेशा सीरियस और नॉन-फिक्शन क्यों लिखा जाए? कभी-कभी कुछ हल्का, रोमांटिक और मजेदार भी तो हो सकता है।” उन्होंने बताया कि हर इंसान के अंदर एक कहानी होती है। “मैं तो जिंदगी भर कहानियां सुनाता रहा हूं। ये किताब बस उसी का एक नया रूप है।” उनकी इस बात पर उनकी पत्नी वीणा नरवणे सहित सभी ने मुस्कुरा कर सहमति जताई।

सबके अंदर एक कहानी, बस लिखने का साहस चाहिए

जनरल नरवणे ने कहा, “मेरे जीवन के अनुभवों की कई परछाइयां इस किताब में दिखती हैं। हम सबके अंदर कोई कहानी होती है, बस उसे लिखने का साहस चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि फिक्शन की खूबी यह है कि आप बिना किसी जवाबदेही के उसमें अपनी कल्पना को खुली उड़ान दे सकते हैं। इस किताब में उनके उन अनुभवों की भी शामिल किया है, जो उन्होंने सेना में सेवा के दौरान मणिपुर, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर जैसे अशांत इलाकों में अपनी पोस्टिंग के दौरान बिताए थे।

Cantonment Conspiracy: वास्तविक जीवन से चुने किरदार

जब उनसे यह पूछा गया कि किताब लिखने में सबसे बड़ी चुनौती क्या रही, तो जनरल ने बताया कि कहानी का समय और किरदारों की रैंक को सही रखना आसान नहीं था, ताकि सब कुछ असली लगे। इसके अलावा, किरदारों के नाम चुनना भी एक टेढ़ी खीर था। जनरल नरवणे ने यह भी बताया कि किताब में इस्तेमाल हुए कई नाम और किरदार उनकी सैन्य सेवा के दौरान मिले लोगों के नाम से भी मेल खाते हैं। जैसे कि पुस्तक में कमांडेंट का नाम ‘मदन वर्मा’ है, जो उनके दो पुराने कमांडिंग ऑफिसर्स मदन दास और एनएम वर्मा के नामों से मिलते-जुलते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, “ना किसी को खुश करने का इरादा था, ना नाराज करने का।”

Cantonment Conspiracy: किताब के लिए कई बार गए थे अकादमी

दिलचस्प बात यह है कि जनरल नरवणे ने अपनी इस किताब की महिला नायिका के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को रेखांकित करने की कोशिश है। बता दें कि जनरल नरवणे के कार्यकाल में ही सेना में महिलाओं की एंट्री को लेकर एतिहासिक पहल की गई थी। उन्होंने बताया कि इस फैसले में उन्होंने रिटायर्ड एयरफोर्स और नेवी चीफ रहे एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और एडमिरल करमबीर सिंह की भी मदद ली। उन्होंने बताया, “हमने कई बार अकादमी का दौरा किया था यह देखने के लिए कि महिला कैडेट्स की ट्रेनिंग के लिए क्या-क्या तैयारियां हो रही हैं।”

Cantonment Conspiracy: Ex army chief General MM Naravane Debuts with Military Thriller Novel

संघर्ष की असली जड़ आर्थिक असमानता

हालांकि ‘Cantonment Conspiracy’ को एक फिक्शनल मिलिट्री थ्रिलर के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन इसकी परतों में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की झलक भी मिलती है। चर्चित पत्रकार सुहास बोरकर और पत्रकार नीलांजना बनर्जी के साथ बातचीत में जनरल नरवणे ने स्वीकार किया कि किताब में रोजगार, बांग्लादेश में उभरते तनाव और सामाजिक विषमता जैसे मुद्दों को भी छुआ गया है। उन्होंने कहा, “सिर्फ बंदूक और वर्दी नहीं, संघर्ष की असली जड़ अक्सर आर्थिक असमानता और अवसरों की कमी होती है।”

कभी तख्तापलट में शामिल नहीं रही भारतीय सेना

इस दौरान जनरल नरवणे ने भारतीय सेना की लोकतांत्रिक परंपरा पर भी चर्चा की। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि भारतीय सेना, उपमहाद्वीप की अन्य सेनाओं विशेषकर पाकिस्तान की सेना के उलट, कभी तख्तापलट में शामिल नहीं रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “हमारी सेना अपने दायित्वों को जानती है और सरकार के आदेशों का पालन करती है।”

उन्होंने बताया कि मणिपुर, नागालैंड और जम्मू-कश्मीर जैसे उग्रवाद प्रभावित इलाकों में तैनाती के दौरान उन्होंने महसूस किया कि अधिकतर विवादों की तह में सामाजिक-आर्थिक असंतुलन छिपा होता है। उन्होंने कहा, “जब आप गहराई से अध्ययन करते हैं, तो पाते हैं कि ज्यादातर अशांति की जड़ कहीं न कहीं अर्थव्यवस्था से जुड़ी होती है।”

सम्मान के नाम पर गलत चीजों को छिपाना ठीक नहीं

जनरल नरवणे ने कहा, “मैं जानता हूं कि मेरी पहली किताब शायद मेरे नाम के कारण ज्यादा बिकेगी, लेकिन अगर लोगों को इसकी कहानी पसंद आती है तो मैं आगे और भी फिक्शन लिखने के लिए तैयार हूं, जरूरी नहीं कि वह मर्डर मिस्ट्री हो, वह एक कॉमेडी भी हो सकती है।” वहीं, किताब में फौजी अनुशासन, सम्मान और ईमानदारी की झलक भी पढ़ने को दिखती है। जनरल नरवणे ने कहा, “सम्मान के नाम पर गलत चीजों को छिपाना ठीक नहीं। सच को सामने लाना जरूरी है।”

Book On Brigadier LS Lidder: सेना प्रमुख बोले- आज भी दिलों में जिंदा हैं ब्रिगेडियर लिड्डर की यादें, जनरल से लेकर हवलदार तक सबके थे प्रिय

अपनी आत्मकथा ‘Four Stars of Destiny’ को लेकर कही ये बात

इस दौरान उनकी आत्मकथा ‘Four Stars of Destiny’ का जिक्र भी हुआ, जो अभी तक रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के इंतजार में है। जनरल नरवणे ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “वो किताब तो पुरानी शराब की तरह है। जितना समय बीतेगा, उतनी कीमती होती जाएगी!”

कार्यक्रम के आखिर में जब एक छोटे बच्चे ने उनसे पूछा कि सेना में कैसे जाएं, तो जनरल नरवणे ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “खूब सब्जियां खाओ और मोबाइल से बाहर निकलकर मैदान में खेलो।” जनरल नरवणे ने यह भी कहा कि सेना में शामिल होने का फैसला दिल से होना चाहिए, न कि माता-पिता या दोस्तों के दबाव में।

Explainer: Star Wars वाला हथियार अब भारत के पास! Laser-DEW से पलभर में तबाह होंगे दुश्मन के ड्रोन-मिसाइल

Explained: What is India’s Laser-DEW System that Destroys Drones in Seconds?

Laser-DEW: आपने अगर स्टार वार्स मूवीज देखी होंगी तो फिल्मों में वो चमकते लाइटसेबर और अंतरिक्ष में लेजर की गोलियां भी याद होंगी, जो दुश्मनों को पल में खत्म कर देती थीं? साइंस फिक्शन फिल्मों में दिखने वाले लेजर हथियार अब हकीकत बन चुके हैं, और यह कमाल किया है भारत ने! अब भारत भी स्टार वार्स के हथियारों वाली कैटेगरी में शामिल हो गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपने एमके-दो (ए) लेजर-गाइडेड एनर्जी वेपन (DEW) का सफल परीक्षण किया है। यह हथियार ड्रोन, मिसाइल और छोटे प्रोजेक्टाइल को जेडी नाइट की तरह चुटकियों में बरबाद कर सकता है।

Explained: What is India’s Laser-DEW System that Destroys Drones in Seconds?

रविवार को पहली बार भारत ने अपने 30-किलोवाट लेजर-बेस्ड हथियार का शानदार टेस्ट किया। इस हथियार ने चुटकियों में ड्रोन, मिसाइल, स्वार्म ड्रोन और सेंसर को नष्ट कर दिया। इस कामयाबी के साथ भारत अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और इजरायल जैसे देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है, जो स्टार वॉर्स जैसे हथियारों की दौड़ में हैं।

Laser-DEW: 3.5 किमी दूर ड्रोन को निशाना बनाया

13 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में नेशनल ओपन एयर रेंज (एनओएआर) में यह परीक्षण हुआ। यह कोई साधारण टेस्ट नहीं था, बल्कि मानो स्टार वॉर्स की गैलेक्सी में जंग का सीन हो! डीआरडीओ की टीम ने दिखाया कि उनका लेजर-डीईडब्ल्यू मार्क-II(ए) हथियार कितना ताकतवर है। इसने 3.5 किलोमीटर की दूरी पर उड़ रहे ड्रोन को निशाना बनाया, सात ड्रोनों के झुंड को नष्ट किया और ड्रोन व जमीन पर लगे निगरानी कैमरों व सेंसर को “ब्लाइंड” कर दिया।

Laser-DEW: कैसे काम करता है यह हथियार?

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ये लेजर हथियार आखिर करता क्या है? हम सभी ने बचपन में टॉर्च की रोशनी देखी है, जो अंधेरे में एक जगह को रोशन कर देती है। लेकिन इस हथियार की रोशनी इतनी तेज और गर्म होती है कि यह ड्रोन या मिसाइल को पल में जला सकती है। जब रडार या इसके अपने सेंसर किसी टारगेट को पकड़ते हैं, तो यह हथियार उस पर लेजर की शक्तिशाली किरण छोड़ता है। यह किरणें टारगेट को ब्लाइंड कर देती हैं या उसे इतना नुकसान पहुंचाती हैं कि वह काम करना बंद कर देता है। और सबसे मजेदार बात? इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है, बिना किसी महंगे रॉकेट या गोली की जरूरत के। हमारे वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हथियार को चलाने की लागत इतनी कम है कि इसे दो-तीन लीटर पेट्रोल जितने खर्च में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Laser-DEW: पूरी तरह से स्वदेशी हथियार

इस हथियार को डीआरडीओ के सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज (चेस), हैदराबाद ने बनाया है। इसमें कई दूसरी डीआरडीओ लैब्स, भारतीय उद्योगों और शिक्षण संस्थानों का भी योगदान रहा है। यह पूरी तरह स्वदेशी हथियार है। डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने कहा, “यह तो बस शुरुआत है। हम लेजर के अलावा माइक्रोवेव और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स जैसे हथियारों पर भी काम कर रहे हैं। ये तकनीकें हमें स्टार वार्स जैसी ताकत देंगी।”

क्यों है यह हथियार खास?

DRDO के मुताबिक, ये तकनीक ‘बीम किल’ पर आधारित है, यानि किसी भी लक्ष्य को भेदने के लिए कोई रॉकेट या मिसाइल नहीं, बल्कि प्रकाश की रफ्तार से चलने वाली लेज़र बीम का इस्तेमाल किया जाता है। पारंपरिक मिसाइलों और हथियारों को चलाने में लाखों रुपये खर्च होते हैं। लेकिन इस हथियार का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बेहद सस्ता पड़ता है, जितना खर्च दो लीटर पेट्रोल का है, उतने में दुश्मन का एक ड्रोन खत्म किया जा सकता है। यानी एक तरफ दुश्मन के पास कम लागत वाले ड्रोन हैं, और दूसरी तरफ भारत के पास उसे हराने के लिए कम खर्च वाली लेजर टेक्नोलॉजी।

इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक मिसाइल या गोला-बारूद की तरह विस्फोट नहीं होता, न ही भारी खर्च होता है। इसमें सिर्फ ऊर्जा का उपयोग होता है और वह भी इतनी तेज़ कि एक बार टारगेट पर पड़ते ही उसका काम तमाम हो जाता है। आजकल सस्ते ड्रोन हमले एक बड़ा खतरा बन गए हैं। ऐसे में यह हथियार उनसे निपटने का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है। साथ ही, यह आसपास के इलाकों को नुकसान पहुंचाए बिना सटीक निशाना लगाता है, जिससे जानमाल की हिफाजत होती है।

डीआरडीओ के सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज (चेस) के वैज्ञानिक डॉ. बी.के. दास ने बताया कि यह तकनीक भविष्य की है। आजकल दुनिया में युद्ध का तरीका बदल रहा है। पहले जहां बड़े-बड़े टैंक और मिसाइलों की बात होती थी, अब छोटे-छोटे ड्रोन और उनके झुंड दुश्मनों के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। ऐसे में यह लेजर हथियार हमारे लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। यह न सिर्फ सस्ता है, बल्कि इसे गाड़ियों पर लादकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। यानी चाहे बॉर्डर हो या कोई और जगह, ये हथियार हमारी सेना के साथ तैयार रहेगा।

इसका बड़ा साइज है बड़ी चुनौती

हमारे वैज्ञानिकों के सामने अभी बड़ी चुनौती इसका बड़ा साइज है। अभी ये हथियार इतना बड़ा है कि इसे आसानी से हवाई जहाज या युद्धपोतों पर नहीं लगाया जा सकता। इसे और छोटा करने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि ये हर तरह की जंग में काम आ सके। इसके अलावा, डीआरडीओ अब और भी ताकतवर लेजर हथियार बनाने की योजना बना रहा है, जो 50 से 100 किलोवाट की ताकत के हों। साथ ही, वे एक और नई तकनीक पर काम कर रहे हैं, जिसे हाई-एनर्जी माइक्रोवेव कहते हैं।

भारतीय सेना के पास 23 ऐसे सिस्टम

फिलहाल भारतीय सेना के पास 2 किलोवॉट और 10 किलोवॉट क्षमता वाले करीब 23 ऐसे सिस्टम हैं, जिनकी मारक दूरी 1-2 किलोमीटर तक है। लेकिन अब जो नया Mk-II(A) सिस्टम तैयार हुआ है, वह इससे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। आने वाले 1 से डेढ़ साल में इसका यूजर ट्रायल शुरू किया जा सकता है, और DRDO इस तकनीक को भारतीय कंपनियों को सौंपने की प्रक्रिया में है ताकि इसका उत्पादन बड़े पैमाने पर हो सके।

तेज बारिश या धुंध में नहीं कर सकते काम

इस तरह के लेजर हथियारों में कुछ देश हमसे काफी आगे हैं। मिसाल के तौर पर, दुनिया के कुछ ही देशों के पास यह तकनीक है — जैसे अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और इज़राइल। अमेरिका ने 60 किलोवॉट क्षमता वाली ‘Helios’ नामक लेज़र प्रणाली को अपनी युद्धपोतों पर तैनात किया है, जिसे 120 किलोवॉट तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इज़राइल भी अपनी ‘Iron Beam’ प्रणाली को अंतिम रूप दे रहा है, जिसकी रेंज 10 किलोमीटर है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये लेजर हथियार इतने कमाल के हैं, तो इन्हें अभी तक हर जगह क्यों नहीं इस्तेमाल किया जा रहा? इसका जवाब है कि अभी इनमें कुछ कमियां भी हैं। मिसाल के तौर पर, ये हथियार पारंपरिक हथियारों जितनी दूरी तक मार नहीं कर सकते। साथ ही, अगर मौसम खराब हो जैसे तेज बारिश या धुंध, तो इनका असर कम हो सकता है। लेकिन हमारे वैज्ञानिक इन कमियों को दूर करने में जुटे हैं। DRDO का कहना है कि जैसे-जैसे तकनीकी प्रगति होगी, वैसे-वैसे इन चुनौतियों को भी दूर कर लिया जाएगा। नई तकनीक जैसे बीम स्टीयरिंग और अडैप्टिव ऑप्टिक्स इस दिशा में मदद करेंगी।

नए एयरो इंजन पर काम कर रहा है DRDO

डीआरडीओ सिर्फ इस हथियार तक सीमित नहीं है। डॉ. कामत ने भारत के पहले पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ विमान, एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) के बारे में भी बताया। इस विमान को तैयार होने में 10-15 साल लग सकते हैं। यह प्रोजेक्ट 2024 में शुरू हुआ है और 2035 तक इसके तैयार होने की उम्मीद है। इसके अलावा, डीआरडीओ एक नए एयरो इंजन प्रोग्राम पर काम कर रहा है, जो छठी पीढ़ी की तकनीक पर आधारित होगा। इसके लिए भारत किसी विदेशी कंपनी के साथ साझेदारी की योजना बना रहा है।

VSHORADS: DRDO का यह नया एयर डिफेंस सिस्टम कम ऊंचाई पर उड़ने वाले टारगेट को पलक झपकते ही कर देगा तबाह, ये हैं खूबियां

इसके अलावा DRDO के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने यह भी बतााया, “कई प्रोजेक्ट अब मैच्योरिटी की ओर बढ़ रहे हैं। अगले छह महीने से एक साल के भीतर VSHORAD, MPATGM, LCA Mark II जैसे कई सिस्टम्स का इंडक्शन शुरू हो जाएगा। LCA Mark II की पहली उड़ान भी इस अवधि में होने की उम्मीद है।”

उनके मुताबिक, DRDO की कई बड़ी तकनीकों और प्रणालियों को जल्द भारतीय सेना के इस्तेमाल के लिए तैनात किया जाएगा, जिससे देश की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

41 Years of Operation Meghdoot: अगर 2006 में UPA सरकार सियाचिन से पीछे हट जाती, तो आज लद्दाख के दरवाजे पर होते चीन-पाकिस्तान!

41 years of Operation meghdoot: what if upa quit siachen in 2006

41 Years of Operation Meghdoot: 41 साल पहले, 13 अप्रैल 1984 को भारत ने ऑपरेशन मेघदूत (Operation Meghdoot) के तहत दुनिया के सबसे ऊंचे और ठंडे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier) पर कब्जा किया था। 2006 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान सियाचिन से भारतीय सेना को पीछे हटाने की बातें सामने आई थीं (Indian Army Withdrawal Proposal 2006)। उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता चल रही थी, और सियाचिन को डी-मिलिटराइज करने का प्रस्ताव (Demilitarisation Proposal Siachen) चर्चा में था। हालांकि, यह कदम नहीं उठाया गया। आज, जब सियाचिन के आसपास चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियां (China’s Military Activities Near Siachen) भारत के लिए एक नई चुनौती बन गई हैं, यह सवाल फिर से उठ रहा है कि अगर 2006 में भारत सियाचिन से पीछे हट जाता, तो आज की स्थिति क्या होती? क्या यह कदम सही होता, या भारत के लिए एक रणनीतिक भूल (Strategic Mistake India) साबित होता? विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्र अब केवल भारत-पाकिस्तान के बीच की लड़ाई का मैदान नहीं रहा, बल्कि चीन की रणनीतिक चालों ने इसे एक त्रिकोणीय संघर्ष का केंद्र (India China Pakistan Military Triangle) बना दिया है।

41 years of Operation meghdoot: what if upa quit siachen in 2006

41 Years of Operation Meghdoot: सियाचिन का इतिहास

सियाचिन ग्लेशियर, जो हिमालय की कराकोरम पर्वत श्रृंखला में 76 किलोमीटर लंबाई में फैला हुआ है, अपनी कठिन जलवायु और ऊंचाई के कारण हमेशा से एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र रहा है। यह ग्लेशियर 20,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है। इसके बावजूद, भारत और पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखी है। हालांकि पाकिस्तान सियाचिन ग्लेशियर पर नहीं है, बल्कि वह साल्टोरो रिज से नीचे है। साल्टोरो रिज सियाचिन ग्लेशियर के पश्चिम में एक प्राकृतिक अवरोधक की तरह है, जो भारत को पाकिस्तान और चीन से अलग करती है। यह रिज करीब 110 किलोमीटर तक फैली हुई है और इसकी सबसे ऊंची चोटी बिलाफोंड ला (17,880 फीट) है। यह रिज लद्दाख के डेपसांग मैदानों और शक्सगाम घाटी के बीच एक रणनीतिक ढाल की तरह काम करती है। शक्सगाम घाटी, जिसे 1963 में पाकिस्तान ने अवैध रूप से चीन को सौंप दिया था, अब चीन इस क्षेत्र में सड़कें और सैन्य ढांचा बना रहा है।

सियाचिन का भू-राजनीतिक संदर्भ

1949 के कराची समझौते और 1972 के शिमला समझौते के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) तय की गई थी। लेकिन सियाचिन के इलाके पर कोई फैसला नहीं हुआ, क्योंकि यह इलाका नो मेंस लैंड था। 1949 के कराची समझौते के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को NJ 9842 तक परिभाषित किया गया था। लेकिन NJ 9842 से आगे, सियाचिन ग्लेशियर तक का इलाका अस्पष्ट था। इस समझौते में कहा गया था कि एलएसी NJ 9842 से “उत्तर की ओर ग्लेशियरों की ओर” जाएगी, लेकिन इसे स्पष्ट रूप से चिह्नित नहीं किया गया। 80 के दशक में पाकिस्तान ने यहां पर सैन्य गतिविधियां शुरू कीं। पाकिस्तान ने सियाचिन को अपने नक्शों में दिखाना शुरू कर दिया और विदेशी पर्वतारोहियों को इस क्षेत्र में जाने की अनुमति दी। 1980 तक, यह साफ हो गया कि पाकिस्तान सियाचिन पर कब्जा करने की योजना बना रहा है। उसने इस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी और जापानी पर्वतारोहियों को सियाचिन के रास्ते में मदद करने के लिए अपनी सेना को तैनात किया। यह भारत के लिए खतरे की घंटी थी।

Operation Zafran: बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने शुरू किया था ये टॉप-सीक्रेट मिलिट्री ऑपरेशन, पाकिस्तान को कर दिया था नजरबंद

कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन मेघदूत?

1983 तक, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सियाचिन में पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया था। रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) और भारतीय सेना की खुफिया इकाइयों ने पाया कि पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में सैन्य चौकियां बनाने की योजना बनाई है। यह भी पता चला कि पाकिस्तान ने यूके और जर्मनी से सियाचिन के लिए विशेष पर्वतारोहण और सैन्य उपकरण खरीदे थे। पाकिस्तान की योजना थी कि वह सियाचिन के साल्टोरो रिज पर कब्जा कर ले, जो इस क्षेत्र का सबसे ऊंचा और रणनीतिक हिस्सा है।

इसके जवाब में, भारतीय सेना ने ऑपरेशन मेघदूत की योजना बनाई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम नाथ हून ने किया, जो उस समय 15 कोर के कमांडर थे। योजना यह थी कि भारत पाकिस्तान से पहले सियाचिन में अपनी स्थिति मजबूत कर ले और साल्टोरो रिज पर कब्जा कर ले। इस ऑपरेशन में चौथी बटालियन ऑफ कुमाऊं रेजिमेंट और लद्दाख स्काउट्स को मुख्य भूमिका दी गई। इसके अलावा, भारतीय वायु सेना (IAF) ने भी इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बड़ा फैसला लेते हुए ऑपरेशन मेघदूत शुरू करके सियाचिन पर नियंत्रण हासिल कर लिया। ऑपरेशन मेघदूत की शुरुआत 13 अप्रैल 1983 को हुई, हालांकि इसकी तैयारी कई महीनों से चल रही थी। भारतीय सेना ने सबसे पहले सियाचिन के मुख्य दर्रों बिलाफोंड ला और सिया ला पर कब्जा करने की योजना बनाई। लेकिन इस ऑपरेशन को अंजाम देना आसान नहीं था। सियाचिन में तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है, और ऑक्सीजन की कमी के कारण सैनिकों को ऊंचाई से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

भारतीय वायु सेना ने चीता और मिग-29 हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करके सैनिकों और जरूरी सामान को सियाचिन तक पहुंचाया। सैनिकों को विशेष रूप से ट्रेनिंग दी गई ताकि वे इस कठिन इलाके में लड़ सकें। 13 अप्रैल 1983 को, भारतीय सेना ने बिलाफोंड ला पर कब्जा कर लिया और वहां तिरंगा फहराया। इसके बाद, सिया ला और अन्य महत्वपूर्ण चोटियों पर भी भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

1984 में ऑपरेशन मेघदूत के बाद से भारत ने सियाचिन में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए रखी है। लेकिन इसकी कीमत भी भारी रही है। ठंड, हिमस्खलन और ऊंचाई से संबंधित बीमारियों के कारण हर साल कई सैनिक अपनी जान गंवा देते हैं। 2006 में, यूपीए सरकार ने सियाचिन को डी-मिलिटराइज करने की संभावना पर विचार किया था, ताकि दोनों देशों के सैनिकों की जान बचाई जा सके और भारत-पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली हो सके।

2006 में पीछे हटने का प्रस्ताव

2006 में, भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता के दौरान सियाचिन से सैन्य वापसी का विचार सामने आया था। उस समय यूपीए सरकार में तत्कालीन रक्षा मंत्री प्रणब मुखर्जी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। प्रस्ताव था कि दोनों देश सियाचिन से अपनी सेनाओं को हटाएं और इसे एक डी-मिलिटराइज्ड जोन घोषित करें। लेकिन कई रक्षा विशेषज्ञों और सेना के अधिकारियों ने इसका कड़ा विरोध किया। उनकी दलील थी कि सियाचिन से पीछे हटने का मतलब होगा इस रणनीतिक क्षेत्र को पाकिस्तान और अप्रत्यक्ष रूप से चीन के लिए खोल देना।

भारत के पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह का कहना है कि 1984 में जब पाकिस्तान ने सियाचिन पर कब्जे की योजना बनाई, तो भारतीय सेना ने उससे पहले ही ऑपरेशन मेघदूत के तहत इस रणनीतिक ग्लेशियर पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। उन्होंने कहा, “हमने श्योक नदी के पास की ऊंची चोटियों को अपने कब्जे में लेकर पाकिस्तान की योजना को पूरी तरह नाकाम किया।” उनके मुताबिक, यह एक ऐसा रणनीतिक क्षेत्र है जो भारत को पाकिस्तान और चीन के बीच की कड़ी को तोड़ने का सामरिक लाभ देता है।

जनरल सिंह ने पुष्टि की कि 2006 में भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुद्दे पर बातचीत चल रही थी, लेकिन भारतीय सेना ने सख्त विरोध जताया। “मैंने उस समय NSA एमके नारायणन को स्पष्ट कहा था कि जब तक पाकिस्तान नक्शे पर हमारी स्थिति को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं देता, हम पीछे नहीं हट सकते।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर सेना ने दृढ़ रुख न अपनाया होता, तो राजनीतिक दबाव के आगे घुटने टेकना पड़ता। उन्होंने कहा, “मैंने खुद इस इलाके में खून बहाया है, मैं जानता हूं कि सियाचिन हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। यह कोई बर्फीला बंजर इलाका नहीं, बल्कि भारत की सामरिक शक्ति का प्रतीक है।”

वहीं, रक्षा विशेषज्ञ और रिटायर्ड मेजर जनरल विवेक अस्थाना कहते हैं, “2006 में सियाचिन से पीछे हटना एक बड़ी रणनीतिक भूल होती। सियाचिन भारत के लिए एक रक्षात्मक ढाल की तरह है। अगर हम उस समय पीछे हट जाते, तो आज चीन और पाकिस्तान की साझेदारी को देखते हुए हमारी स्थिति बहुत कमजोर हो जाती। सल्टोरो रिज पर हमारा नियंत्रण ही हमें इस क्षेत्र में बढ़त देता है।”

चीन की बढ़ती दखलअंदाजी

2025 में सियाचिन के आसपास की स्थिति पहले के मुकाबले ज्यादा से कहीं ज्यादा जटिल हो गई है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सियाचिन के पास शक्सगाम घाटी और डेपसांग मैदानों में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद से भारत अब चीन को लेकर सचेत है। चीन ने कराकोरम राजमार्ग के जरिए इस इलाके में अपनी पहुंच बढ़ाई है, जो चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है। यह राजमार्ग पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से होकर गुजरता है, जिसे भारत अपनी संप्रभुता का हिस्सा मानता है। भारत ने हमेशा से सीपीईसी का विरोध किया है। लेकिन अब, सियाचिन के पास चीन की सड़क और बुनियादी ढांचे के निर्माण ने भारत की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

भारत के सामने क्या है चुनौती?

सियाचिन में भारत की स्थिति मजबूत है। सियाचिन के पूर्वी हिस्से में लद्दाख के डेपसांग मैदानों में भारतीय सेना और चीन की पीएलए दोनों आमने सामने हैं। डेपसांग में डीबीओ (दौलत बेग ओल्डी) सड़क, जो भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, इस पर चीन की नजर है। इसके अलावा, सियाचिन के पश्चिम में पीओके में पाकिस्तान की सेना और चीन की सैन्य सहायता ने भारत के लिए खतरे को और बढ़ा दिया है।

भारत ने सियाचिन में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। भारतीय सेना ने सल्टोरो रिज पर अपनी चौकियां स्थापित की हैं और वहां टैंक, तोपें और अन्य हथियार तैनात किए हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सियाचिन में सैन्य उपस्थिति बनाए रखना बेहद महंगा और जोखिम भरा है। ठंड, हिमस्खलन और ऊंचाई से संबंधित बीमारियों के कारण हर साल कई सैनिक अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे में, भारत को अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है।

पाकिस्तान को हो जाता ये फायदा

वहीं, 2006 में अगर भारत सियाचिन से पीछे हट जाता, तो सबसे पहला और तात्कालिक लाभ पाकिस्तान को होता। सियाचिन पर भारत का नियंत्रण 1984 से ही पाकिस्तान के लिए एक चुनौती रहा है। साल्टोरो रिज पर भारत की पकड़ ने पाकिस्तान को इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने से रोक रखा है। भारत की वापसी के बाद, पाकिस्तान तुरंत साल्टोरो रिज पर कब्जा कर लेता, जिससे उसे सियाचिन ग्लेशियर का ज्यादातर हिस्सा अपने नियंत्रण में लेने का मौका मिल जाता, जो पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ी रणनीतिक जीत होती।

रक्षा विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) अनुपम कुमार कहते हैं, “सियाचिन से भारत की वापसी पाकिस्तान के लिए एक सुनहरा मौका होती। वे साल्टोरो रिज पर कब्जा कर लेते और सियाचिन को अपने नियंत्रण में ले लेते। इससे उनकी स्थिति मजबूत होती और भारत के लिए एक नया सैन्य खतरा पैदा होता।”

पाकिस्तान इस क्षेत्र का इस्तेमाल भारत के खिलाफ घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी कर सकता था। सियाचिन के पास से गुजरने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उसकी पकड़ मजबूत हो जाती, जिससे भारत के लिए इस क्षेत्र में निगरानी और रक्षा करना मुश्किल हो जाता।

क्या लद्दाख पर हो जाता चीन का कब्जा?

सियाचिन से भारत की वापसी का सबसे बड़ा लाभ चीन को होता। सियाचिन के पश्चिम में शक्सगाम घाटी में चीन को अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का मौका मिल जाता। साल्टोरो रिज पर पाकिस्तान का कब्जा अप्रत्यक्ष रूप से चीन के लिए फायदेमंद होता, क्योंकि पाकिस्तान और चीन की सैन्य साझेदारी पहले से ही मजबूत है।

2024 में सैटेलाइट इमेज से पता चला कि चीन ने हाइवे G219 से एक सड़क बनाई है, जो सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी हिस्से से महज 50 किलोमीटर दूर तक जाती है। अगर भारत सियाचिन से हट जाता, तो चीन इस सड़क को और आगे बढ़ाकर सियाचिन तक अपनी पहुंच बना लेता। इससे चीन को लद्दाख और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) सड़क तक सीधा रास्ता मिल जाता, जो भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

सैन्य विशेषज्ञ प्रोफेसर मोहम्मद रिजवान कहते हैं, “सियाचिन से भारत की वापसी चीन के लिए एक रणनीतिक जीत होती। वे सियाचिन के जरिए लद्दाख में अपनी सैन्य पकड़ मजबूत कर लेते। इससे भारत की पूरी उत्तरी सीमा खतरे में पड़ जाती।” चीन इस क्षेत्र का इस्तेमाल भारत को घेरने के लिए भी कर सकता था। सियाचिन के पास कराकोरम राजमार्ग, जो चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है, पहले से ही चीन की सैन्य और आर्थिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सियाचिन पर नियंत्रण के बाद, चीन इस राजमार्ग को और प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर सकता था, जिससे भारत के लिए एक नया सैन्य खतरा पैदा होता।

वह कहते हैं, “सियाचिन से पीछे हटना भारत के लिए आत्मघाती कदम होता। चीन और पाकिस्तान की साझेदारी को देखते हुए, सियाचिन हमारी रक्षा की पहली पंक्ति है। अगर हम 2006 में पीछे हट जाते, तो आज चीन कराकोरम पास से लद्दाख तक अपनी सैन्य चौकियां बना चुका होता। यह भारत की संप्रभुता के लिए एक बड़ा झटका होता।” उनका कहना है कि सियाचिन में भारत की सैन्य उपस्थिति भले ही महंगी हो, लेकिन यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। 2006 में पीछे हटने का फैसला हमें आज एक ऐसी स्थिति में ला सकता था, जहां हमारी रक्षा की पहली पंक्ति ही टूट जाती।

General Zorawar Singh: हिमालय के हीरो को भारतीय सेना ने किया याद, बताया- कैसे पहाड़ों में लड़ा युद्ध और सिखाया माउंटेन वॉरफेयर का पाठ

General Zorawar Singh: Indian Army salutes the mountain war hero who defined high-altitude warfare

General Zorawar Singh: करीब दो सौ साल पहले, 1841 में, जब डोगरा सेनापति जनरल जोरावर सिंह (General Zorawar Singh) ने तिब्बत (Tibet) की ओर अपना साहसिक सैन्य सफर शुरू किया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उनकी यह गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उसी विरासत को याद करने के लिए भारतीय सेना (Indian Army) ने दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) स्थित मानेकशॉ सेंटर (Manekshaw Centre) में एक अहम संगोष्ठी आयोजित की। जिसमें उनकी वीरता और हिमालय (Himalayas) की ऊंचाइयों में लड़ी गई लड़ाइयों को याद किया।

General Zorawar Singh: Indian Army salutes the mountain war hero who defined high-altitude warfare

“जनरल जोरावर सिंह: अप, क्लोज एंड पर्सनल,” कार्यक्रम को जम्मू-कश्मीर राइफल्स (Jammu and Kashmir Rifles) और सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज (Centre for Land Warfare Studies – CLAWS) ने मिलकर आयोजित किया। इसमें उन कहानियों की याद ताजा की गई, जब जनरल जोरावर सिंह (Zorawar Singh Legacy) ने हिमालय के दुर्गम रास्तों पर अपने साहस और सूझबूझ से इतिहास रचा था। और कैसे अपनी रणनीतियों के जरिए भारतीय सेना के लिए माउंटेन वॉरफेयर (Mountain Warfare India) की नींव रखी, जिसका प्रभाव आज भी सेना में देखने को मिलता है।

General Zorawar Singh ने बढ़ाईं डोगरा राज्य की सीमाएं 

जनरल जोरावर सिंह का सैन्य सफर केवल तिब्बत (Tibet Expedition 1841) तक सीमित नहीं था। वर्ष 1834 में उन्होंने लद्दाख (Ladakh History) पर जीत हासिल करके डोगरा राज्य की सीमाएं बढ़ाईं। यह इलाका उस समय सिख साम्राज्य का हिस्सा था, जिसका मुख्यालय लाहौर में था। कुछ साल बाद, 1839 में, उन्होंने डोगरा राजा गुलाब सिंह तथा लाहौर दरबार की सहमति से बाल्टिस्तान (Baltistan Campaign) में सैन्य अभियान शुरू किया।

फरवरी 1840 तक जोरावर सिंह की सेनाएं बाल्टिस्तान में घुस चुकी थीं, जहां अहमद शाह का शासन था। बेहद मुश्किल जंग के बाद डोगरा सेना ने जून तक स्कार्दू और उसके आसपास की घाटियों पर कब्जा कर लिया। यह जीत आसान नहीं थी। कठिन मौसम, ऊबड़-खाबड़ रास्ते और दुश्मन की सेना के सामने डोगरा सैनिकों ने हार नहीं मानी। जोरावर सिंह का नेतृत्व ऐसा था कि हर सैनिक में जीत का जुनून था।

इसके बाद अप्रैल 1841 में, जनरल जोरावर सिंह ने तिब्बत की ओर कूच किया। सितंबर तक उनकी सेना नेपाल की उत्तर-पश्चिमी सीमा तक पहुंच गई थी। यह वह समय था जब अंग्रेज हुकूमत भी घबरा गई थी। उन्हें डर था कि जोरावर सिंह की सेना ल्हासा तक पहुंच सकती है। अक्टूबर 1841 में ब्रिटिश सरकार ने लाहौर दरबार को पत्र लिखकर जोरावर सिंह की सेना को तिब्बत से वापस बुलाने को कहा। आखिरकार, 10 दिसंबर 1841 को डोगरा सेना को तिब्बत से लौटना पड़ा। यह वह क्षण था, जिसने जोरावर सिंह के ल्हासा तक पहुंचने के सपने को रोक दिया। दिलचस्प बात यह है कि अंग्रेजों ने खुद 1904 में ल्हासा पर कब्जा किया था, लेकिन तीन साल बाद उन्हें भी पीछे हटना पड़ा।

इन ऐतिहासिक अभियानों ने केवल डोगरा राज्य की सीमाएं नहीं बढ़ाईं, बल्कि हिमालयी क्षेत्रों में भारतीय सैन्य रणनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की नींव भी रखी। यही वजह है कि आज भारतीय सेना जनरल ज़ोरावर सिंह को ‘हाई-ऑल्टीट्यूड वॉरफेयर’ (High Altitude Warfare) का अग्रदूत मानती है, जिसका असर आज के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सीमाओं में देखा जा सकता है।

इस खास मौके पर भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम में दो किताबों का विमोचन भी किया। पहली किताब, “द वॉरियर गोरखा,” मधुलिका थापा ने लिखी है, जो परम वीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा (1962 भारत-चीन युद्ध) की बेटी हैं। धन सिंह थापा को 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरता के लिए यह सम्मान मिला था। दूसरी पुस्तक “ए कश्मीर नाइट एंड द लास्ट 50 इयर्स ऑफ द प्रिंसली स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर” को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल घनश्याम सिंह कटोच ने लिखा है।

संगोष्ठी में जम्मू-कश्मीर राइफल्स और लद्दाख स्काउट्स के रिटायर्ड और पूर्व सैनिकों के अलावा कई सैन्य विशेषज्ञ और शिक्षाविद भी शामिल हुए। उन्होंने ज़ोरावर सिंह की सैन्य रणनीतियों, खासतौर से ऊंचाई वाले इलाकों में युद्ध के कौशल पर विस्तृत से चर्चा की। और बताया कि कैसे उनकी रणनीतियां आज भी भारतीय सेना की माउंटेन वॉरफेयर (Indian Army Mountain Warfare) की बुनियाद हैं।

Zorawar Tank: क्या सेना ने रिजेक्ट कर दिया है स्वदेशी जोरावर टैंक? ट्रायल्स को लेकर सेना प्रमुख ने दी बड़ी जानकारी

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरावर सिंह की कहानियों को सुनकर उनके साहस और दूरदर्शिता की तारीफ की। यह सिर्फ एक सैन्य कमांडर की कहानी नहीं थी, बल्कि एक ऐसी शख्सियत की गाथा थी, जिसने मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानी। आज, जब भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control – LAC) पर तनाव की बात होती है, जोरावर सिंह की रणनीतियां और हिमालय में उनकी जीत हमें याद दिलाती हैं कि साहस और सूझबूझ से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।

आज जब सीमा पर हालात लगातार बदल रहे हैं और वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक समीकरण नए आकार ले रहे हैं, तो ऐसे में ज़ोरावर सिंह की विरासत को याद करना केवल इतिहास को सम्मान देना नहीं है, बल्कि भविष्य की तैयारी भी है। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि एक व्यक्ति भी यदि निष्ठा, पराक्रम और उद्देश्य से भरपूर हो, तो वह पूरे इलाके की दिशा बदल सकता है। भारतीय सेना का यह आयोजन इसी सोच का विस्तार है – बीते कल से प्रेरणा लेते हुए, आने वाले कल को सुरक्षित और सशक्त बनाना।

HAL ALH Crash: ध्रुव हेलीकॉप्टर हादसे पर HAL की सफाई, सोशल मीडिया पर फैली ‘झूठी खबरों’ को बताया भ्रामक और एकतरफा

HAL ALH Crash: Hindustan Aeronautics Slams False Reports, Clarifies on Dhruv Helicopter Accident

HAL ALH Crash: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने शुक्रवार को एक अहम बयान जारी कर उन तमाम रिपोर्ट्स को “भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण” बताया जो जनवरी में इंडियन कोस्ट गार्ड के एक एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव (ALH) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से लगातार सोशल मीडिया, ब्लॉग्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सामने आ रही हैं। कंपनी ने कहा है कि कुछ लोग बिना सच्चाई जाने उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

HAL ALH Crash: Hindustan Aeronautics Slams False Reports, Clarifies on Dhruv Helicopter Accident

HAL ALH Crash: हाल के हालात नहीं हैं ठीक

पिछले कुछ महीनों से एचएएल के लिए हालात थोड़े मुश्किल रहे हैं। जनवरी में तटरक्षक बल का एक ध्रुव हेलीकॉप्टर पोरबंदर के पास क्रैश (HAL ALH Crash) हो गया था। यह हेलीकॉप्टर एचएएल ने बनाया था, और इसके बाद से ही कंपनी पर सवाल उठने शुरू हो गए। कुछ लोग, जो खुद को रक्षा विशेषज्ञ या पुराने सैन्य अधिकारी बताते हैं, उन्होंने बिना पूरी जानकारी के लेख और ब्लॉग लिखे। इनमें कहा गया कि एचएएल के हेलीकॉप्टरों में खामियां हैं, और पुरानी समस्याएं अभी तक ठीक नहीं हुईं।

एचएल का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब कई पूर्व पायलट, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और कथित रक्षा विश्लेषक हादसे को लेकर अलग-अलग तरह के दावे कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि ये दावे न केवल तथ्यहीन हैं, बल्कि एचएएल का पक्ष लिए बिना एकतरफा लिखे जा रहे हैं। एचएएल के अनुसार, इन रिपोर्टों में कई पुरानी और सुलझ चुकी तकनीकी बातों को फिर से उछाला जा रहा है, जबकि असलियत यह है कि इन समस्याओं को पहले ही हल किया जा चुका है।

HAL ALH Crash: कंपनी ने दिया स्पष्टीकरण

कंपनी ने अपने स्पष्टीकरण में लिखा है, “ALH दुर्घटना के बाद कुछ प्लेटफॉर्म्स पर HAL को लेकर जो कहानियां गढ़ी गई हैं, वे पूरी तरह से अनुमान और दुर्भावनापूर्ण इरादों पर आधारित हैं। इन लेखों में हमारे नजरिए को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। लेखन एकतरफा है और तथ्यों की बजाय राय आधारित है। कई मुद्दे जो अब पुराने हो चुके हैं, उन्हें फिर से उठाकर HAL को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।”

HAL ने यह भी स्पष्ट किया कि वह हर एक रिपोर्ट का व्यक्तिगत तौर पर जवाब नहीं दे सकती क्योंकि रक्षा क्षेत्र से जुड़े मामलों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जवाबदेही सीमित होती है। लेकिन कंपनी ने भरोसा दिलाया कि वह भारतीय वायुसेना समेत सभी ग्राहकों के साथ मिलकर हर तकनीकी और रणनीतिक चुनौती का समाधान निकाल रही है। HAL ने दोहराया कि वह देश की रक्षा जरूरतों को समझती है और आधुनिक एविएशन प्लेटफॉर्म्स को लेकर उसकी जिम्मेदारियां स्पष्ट हैं।

एचएएल के प्रमुख डीके सुनील ने पहले बताया था कि पोरबंदर में हुए हादसे की वजह हेलीकॉप्टर का एक खास हिस्सा, जिसे स्वाशप्लेट कहते हैं, टूटना था। यह हिस्सा हेलीकॉप्टर को हवा में स्थिर रखने में मदद करता है। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर ध्रुव हेलीकॉप्टरों ALH के पूरे बेड़े, जिसमें करीब 330 हेलिकॉप्टर शामिल हैं, को कुछ समय के लिए ग्राउंड किया गया था। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि कोई और हादसा न हो और सारी मशीनों की अच्छे से जांच हो सके। लेकिन कुछ लोगों ने इस मौके का फायदा उठाकर एचएएल पर निशाना साधना शुरू कर दिया। कंपनी का कहना है कि रक्षा से जुड़े मामले बहुत संवेदनशील होते हैं, इसलिए वह हर छोटी-मोटी खबर का जवाब नहीं दे सकती। फिर भी, वह अपने काम पर पूरा भरोसा रखती है और अपने हेलीकॉप्टरों की गुणवत्ता को लेकर आश्वस्त है।

एचएएल ने यह भी साफ किया कि वह भारतीय वायुसेना और अन्य बलों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि हेलीकॉप्टर जैसी जटिल मशीनें बनाना आसान नहीं है। इनमें कई बार छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पूरी मशीन खराब है। एचएएल ने अपने बयान में सभी से अपील की है कि बिना पुख्ता जानकारी के कोई भी खबर न फैलाएं। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपने हेलीकॉप्टरों को और बेहतर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है ताकि हमारे सैनिकों को सबसे सुरक्षित और आधुनिक उपकरण मिल सकें।

इस हादसे और उसके बाद की खबरों का असर सिर्फ कंपनी की छवि पर ही नहीं, बल्कि इसके कारोबार पर भी पड़ा। पिछले छह महीनों में एचएएल के शेयरों में करीब 7 फीसदी की गिरावट देखी गई। लेकिन शुक्रवार को कंपनी के बयान के बाद शेयर बाजार में थोड़ी राहत दिखी। दोपहर तक एचएएल के शेयर 2.22 फीसदी की बढ़त के साथ 4,120 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि यह बढ़त निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है। फिर भी, शेयर अभी भी कुछ खास औसत कीमतों से नीचे हैं, जिसका मतलब है कि बाजार में अभी भी थोड़ी सावधानी बरती जा रही है।

LUH Vs H125M Helicopter: क्या भारतीय सेना की पसंद बनेगा HAL का लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, या फ्रांस का H125M मार ले जाएगा बाजी? क्या होगा मेक इन इंडिया का?

एचएएल भारत की सबसे बड़ी रक्षा कंपनियों में से एक है, और इसका ज्यादातर मालिकाना हक सरकार के पास है। दिसंबर 2024 तक सरकार की कंपनी में 71.64 फीसदी हिस्सेदारी थी। यह कंपनी न सिर्फ हेलीकॉप्टर बनाती है, बल्कि लड़ाकू विमान, इंजन और अन्य रक्षा उपकरण भी तैयार करती है। ध्रुव हेलीकॉप्टर को सेना, वायुसेना और तटरक्षक बल इस्तेमाल करते हैं। यह हेलीकॉप्टर ऊंचे पहाड़ों से लेकर समुद्र तक हर तरह के मौसम में काम कर सकता है।

Heron Mk2 Crash: जम्मू एयरपोर्ट पर भारतीय सेना का हेरॉन ड्रोन क्रैश, वायुसेना का जवान गंभीर रूप से जख्मी

Heron Mk2 Crash: Army Drone Hits IAF Tower at Jammu Airport, Airman Critically Injured
Image Source: Gulistan News

Heron Mk2 Crash: जम्मू हवाई अड्डे के अति सुरक्षित तकनीकी क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भारतीय सेना का एक मानवरहित विमान (ड्रोन), जिसे हरॉन एमके-2 (Heron Mk2 UAV) कहा जाता है, भारतीय वायुसेना के एक टावर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वायुसेना के एक कर्मी, नायक सुरिंदर पाल, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेना ने इसके कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Heron Mk2 UAV Crash: Army Drone Hits IAF Tower at Jammu Airport, Airman Critically Injured
Image Source: Gulistan News

Heron Mk2 Crash: सीमा पर निगरानी कर रहा था ड्रोन

गुलिस्तां न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन अपनी नियमित उड़ान के बाद हवाई अड्डे पर उतर रहा था। लेकिन अचानक यह नियंत्रण से बाहर हो गया और वायुसेना के टावर से जा टकराया। इस टक्कर से टावर को काफी नुकसान पहुंचा और वहां मौजूद नायक सुरिंदर पाल बुरी तरह जख्मी हो गए। नायक सुरिंदर पाल डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) से हैं, और उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि यह ड्रोन सेना का हरॉन एमके-2 था, जो इजरायल से लिया गया एक ए़डवांस ड्रोन है। इसका इस्तेमाल हाल ही में जम्मू के सीमा से सटे इलाकों में आतंकी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए किया जा रहा था।

Heron Mk2 Crash: हाई सिक्योरिटी जोन है जम्मू एयरपोर्ट

बता दें कि जम्मू हवाई अड्डे से नागरिक और सैन्य उड़ानें दोनों संचालित होती हैं। यह एक “हाई सिक्योरिटी ज़ोन” है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों के विमान भी उतरते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना चिंता का विषय है। हालांकि, वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे से हवाई अड्डे की नियमित उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन  शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या मानवीय त्रुटि को इस हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Heron Mk2 Crash: इजराइल से लीज पर लिया था ड्रोन

इस दुर्घटना में जो UAV (Unmanned Aerial Vehicle) शामिल था, वह भारतीय सेना द्वारा इजराइल से लीज पर लिए गए चार हेरॉन MK2 ड्रोन में से एक बताया जा रहा है। 2021 में रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (DAP) 2020 के तहत इस तरह के सैन्य उपकरणों को लीज पर लेने की अनुमति दी गई थी। उस समय भारत और चीन के बीच लद्दाख में तनाव चरम पर था। सेना को निगरानी के लिए आधुनिक उपकरणों की जरूरत थी और इस लीज समझौते ने उस कमी को पूरा किया। पहले यह लीज तीन साल के लिए तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता था। हालांकि बाद में इस समझौते को स्थायी खरीद में बदल दिया गया और कुल 10 ड्रोन, जिनमें चार सेना और छह वायुसेना के लिए खरीदे गए।

Heron Mk2 UAV

45 घंटे तक हवा में रह सकता है यह ड्रोन 

हरॉन एमके-2 ड्रोन की बात करें तो इसे इजरायल की कंपनी, इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज, ने बनाया है। यह ड्रोन लंबी दूरी तक उड़ सकता है, ऊंचाई पर रहकर दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रख सकता है। यह 45 घंटे तक हवा में रहने की क्षमता रखता है। इसमें खास सेंसर और सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम लगा होता है,  जो इसे सीमा पर निगरानी के लिए बेहद उपयोगी बनाते हैं।

ड्रोन की तकनीकी खूबियों के बावजूद इसके मैंटेनेंस और ऑपरेशन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत इससे पहले भी हेरॉन MK1 ड्रोन के 12 क्रैश झेल चुका है। अधिकतर मामलों में तकनीकी खराबी, इंजन फेल होना या ग्राउंड स्टेशन से संपर्क टूटना जैसे कारण सामने आए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, अब इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। यह देखा जाएगा कि उड़ान से पहले टेक्निकल चेकअप सही तरीके से हुआ था या नहीं, ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क में कोई समस्या थी या नहीं, और क्या ऑपरेशनल सिस्टम में कोई मानवीय चूक हुई। यदि जांच में कोई सिस्टम से संबंधित गड़बड़ी सामने आती है, तो इसे कंपनी के समक्ष उठाया जाएगा।

Tahawwur Rana Extradition: 26/11 केस में तहव्वुर राणा की पत्नी समराज राणा का क्या है रोल? ‘मेजर इकबाल’ का भी खुलेगा राज

Tahawwur Rana Extradition: What’s the Role of His Wife Samraz Rana in the 26/11 Case? who is Major Iqbal?

Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा चुका है। तहव्वुर राणा के साथ ही एक नाम फिर से चर्चा में आ गया है वह है समराज राणा अख्तर। समराज पाकिस्तानी मूल की कनाडाई नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा की पत्नी हैं। समराज एक समय पर पाकिस्तान सेना की मेडिकल कोर में डॉक्टर रह चुकी हैं। लेकिन अब उनकी पहचान एक ऐसे आरोपी की जीवनसाथी के तौर पर हो चुकी है, जिस पर भारत की सबसे बड़ी आतंकी घटनाओं में से एक की साजिश रचने का आरोप है। तहव्वुर राणा 26/11 मामले में भारत में मुकदमा झेलने वाला तीसरा व्यक्ति होगा। इससे पहले अजमल कसाब और अबू जुंदाल पर भारत में मुकदमा चला था। अजमल कसाब को 2012 में पुणे की यरवदा जेल में फांसी दी गई थी।

Tahawwur Rana Extradition: What’s the Role of His Wife Samraz Rana in the 26/11 Case? who is Major Iqbal?

समराज मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं और उनके परिवार के कुछ लोग आज भी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहते हैं। इस बात खुलासा तब हुआ जब मुंबई हमलों से कुछ ही दिन पहले नवंबर 2008 में राणा और समराज ने भारत की यात्रा की थी, जो बाद में 26/11 मुंबई हमले से जुड़ी एनआईए की जांच का हिस्सा बनी।

Tahawwur Rana Extradition: पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर थी समराज

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मी समराज राणा अख्तर की सटीक जन्मतिथि और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। कुछ सूत्रों के अनुसार, उनका परिवार मध्यमवर्गीय था, जहां शिक्षा पर खासा जोर दिया जाता था। समराज ने मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद वह पाकिस्तानी सेना के मेडिकल कोर में शामिल हो गईं। इसी दौरान उनकी मुलाकात तहव्वुर हुसैन राणा से हुई, जो खुद भी उस दौरान पाकिस्तान सेना की मेडिकल कोर में एक डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। दोनों की शादी 1980 में हुई और 1990 के दशक के अंत में तहुव्वर और समराज ने सेना की नौकरी छोड़ दी और समराज के साथ कनाडा चले गईं। सूत्रों का कहना है कि तब तक तहुव्वर लश्कर ए तैयबा के संपर्क में आ चुका था।

Ukraine Nuclear Weapons: अगर आज यूक्रेन के पास होते परमाणु हथियार, तो ना ही ट्रंप जेलेंस्की की बेज्जती करते और ना ही रूस की हमले की हिम्मत होती?

सेना छोड़ने के बाद तहुव्वर राणा ने कनाडा और फिर अमेरिका के शिकागो में फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विसेज का बिजनेस शुरू किया। समराज भी उनके साथ ही रहीं। इस दौरान उनके तीन बच्चे हुए जिनमें दो बेटिया और एक बेटा था। तहुव्वर की कंपनी अमेरिका और भारत समेत कई देशों में काम करती थी। यही कंपनी बाद में जांच एजेंसियों के लिए चिंता का कारण बनी, क्योंकि इस बिजनेस के पीछे आतंकी नेटवर्क कड़ियां सामने आईं। राणा ने भारत में वीज़ा के लिए अपने “Immigrant Law Center” के बिज़नेस प्रपोजल लेटर और अमेरिका के कुक काउंटी से प्राप्त प्रॉपर्टी टैक्स दस्तावेजों को एड्रैस प्रूफ के तौर में जमा किया था।

Tahawwur Rana Extradition: 3 से 21 नवंबर के बीच भारत आए थे दोनों

2008 में 26 नवंबर से कुछ ही दिन पहले, 13 से 21 नवंबर के बीच समराज और तहव्वुर राणा ने भारत की यात्रा की थी। वीज़ा दस्तावेज़ों के अनुसार, समराज को 5 साल का टूरिस्ट वीज़ा और तहव्वुर राणा को 1 साल का बिज़नेस वीज़ा तत्कालीन भारत सरकार की तरफ से जारी किया गया था। सरकारी दस्तावेज़ों के मुताबिक, तहव्वुर राणा को 3 मार्च 2006 को पासपोर्ट नंबर JV533373 जारी किया गया था, जो 3 मार्च 2011 तक वैध था। उन्हें 31 अक्टूबर 2008 को भारत की ओर से एक साल का बिज़नेस वीज़ा (नंबर AF232384) जारी किया गया था। जबकि पत्नी समराज राणा अख्तर को 9 अगस्त 2007 को पासपोर्ट नंबर WB694622 जारी किया गया, जो 8 अगस्त 2012 तक वैध था। समराज को 31 अक्टूबर 2008 को पांच साल की अवधि के लिए टूरिस्ट वीज़ा (नंबर AF232383) जारी किया गया था।

Tahawwur Rana Extradition: शोक सभा में शामिल होने की टाइमिंग पर उठे सवाल

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली, आगरा, अहमदाबाद, कोच्चि और मुंबई जैसे शहरों का दौरा किया था। इस दौरान वह कोच्चि के एक ताज होटल में भी ठहरा था और ताजमहल भी गया था। एजेसियों का कहना है कि इस यात्रा के दौरान राणा ने अपने मित्र डेविड कोलमैन हेडली को भारत में लॉजिस्टिक और कवर सपोर्ट मुहैया कराया था। हालांकि समराज राणा अख्तर के खिलाफ कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन देश की जांच एजेंसियां एक बार फिर साजिश में समराज के शामिल होने की जांच कर सकती हैं। हालांकि तहुव्वर का दावा था कि वह समराज की नानी की मृत्यु के बाद शोक सभा में शामिल होने के लिए वह भारत आया था। एजेंसी सूत्रों का कहना है कि यात्रा की टाइमिंग आज भी जांच एजेंसियों के लिए संदिग्ध बनी हुई है। लेकिन क्या यह सिर्फ एक संयोग था या राणा ने अपनी गतिविधियों को छुपाने के लिए इस यात्रा को एक पारिवारिक दौरे का रूप दिया था?

एनआईए के अनुसार, राणा ने न हेडली को न केवल आर्थिक और लॉजिस्टिक मदद दी बल्कि अपने इमिग्रेशन बिजनेस “First World International” का इस्तेमाल आतंकियों के लिए कवर तैयार करने के लिए किया। इसी कंपनी के जरिए हेडली ने भारत के लिए मल्टीपल एंट्री बिज़नेस वीज़ा प्राप्त किया था और मुंबई में ऑफिस खोलने का नाटक रचा था। राणा ने हेडली के वीज़ा को 2007 में 10 साल के लिए बढ़वाने में भी मदद की थी। इन सभी घटनाओं से यह जाहिर होता है कि तहव्वुर राणा इन हमलों का मास्टरमाइंड था।

Tahawwur Rana Extradition: कौन था ‘मेजर इकबाल’

एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आईएसआई के एजेंट मेजर इकबाल को एक सह-साजिशकर्ता के तौर पर नामित किया है। तहव्वुर राणा ने स्वीकार किया था कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के मिड-लेवल अफसर ‘मेजर इकबाल’ के संपर्क में था। गौरतलब है कि ‘मेजर इकबाल’ पर लश्कर-ए-तैयबा के जरिए से मुंबई हमलों की फंडिंग और कोऑर्डिनेशन का आरोप है। हेडली ने अपनी गवाही में बताया था कि मेजर इकबाल ने उसे करीब 25,000 अमेरिकी डॉलर दिए थे, ताकि वह मुंबई में एक इमिग्रेशन ऑफिस चलाने का ढोंग कर सके। यह ऑफिस सिर्फ एक कवर था, जिससे हेडली बिना शक के भारत में आ-जा सके और हमले की तैयारी कर सके। मेजर इकबाल ने हेडली को जीपीएस डिवाइस का इस्तेमाल करके मुंबई के ठिकानों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने का भी हुक्म दिया था। ये सारी रिकॉर्डिंग पहले मेजर इकबाल को दिखाई जाती थीं, फिर हेडली उन्हें अपने साथ ले जाता था।

खास बात है कि मेजर इकबाल ने शुरू में यह तय किया था कि हेडली को पाकिस्तान से कोई कॉल नहीं आएगी, ताकि शक न हो। मेजर इकबाल ने राणा से भी फोन पर बात की थी, खासकर तब जब हेडली से सीधा संपर्क नहीं हो पाया। मसलन, जुलाई 2008 में मेजर इकबाल ने हेडली को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। फिर उसने राणा को फोन किया और हेडली तक अपने निर्देश पहुंचाए। राणा ने हेडली को यह भी कहा था कि वह भारत में अपने किराए का समझौता बढ़ाए, ताकि साजिश का काम चलता रहे। हालांकि मेजर इकबाल आज तक फरार है, और उसकी असली शक्ल-सूरत या ठिकाना किसी को नहीं पता। राणा अब भारत में है, और जांच एजेंसियां उससे मेजर इकबाल के बारे में और जानकारी निकालने की कोशिश करेंगी। शायद इससे पता चले कि मेजर इकबाल कौन था और उसका नेटवर्क कितना बड़ा था।