📍नई दिल्ली | 11 Nov, 2025, 12:29 PM
Pakistan Issues NOTAM: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। पाकिस्तान ने सोमवार देर रात एक नोटeम (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया और अपनी एयरफोर्स व नेवी को हाई अलर्ट पर रखा है।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान को डर है कि दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से किसी तरह की जवाबी कार्रवाई हो सकती है। इसी को देखते हुए पाकिस्तान के सेंट्रल कमांड ने सभी सैन्य शाखाओं को चौकन्ना रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
पाकिस्तान ने देशभर के एयरबेस और एयरफील्ड्स पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत सभी फॉरवर्ड एयरबेस से फाइटर जेट्स को तुरंत उड़ान भरने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान एयरफोर्स को अपने एयरस्पेस की 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। देश के कई संवेदनशील सैन्य ठिकानों और हवाई ठिकानों के आसपास सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है। वहीं, एयर डिफेंस सिस्टम्स को एक्टिव मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
साथ ही, पाकिस्तान ने अपने महत्वपूर्ण एयर एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए विशेष एहतियाती कदम उठाए हैं। इस दौरान किसी भी संभावित भारतीय कार्रवाई से निपटने के लिए सभी स्ट्रैटेजिक इंस्टॉलेशन्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Pakistan Issues NOTAM
नोटम जारी होने के बाद 11 से 12 नवंबर तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में एयर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह कदम भारत-पाकिस्तान सीमा के आसपास के इलाकों में बढ़ते तनाव को देखते हुए उठाया गया है।
पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उनकी तीनों सेनाएं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेंट्रल कमांड ने सभी इकाइयों को यह निर्देश दिया है कि वे भारत की किसी भी गतिविधि पर नजर रखें और यदि कोई अप्रत्याशित स्थिति बनती है तो तुरंत जवाबी कदम उठाएं।
💔 Heart-wrenching visuals from Delhi after the Red Fort blast
The family of 22-year-old Pankaj Sahni has identified his body at Maulana Azad Medical College mortuary. They are taking him home in an ambulance – a scene filled with grief and silence.
At the same time, another body… pic.twitter.com/OBgcNphbWP— Raksha Samachar | रक्षा समाचार 🇮🇳 (@RakshaSamachar) November 11, 2025
दिल्ली में सोमवार शाम हुए ब्लास्ट को अब तक की जांच में आतंकी साजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। इस हमले में कम से कम दस लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। घटना के बाद भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और एनआईए इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि दिल्ली ब्लास्ट का संबंध हाल ही में फरीदाबाद से बरामद 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री से हो सकता है। इन सामग्रियों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर आईईडी बनाने में किया जा सकता था।
Pakistan Issues NOTAM पाकिस्तान की ओर से यह नोटम ऐसे समय में जारी किया गया है जब भारत में लगातार आतंकी मॉड्यूल्स के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में कई आतंकी साजिशों का खुलासा हुआ है।

