📍नई दिल्ली | 17 Nov, 2025, 6:46 PM
Ajeya Warrior-25: भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच बाइलेटरल मिलिट्री एक्सरसाइज अजेय वॉरियर-25 राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हो गई है। यह एक्सरसाइज 17 से 30 नवंबर तक चलेगी और इसमें दोनों देशों के कुल 240 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह ‘अजेय वॉरियर’ का आठवां एडिशन है, जिसे 2011 से हर दो साल में आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय सेना की ओर से सिख रेजिमेंट के सैनिक भाग ले रहे हैं, जबकि ब्रिटेन की ओर से रॉयल गोरखा राइफल्स की यूनिट शामिल हो रही है। यह ट्रेनिंग संयुक्त राष्ट्र के चैप्टर-7 मंडेट के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें शांति बनाए रखने और काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन पर खास ध्यान दिया जाता है।
Ajeya Warrior-25: सेमी-अर्बन एरिया में काउंटर-टेरर ट्रेनिंग
इस एक्सरसाइज का मुख्य फोकस सेमी-अर्बन इलाके में काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन पर है। ट्रेनिंग के दौरान दोनों सेनाएं ऐसा माहौल तैयार करेंगी, जो वास्तविक ऑपरेशन जैसा होगा। इसमें जॉइंट मिशन प्लानिंग, इंटीग्रेटेड टैक्टिकल ड्रिल्स, सिमुलेशन-बेस्ड सिनैरियो और कंपनी-लेवल फील्ड ट्रेनिंग शामिल है।
भारतीय और ब्रिटिश सैनिक मिलकर ब्रिगेड स्तर पर मिशन प्लानिंग करेंगे। इसके बाद टैक्टिकल ड्रिल्स की जाएंगी, जिनमें इन्फैंट्री, आर्टिलरी और एयर सपोर्ट का एक साथ इस्तेमाल दिखाया जाएगा। इसी तरह सिमुलेशन तकनीक का उपयोग कर रीयल-टाइम फैसले लेने की क्षमता का अभ्यास भी कराया जाएगा।
🇮🇳🤝🇬🇧 Exercise AJEYA WARRIOR-25 begins in Rajasthan!
The 8th edition of the India-UK Joint Military Exercise ‘AJEYA WARRIOR-25’ kicked off today at the Mahajan Field Firing Ranges, Rajasthan.
🪖 240 personnel from both the Indian Army (Sikh Regiment) and the British Army are… pic.twitter.com/OkKAf3MYDF— Raksha Samachar | रक्षा समाचार 🇮🇳 (@RakshaSamachar) November 17, 2025
कंपनी-लेवल ट्रेनिंग में सैनिक राजस्थान के रेतीले इलाकों ऊंचे तापमान के बीच अभ्यास करेंगे। यह ट्रेनिंग मुश्किल हालात से निपटने के लिए दोनों सेनाओं की तैयारी और तालमेल को मजबूत बनाएगी।
Ajeya Warrior-25: भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत सैन्य सहयोग
‘अजेय वॉरियर’ एक्सरसाइज भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछली सात एक्सरसाइज में दोनों देशों ने अर्बन वॉरफेयर, काउंटर-इंसर्जेंसी और हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग पर काम किया था। 2025 का यह एडिशन दोनों सेनाओं के बीच प्रोफेशनल्स स्किल्स और आपसी समझ को और मजबूत करता है।
सेना के अधिकारियों के अनुसार, यह एक्सरसाइज दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी का प्रमाण है। इसमें एक-दूसरे के अनुभव, तकनीक और टैक्टिक्स को साझा किया जाता है, जिससे दोनों सेनाओं की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ती है।
Ajeya Warrior-25: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर 14 दिन की ट्रेनिंग
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में स्थित है, जहां सैनिकों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ट्रेनिंग दी जाती है। यह जगह उच्च तापमान, रेत और खुले भूभाग जैसी स्थितियों के लिए जानी जाती है। यहां चल रही एक्सरसाइज में सैनिकों को कई वास्तविक स्थितियों के मुताबिक अभ्यास कराया जाएगा, जैसे आतंकवादियों के ठिकानों का पता लगाना, छिपे हुए इलाकों की तलाश, मुश्किल इलाकों में मूवमेंट करना और संयुक्त कार्रवाई करना, जैसे टास्क शामिल हैं।
भारतीय सेना के अनुसार, इस तरह की जॉइंट एक्सरसाइज से दोनों देशों की सेनाओं में ऑपरेशनल सिनर्जी बढ़ती है और आपसी तालमेल मजबूत होता है।

