📍देवलाली, नासिक | 12 Dec, 2025, 8:11 PM
COAS Artillery Conference 2025: भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देवलाली स्थित स्कूल ऑफ आर्टिलरी में आयोजित बाइएनियल आर्टिलरी कॉन्फ्रेंस 2025 की अध्यक्षता की। यह सम्मेलन 11–12 दिसंबर तक हाइब्रिड मोड में चला, जहां देशभर से कई वरिष्ठ सैन्य अफसर भी जुड़े। दो दिनों तक चली इस बैठक में आर्टिलरी रेजिमेंट की ऑपरेशनल तैयारियों, मॉडर्नाइजेशन और ट्रांसफॉर्मेशन योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।
सम्मेलन में ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक और आर्टिलरी की रणनीतिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही शक्तिबान रेजिमेंट्स और दिव्यास्त्र बैटरियों के पुनर्गठन और गठन पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जो भविष्य की आर्टिलरी क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
आर्टिलरी के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल आदर्श कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रेजिमेंट के मॉडर्नाइजेशन रोडमैप, ट्रेनिंग सुधार और मानव संसाधन विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सम्मेलन में 25 अलग-अलग सैन्य ठिकानों से अधिकारी और जेसीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
COAS Gen Upendra Dwivedi Leads Biennial Artillery Conference 2025 at Devlali…
COAS General Upendra Dwivedi presided over the Biennial Artillery Conference 2025 at the School of Artillery, Devlali, bringing senior leadership together to review operational lessons, modernisation… pic.twitter.com/Ccw1GUByt7— Raksha Samachar | रक्षा समाचार 🇮🇳 (@RakshaSamachar) December 12, 2025
दौरे के दौरान आर्मी चीफ ने स्कूल ऑफ आर्टिलरी के ड्रोन एक्सपीरियंस सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्हें सिमुलेटर लैब, इन्क्यूबेशन सेंटर और ड्रोन मैन्यूवर एरीना में मिशन प्लानिंग, सर्विलांस और टार्गेटिंग ट्रेनिंग के तरीकों के बारे में बताया गया। आर्मी चीफ ने ड्रोन ऑपरेशन, लॉइटरिंग म्यूनिशन और मिनी-आरपीएएस (रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम) मॉड्यूल का डेमोंस्ट्रेशन भी देखा और ट्रेनर्स की तारीफ भी की।
इसके बाद जनरल द्विवेदी ने नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) का निरीक्षण किया और उसकी ऑपरेशनल रेडीनेस की समीक्षा की। अपने दौरे के अंत में उन्होंने देवलाली और नासिक के सैन्य स्टेशनों के वेटरंस से मुलाकात की और पांच पूर्व सैनिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वेटरन अचीवर्स अवार्ड प्रदान किया।


