Home Blog Page 131

Pralay Ballistic Missile: विदेशी की बजाय स्वदेशी लॉन्चर पर नजर आई प्रलय मिसाइल, 2026 तक BEML-TATRA व्हीकल्स की होगी छुट्टी

Pralay Ballistic Missile Indigenous Launcher Replaces Foreign Tatra Vehicles by 2026

Pralay Ballistic Missile: गणतंत्र दिवस 2025 की रिहर्सल परेड के अभ्यास के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदमों की झलक पेश की। दशकों से भारतीय सेना चेक गणराज्य में बने टैट्रा ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर्स (Tatra Transporter Erector Launchers) पर निर्भर रही है, लेकिन अब इनकी जगह स्वदेशी विकल्प ले रहे हैं। रिहर्सल परेड के दौरान अशोक लीलैंड के 12×12 हेवी-ड्यूटी व्हीकल पर “प्रलय” टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल को ले जाते देखा गया।

Pralay Ballistic Missile Indigenous Launcher Replaces Foreign Tatra Vehicles by 2026

टैट्रा ट्रकों की भारतीय सेना में अहम भूमिका रही है। ये वाहन अपनी मजबूती और दुर्गम इलाकों में बेहतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। हिमालय जैसे कठिन पहाड़ी इलाकों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तान तक, टैट्रा ट्रकों ने हमेशा अपनी उपयोगिता साबित की है। इनका इस्तेमाल पिनाका, ब्रह्मोस और पृथ्वी जैसी मिसाइलों को ले जाने और तैनात करने के लिए भी किया जाता है। लेकिन “आत्मनिर्भर भारत” अभियान के तहत, भारत अब विदेशी उपकरणों पर निर्भरता को कम करने और स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता देने की कोशिशों में जुटा है।

Pralay Ballistic Missile: अशोक लीलैंड ले रहा जगह

“आत्मनिर्भर भारत” पहल में अशोक लीलैंड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी ने भारतीय सेना के लिए 12×12 कॉन्फिगरेशन वाला हेवी-ड्यूटी व्हीकल तैयार किया है, जो न केवल तकनीकी दृष्टि से एडवांस है बल्कि पूरी तरह से भारत में निर्मित है। इस वाहन की झलक गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास के दौरान देखने को मिली, जहां यह “प्रलय” मिसाइल को ले जाते हुए यह ट्र्क नजर आया। वहीं, प्रलय जैसी मिसाइल को स्वदेशी व्हीकल पर ले जाकर भारत ने यह साबित किया है कि अब वह भारी वाहनों के निर्माण में भी वैश्विक मानकों को पूरा करने में सक्षम है।

टैट्रा से स्वदेशी वाहनों तक का सफर

सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने अपने BEML-TATRA 12×12 हाई-मोबिलिटी स्पेशल मिलिट्री वाहनों (HMSMV) को स्वदेशी रूप से विकसित नए वाहनों से बदलने की योजना बनाई है। यह बदलाव 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

BEML-TATRA 12×12 वाहन सेना की लॉजिस्टिक बेड़े का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। टैट्रा ट्रकों का उपयोग भारतीय सेना में दशकों से हो रहा है। चाहे वह हिमालय की बर्फीली चोटियां हों या राजस्थान के रेतीले रास्ते, टैट्रा ट्रक हमेशा सेना की प्राथमिकता रहे हैं।  ये विशेष वाहन भारी वजन को चुनौतीपूर्ण इलाकों में ले जाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इनकी 42 टन की पेलोड क्षमता और 13 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म उन्हें बड़े और भारी सैन्य उपकरणों को ले जाने के लिए उपयुक्त बनाता है। स्वचालित ट्रांसमिशन और उत्कृष्ट ऑफ-रोड क्षमताओं के कारण ये वाहन कठिन परिस्थितियों में भी कुशलता से काम करते हैं।

Republic Day 2025: इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेगी परमाणु हथियार ले जाने वाली यह खास मिसाइल, पाकिस्तान-चीन के छूटेंगे पसीने

नए स्वदेशी वाहनों को BEML-TATRA 12×12 के प्रदर्शन मानकों के बराबर या उससे बेहतर होना होगा। इनमें 42 टन की पेलोड क्षमता, लंबा प्लेटफॉर्म, ऑफ-रोड गतिशीलता और एडवांस ऑटौमिटक ट्रांसमिशन जैसी खूबियों को शामिल करना होगा।

यह पहल सरकार के “मेक इन इंडिया” अभियान के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य देश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता को कम करना है। स्वदेशी हाई-मोबिलिटी वाहनों को शामिल करके भारतीय सेना न केवल अपनी लॉजिस्टिक क्षमताओं को मजबूत करेगी, बल्कि देश की रक्षा निर्माण क्षमता को भी प्रोत्साहित करेगी।

Pralay Ballistic Missile की विशेषताएं

प्रलय एक टैक्टिकल क्वासी-बैलिस्टिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी रेंज 150 से 500 किलोमीटर है। प्रलय मिसाइल 350 से 700 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है और इसे सॉलिड-फ्यूल रॉकेट मोटर से पावर मिलती है। इसका गाइडेंस सिस्टम इसे 10 मीटर से कम सर्कुलर एरर प्रॉबेबल (CEP) प्रदान करता है। इसमें हाई-एक्सप्लोसिव फ्रैगमेंटेशन, पेनिट्रेशन-कम-ब्लास्ट (PCB), और रनवे डिनायल सबम्यूनिशन (RDPS) जैसे वॉरहेड ऑप्शन हैं।

इंटीग्रेटेड रॉकेट फोर्स का हिस्सा है प्रलय

चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों ने अपनी सीमाओं पर मिसाइल सिस्टम को उन्नत किया है। पाकिस्तान ने चीनी HQ-9 सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम और चीन ने समान सिस्टम तैनात किए हैं। इसके जवाब में, भारत ने प्रलय मिसाइलों की तैनाती को मंजूरी दी है।

भारतीय वायुसेना ने 2022 में 120 प्रलय मिसाइलों का ऑर्डर दिया था, जबकि 2023 में भारतीय सेना ने 250 और मिसाइलें मंगवाईं। इन मिसाइलों का उद्देश्य चीन और पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमाओं पर भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना है। प्रलय को इंटीग्रेटेड रॉकेट फोर्स (IRF) का हिस्सा बनाया गया है, जिसमें ब्रह्मोस, निर्भय और पिनाका जैसे सिस्टम भी शामिल हैं।

प्रलय में कई देशों की दिलचस्पी

प्रलय मिसाइल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मांग बढ़ रही है। भारत के रक्षा मंत्रालय ने इस मिसाइल के निर्यात को मंजूरी दी है। खबरों के मुताबिक, आर्मेनिया के साथ इसके निर्यात पर बातचीत चल रही है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, निर्यात वेरिएंट की रेंज को 300 किलोमीटर और पेलोड को 500 किलोग्राम तक सीमित किया जाएगा।

Republic Day 2025: इंडोनेशिया राष्ट्रपति के भारत दौरे में ब्रह्मोस डील पर लगेगी अंतिम मुहर, खाद्य, ऊर्जा और स्वास्थ्य सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Republic Day 2025: BrahMos Deal Likely Finalized During Indonesian President's India Visit

Republic Day 2025: इस साल 76वें गणतंत्र दिवस इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबिआंतो मुख्य अतिथि होंगे। यह सम्मान भारत उन देशों को देता है जिनके साथ उसके मजबूत संबंध होते हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों का फोकस खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे विषयों पर रहेगा।

Republic Day 2025: BrahMos Deal Likely Finalized During Indonesian President's India Visit

डिप्लोमेटिक सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशिया को वर्तमान में 1,60,000 डॉक्टरों और नर्सों की जरूरत है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत को वैश्विक नेता माना जाता है। नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति सुबिआंतो की बैठक के दौरान भी इस विषय पर चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि भारत इंडोनेशिया को स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर सकता है।

BrahMos Missile Deal: कभी अंडमान पर कब्जा करना चाहता था इंडोनेशिया, अब 3,735 करोड़ रुपये में खरीद रहा ब्रह्मोस, पाकिस्तान का दौरा भी किया रद्द

गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशियाई दल की भागीदारी

यह चौथी बार है जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बनेंगे। इससे पहले 1950, 2011, और 2018 में भी इंडोनेशियाई राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि रह चुके हैं। इस बार विशेष रूप से, इंडोनेशिया की सैन्य टुकड़ी गणतंत्र दिवस पर कर्तव्यपथ पर मार्च करेगी।

सीईओ फोरम और अन्य समझौते

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान तीसरे सीईओ फोरम का आयोजन भी होगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों और घोषणाओं की उम्मीद है। यह फोरम व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Republic Day 2025: BrahMos Deal Likely Finalized During Indonesian President's India Visit

ब्राह्मोस मिसाइल पर बातचीत की संभावना

कूटनीतिक सूत्रों ने यह भी संकेत दिए हैं कि ब्राह्मोस मिसाइल समझौते पर चर्चा जारी है। इंडोनेशिया की प्राथमिकता इस समझौते में तकनीकी हस्तांतरण पर है। पिछले महीने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भी इस विषय पर बातचीत हुई थी।

इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री स्जाफ्री स्जामसूद्दीन ने एक पोस्ट में लिखा, “एडवांस तकनीकी सहयोग जैसे ब्राह्मोस, इंडोनेशिया को सीखने और बढ़ने के अवसर प्रदान करता है।”

अंडमान और आचे संपर्क योजना

भारत और इंडोनेशिया के बीच अंडमान और आचे के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा होगी। हालांकि, आचे में राजनीतिक परिस्थितियों के कारण इस योजना में कुछ देरी हो रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सीधी हवाई और बंदरगाह कनेक्टिविटी स्थापित करना है।

आचे को 2005 के शांति समझौते के बाद से विशेष स्वायत्तता प्राप्त है। इसके अलावा, दिल्ली और जकार्ता के बीच सीधी उड़ानों पर भी फोकस होगा, हालांकि दिल्ली और मुंबई से बाली के लिए सीधी उड़ानें पहले से ही संचालित हो रही हैं। जकार्ता जैसी व्यावसायिक राजधानी से सीधा संपर्क दोनों देशों के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।

इंडोनेशिया और भारत के बीच यह यात्रा केवल सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों को मजबूत करने का नहीं, बल्कि व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने का एक मौका है। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों की एक और मजबूत मिसाल पेश करेगा। यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है, जहां दोनों देश अपनी क्षमता और संसाधनों का उपयोग करके वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए एक साथ खड़े हैं।

Water Supply Shortage: चौंकाने वाला खुलासा! पानी की गंभीर कमी से जूझ रही है भारतीय सेना, वाटर सप्लाई की कमी से ऑपरेशनल तैयारियों पर पड़ रहा असर

Water Supply Shortage: CAG Flags Severe Issues in Indian Army Installations

Water Supply Shortage: भारतीय सेना न केवल देश की सरहदों की रक्षा करती है, वहीं जरूरत पड़ने पर राहत कार्यों को भी अंजाम देती है। चाहे बाढ़ हो या चक्रवात, हर प्राकृतिक आपदा में वह देशवासियों के साथ खड़ी होती है। तो वहीं जिन इलाकों में पानी की कमी होती है, वहां पानी की सप्लाई भी सुनिश्चित करती है। लेकिन यही भारतीय सेना वाटर सप्लाई की गंभीर समस्या से भी जूझ रही है।

Water Supply Shortage: CAG Flags Severe Issues in Indian Army Installations

हाल ही में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) ने एक ऑडिट रिपोर्ट जारी की, जिसमें रक्षा प्रतिष्ठानों में पानी की आपूर्ति को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं। 2018-19 से 2020-21 के बीच की इस रिपोर्ट में गारिसन इंजीनियर्स (GEs) द्वारा प्रबंधित सैन्य प्रतिष्ठानों में पानी की कमी पर प्रकाश डाला गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समस्या का दुष्प्रभाव न केवल सैनिकों पर पड़ सकता है, बल्कि सैन्य तैयारियों और ऑपरेशनल क्षमताओं पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

CAG की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 20 गारिसन इंजीनियरों (GEs) का ऑडिट किया गया, उनमें से 15 ने सैन्य स्टेशनों को स्वीकृत मात्रा से कम पानी उपलब्ध कराया। यह कमी 10.13% से लेकर 62.97% तक थी, जो कि चिंताजनक है। यह कमी न केवल सैनिकों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्रभावित करती है, बल्कि उनकी ऑपरेशनल तैयारियों और मनोबल पर भी असर डाल सकती है।

पानी की कमी का असर डिफेंस एस्टेब्लिशमेंट में बुनियादी जरूरतों से लेकर ऑपरेशनल कार्यों तक हर स्तर पर देखा जा सकता है। पानी का अभाव न केवल दैनिक जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि फायर सप्रेशन और सैनिटेशन जैसी आवश्यकताओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बाहरी जल आपूर्ति एजेंसियों के साथ किए गए समझौते अपने उद्देश्य को पूरा करने में असफल रहे। इन समझौतों का मकसद डिफेंस एस्टेब्लिशमेंट पर पानी की सप्लाई को बढ़ाना था, लेकिन 13 में से 12 गारिसन इंजीनियर यह सुनिश्चित नहीं कर पाए कि अनुबंधित मात्रा में पानी मिले। यह विफलता अनुबंध प्रबंधन, गुणवत्ता आश्वासन और बाहरी जल स्रोतों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है।

रिपोर्ट में कहा गया कि पानी केवल एक बुनियादी जरूरत नहीं है बल्कि सैन्य क्षेत्रों में एक रणनीतिक संसाधन है। यह न केवल सैनिकों की व्यक्तिगत जरूरतों के लिए जरूरी है, बल्कि ऑपरेशनल गतिविधियों जैसे आग बुझाने और स्वच्छता के लिए भी अहम है। वहीं, पानी की कमी सैनिकों के स्वास्थ्य और मनोबल को प्रभावित कर सकती है, जिससे उनकी युद्ध क्षमता और राष्ट्रीय रक्षा की तैयारी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Water Supply Shortage: पानी के नुकसान का वित्तीय असर

रिपोर्ट में पानी के रिसाव से होने वाले वित्तीय नुकसान पर भी प्रकाश डाला गया है। तीन वर्षों की अवधि में पानी के रिसाव से लगभग 11.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह केवल आर्थिक नुकसान नहीं है, बल्कि इस पानी का उपयोग अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए किया जा सकता था।

रिपोर्ट में उजागर प्रमुख खामियां

  • पानी की अधिकृत आपूर्ति और वास्तविक आपूर्ति के बीच बड़े अंतर।
  • बाहरी जल आपूर्ति एजेंसियों के साथ किए गए अनुबंध अपेक्षित परिणाम देने में असफल रहे।
  • साथ ही, बुनियादी ढांचे की खामियों के कारण पानी का भारी रिसाव।

सुधार की सिफारिशें

सीएजी ने इस समस्या को दूर करने के लिए कई सिफारिशें दी हैं। जिनमें जल आपूर्ति समझौतों की बेहतर निगरानी, रिसाव रोकने के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश, और वर्षा जल संचयन तथा रीसाइक्लिंग जैसी टिकाऊ जल समाधानों की खोज शामिल है। CAG ने सुझाव दिया है कि रक्षा स्थलों में जल प्रबंधन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जल संकट को हल करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग और दीर्घकालिक योजना बनाना जरूरी है। साथ ही, जल रिसाव को रोकने के लिए नई पाइपलाइन और कुशल जल वितरण प्रणाली लागू करनी चाहिए।

रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया का इंतजार

सीएजी की इस रिपोर्ट पर रक्षा मंत्रालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि मंत्रालय इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

Pinaka MBRL: भारतीय सेना का बड़ा फैसला! पिनाका रॉकेट सिस्टम को देगी तरजीह, महंगी आयातित मिसाइलों से बनाएगी दूरी

Indian Army Pinaka 120 km
File Photo

Pinaka MBRL: भारतीय सेना ने अपनी रणनीतिक ताकत को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। सेना ने महंगी सामरिक मिसाइलों (टैक्टिकल मिसाइल्स) की खरीद को फिलहाल रोककर स्वदेशी पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) सिस्टम को अपनाने का फैसला किया है। यह कदम भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा देने के साथ-साथ सेना की फायरपावर को मजबूती देने के लिए उठाया गया है।

Pinaka MBRL: Indian Army Prioritizes Indigenous Rocket System Over Expensive Imported Missiles!

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) द्वारा विकसित पिनाका गाइडेड रॉकेट सिस्टम (Pinaka MBRL) को दुनिया के सबसे बेहतरीन सिस्टमों में से एक माना जाता है। इसकी खूबियों और प्रभावी क्षमताओं के कारण कई देश इसे अपने डिफेंस सिस्टम में शामिल करने की इच्छा जता रहे हैं।

भारतीय सेना ने एलान किया है कि पिनाका सिस्टम को इस साल के अंत तक तैनात किया जाएगा। इस कदम से सेना की तोपखाने (आर्टिलरी) की क्षमता में काफी सुधार होगा। पिनाका का एडवांस वर्जन न केवल अधिक दूरी तक हमला करने में सक्षम है, बल्कि इसकी सटीकता और घातकता भी इसे खास बनाती है।

सूत्रों के मुताबिक DRDO को पिनाका सीरीज (Pinaka MBRL) को एक्सपेंड करने और इसके दो नए संस्करण डेवलप करने को कहा गया है। भारतीय सेना ने दो लंबी रेंज के पिनाका MBRL की मंजूरी दी है। इन दोनों संस्करणों को एडवांस गाइडेंस सिस्टम से लैस किया जाएगा। ये संस्करण 120 किलोमीटर और 300 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम होंगे। पुणे स्थित डीआरडीओ की लैब, आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ARDE), इन रॉकेटों को डिजाइन कर रही है। एक बार जब ये संस्करण तैयार हो जाएंगे, तो म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL) इन्हें डीआरडीओ की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत निर्माण करेगी।

Pinaka MBRL: पिनाका रॉकेट सिस्टम हुआ और भी ताकतवर, पहले आर्मेनिया ने खरीदा, अब फ्रांस भी दिखा रहा रूचि

सूत्रों का कहना है कि 300 किलोमीटर की रेंज वाला संस्करण सेना के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकता है। इसका बड़ा आकार न केवल भारी पेलोड ले जाने में सक्षम होगा, बल्कि यह मौजूदा लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ भी पूरी तरह अनुकूल रहेगा। यह संस्करण दुश्मन के इलाके में गहराई तक हमला करने और उनके सैन्य ढांचे को नष्ट करने में मददगार साबित होगा।

Pinaka MBRL: पिनाका सिस्टम की खूबियां

  • गाइडेड पिनाका अब आधुनिक नेविगेशन, नियंत्रण और गाइडेंस तकनीकों से लैस है, जो इसे उच्च सटीकता प्रदान करती है।
  • पहले जहां पिनाका की रेंज 40 किलोमीटर तक सीमित थी, वहीं अब इसके एडवांस संस्करण 120 से 300 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम हैं।
  • यह सिस्टम एक बार में कई रॉकेट दाग सकता है, जो इसे दुश्मन के ठिकानों को तेजी से नष्ट करने में सक्षम बनाता है।
  • पिनाका को DRDO के मार्गदर्शन में भारतीय रक्षा कंपनियों द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जो भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है।
  • आधुनिक युद्ध में सटीकता और कम नुकसान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, और पिनाका इस आवश्यकता को पूरा करता है।

पिनाका सिस्टम ने तीन अलग-अलग चरणों में ट्रायल्स को सफलतापूर्वक पास किया है। इन ट्रायल्स में इसकी रेंज, सटीकता, और फायरिंग दर का गहन निरीक्षण किया गया। इन गाइडेड रॉकेट्स को धीरे-धीरे पुराने, अनगाइडेड वेरिएंट्स की जगह लेने के लिए तैयार किया जा रहा है।

पिनाका बनाम टेक्टिकल मिसाइलें

पिनाका की तुलना में सामरिक मिसाइलें काफी महंगी होती हैं। भारतीय सेना के अनुसार, पिनाका जैसे सस्ते और प्रभावी विकल्प न केवल लागत को कम करते हैं, बल्कि उनकी फायरिंग गति और व्यापक कवरेज के कारण सामरिक बढ़त भी देते हैं। भारतीय सेना के इस निर्णय से टैक्टिकल मिसाइलों पर निर्भरता कम होगी, जो महंगे और आयातित होते हैं। इसके बदले पिनाका जैसे स्वदेशी समाधान न केवल लागत प्रभावी होंगे, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को भी मजबूत करेंगे।

DRDO ‘Raksha Kavach’: गणतंत्र दिवस 2025 परेड में DRDO का ‘रक्षा कवच’, पहली बार कर्तव्यपथ पर दिखेगा प्रलय वेपन सिस्टम

DRDO 'Raksha Kavach' Tableau to Debut at Republic Day Parade 2025

DRDO ‘Raksha Kavach’: गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर कर्तव्य पथ पर देश की ताकत और तकनीकी आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) अपनी उन्नत रक्षा तकनीकों और प्रणालियों का प्रदर्शन करेगा। DRDO ने इस साल अपने झांकी विषय “रक्षा कवच” के जरिए भारत की रक्षा क्षमताओं और स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर जोर दिया है।

DRDO 'Raksha Kavach' Tableau to Debut at Republic Day Parade 2025

DRDO की झांकी में कई एडवांस सिस्टम को शामिल किया गया है। इनमें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, 155 मिमी/52 कैलिबर एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम, ड्रोन डिटेक्ट, डिटर और डिस्ट्रॉय तकनीक, सैटेलाइट-आधारित निगरानी प्रणाली, मीडियम पावर रडार “अरुध्र”, और लेजर-आधारित डाइरेक्ट एनर्जी वेपन शामिल हैं।

प्रलय वेपन सिस्टम: स्वदेशी मिसाइल की शक्ति

इसके अलावा, झांकी में पहली बार “प्रलय” वेपन सिस्टम भी दिखाया जाएगा, जो सतह से सतह पर मार करने वाली सामरिक मिसाइल प्रणाली है। यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीकों के साथ विकसित की गई है और भारत की सामरिक क्षमताओं को नई मजबूती देती है।

INS Arihant K-4 SLBM: क्या भारत ने गुपचुप किया है INS अरिहंत से K-4 मिसाइल का टेस्ट? DRDO और रक्षा मंत्रालय ने क्यों नहीं किया सार्वजनिक एलान?

साथ ही, DRDO की झांकी में 2024 की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी दर्शाया जाएगा। इनमें लंबी दूरी की हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल, हल्के बुलेट प्रूफ जैकेट “अभेद”, “दिव्यास्त्र” – मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल, और “ज़ोरावर” लाइट टैंक शामिल हैं। इन उपलब्धियों ने भारत की रक्षा क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी है।

इसके अतिरिक्त, गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों के मार्चिंग टुकड़ियों में भी DRDO द्वारा विकसित नाग मिसाइल प्रणाली, पिनाका रॉकेट सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल, शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम और आकाश वेपन सिस्टम का प्रदर्शन किया जाएगा।

समारोह की अन्य मुख्य झलकियां

  • परेड का शुभारंभ राष्ट्रीय गान और गुब्बारों के साथ होगा, जिन पर भारतीय संविधान के 75वें वर्ष का प्रतीक चिन्ह होगा।
  • आयोजन का समापन 47 विमानों के भव्य फ्लाईपास्ट के साथ होगा।
  • परेड में सेना, नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियां अपने अद्वितीय कौशल और शक्ति का प्रदर्शन करेंगी।

इस साल गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” विषय पर केंद्रित होगा। इस परेड में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की 31 झांकियां शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियां और उनके साथ इंडोनेशिया की 160 सदस्यीय मार्चिंग टुकड़ी और 190 सदस्यीय बैंड टुकड़ी भी शामिल होगी।

इस वर्ष की परेड में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि होंगे। यह परेड भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य ताकत का संगम होगी। परेड के समापन पर 47 विमानों का भव्य फ्लाईपास्ट होगा, जो गणतंत्र दिवस के उत्सव को और अधिक रोमांचक बनाएगा।

Gurpatwant Pannun: ट्रंप भारत के दोस्त हैं या दुश्मन? खालिस्तानी आतंकी पन्नू को शपथग्रहण में बुला कर क्या संदेश चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?

Gurpatwant Pannun at Trump Inauguration: Friend or Foe to India?

Gurpatwant Pannun: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक अप्रत्याशित घटना ने भारत के राजनयिक और सुरक्षा तंत्र में हलचल मचा दी। इस हाई-प्रोफाइल आयोजन में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को देखा गया। समारोह में पन्नू ने “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वही पन्नू है जिसे भारत में आतंकवादी घोषित किया गया है और जिसकी गतिविधियां भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानी जाती हैं। हाल ही में पन्नू ने महाकुंभ में बम ब्लास्ट की धमकी भी दी थी।

Gurpatwant Pannun at Trump Inauguration: Friend or Foe to India?

Gurpatwant Pannun: ‘लिबर्टी बॉल’ का इनवाइट

खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया कि उसे ट्रंप के एक गुट से आमंत्रण मिला था। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, पन्नू ने किसी संपर्क के माध्यम से टिकट खरीदा और इस समारोह में प्रवेश किया। यह कार्यक्रम वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल हॉल और उसके बाद आयोजित ‘लिबर्टी बॉल’ में हुआ।

पन्नू का दावा और वीडियो का सच

20 जनवरी को ट्रंप ने 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक मौके पर पन्नू को समारोह स्थल के अंदर “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए देखा गया। एक वीडियो में वह भीड़ के बीच अपना मोबाइल कैमरा ऑन कर नारे लगाते हुए नजर आ रहा है।

हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, पन्नू को इस कार्यक्रम के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया था। वह समारोह में मौजूद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से काफी दूर खड़ा था।

सूत्रों का कहना है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखता है, और भारत में खालिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उसने कई बार भारत विरोधी बयान दिए हैं और हिंसा भड़काने की कोशिश की है। पन्नू का उद्देश्य खुद को अमेरिकी प्रशासन के करीब दिखाकर वह अपनी उपयोगिता साबित करना चाहता है।

कांग्रेस ने जताई आपत्ति

वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि कैसे एक आतंकी, जिसने भारतीय राजनयिकों और एयर इंडिया की फ्लाइट्स पर बम धमाके की धमकी दी थी, उसे इस तरह के हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई।

हालांकि न ही अमेरिकी विदेश विभाग और न ही भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Trump Presidency 2.0: क्या ट्रंप 2.0 में ड्रग्स तस्करी की पाकिस्तानी साजिशों पर लगेगी लगाम? पाक सेना और ड्रग्स कार्टेल के राज खोलेगी ये किताब

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो साझा करते हुए भारत सरकार से इस मामले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या भारत सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनी रहेगी? क्या यह उचित है कि एक ऐसे व्यक्ति को अमेरिका में जगह दी जाए जो भारत की अखंडता के खिलाफ काम कर रहा है?”

2023 में अमेरिका ने भारत सरकार पर पन्नू पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया था। अमेरिका ने दावा किया था कि यह साजिश न्यूयॉर्क में रची गई थी, जिसमें भाड़े के शूटर का उपयोग किया जाना था। इस घटना ने भारत-अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों में विवाद को और बढ़ा दिया था।

वहीं, भारत ने इस पर कहा था कि वह अमेरिका और अन्य देशों के साथ सहयोग कर रहा है ताकि खालिस्तानी आतंकवाद को रोका जा सके। भारतीय जांच एजेंसियों ने पन्नू के खिलाफ कई वारंट जारी किए हैं और उसकी संपत्तियां भी जब्त कर ली गई हैं। भारत ने हमेशा स्पष्ट किया है कि खालिस्तानी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, यह घटना एब भारत-अमेरिका संबंधों में एक नई चुनौती के रूप में देखी जा रही है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ है। वह “सिख्स फॉर जस्टिस” (SFJ) नामक संगठन का नेतृत्व करता है, जो खालिस्तान के गठन के लिए अभियान चलाता है। जुलाई 2020 में, भारत सरकार ने पन्नू को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया था।

पन्नू ने कई बार भारत के राजनयिकों और संस्थानों को धमकी दी है। उसने एयर इंडिया की उड़ानों को निशाना बनाने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी हैं। इसके बावजूद, वह अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में स्वतंत्र रूप से घूमता है, जहां उसे इन देशों की नागरिकता प्राप्त है।

Nepali Army Command: भारत आए नेपाली सेना के अधिकारी, जाना आधुनिक युद्धक तकनीकों का राज! एलएंडटी और भारत फोर्ज का भी किया दौरा

Nepali Army Command Visits India, Explores Modern Warfare Tech!

Nepali Army Command: भारत और नेपाल के लंबे समय से मजबूत और दोस्ताना संबंध रहे हैं, जो न केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव पर आधारित हैं बल्कि दोनों देशों के रक्षा सहयोग पर भी आधारित हैं। इसी कड़ी में, नेपाली सेना कमांड और स्टाफ कॉलेज के 41 अधिकारियों का एक दल 15 से 23 जनवरी 2025 के बीच भारत दौरा पर आया हुआ है। इस दौरे में पांच अन्य मित्र देशों के अधिकारी और कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक भी शामिल हैं।

Nepali Army Command Visits India, Explores Modern Warfare Tech!

इस दौरे का उद्देश्य भारत के प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों, नौसेना कमांड, वायुसेना स्टेशनों और निजी रक्षा उद्योगों की क्षमताओं का अध्ययन करना था। इस दौरे को भारत-नेपाल के रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Nepali Army Command: सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा

अधिकारियों के इस दल ने भारतीय सेना के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा किया। इन दौरों में उन्हें भारतीय सेना के ट्रेनिंग सिस्टम, रणनीति और कार्यशैली को नजदीक से देखने और समझने का मौका मिला। प्रशिक्षण संस्थानों में भारतीय सेना के अनुशासन, तकनीकी कौशल और आधुनिक युद्धक तकनीकों की झलक देखने को मिली, जो आज भारत को दुनिया की अग्रणी सैन्य शक्तियों में शुमार करते हैं।

Nepali Army Command Visits India, Explores Modern Warfare Tech!

पश्चिमी नौसेना कमान और वायुसेना स्टेशन लोहेगांव का दौरा

विदेशी अधकारियों के इस दल ने मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया, जहां उन्हें भारतीय नौसेना की ताकत, युद्धपोत निर्माण और समुद्री सुरक्षा में उसकी रणनीतिक भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद पुणे स्थित वायुसेना स्टेशन लोहेगांव का दौरा किया गया। यहां पर वायुसेना की ताकत और उसकी आधुनिक तकनीकी क्षमताओं के बारे में अधिकारियों ने गहराई से जानकारी प्राप्त की।

Nepal Army chief India visit: नेपाल सेना प्रमुख का भारत दौरा; गोरखा भर्ती और रक्षा सहयोग पर रहेगा जोर

निजी रक्षा उद्योगों का दौरा

नेपाली दल ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और भारत फोर्ज जैसे भारत के प्रमुख निजी रक्षा उद्योगों का दौरा भी किया। यह दौरा भारत के तेजी से बढ़ते रक्षा उद्योग की ताकत और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को समझने के लिए आयोजित किया गया था। इन उद्योगों ने रक्षा उपकरणों के उत्पादन, डिज़ाइन और निर्यात में अपनी उन्नत क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

इन उद्योगों में निर्मित उन्नत हथियार प्रणालियों और उपकरणों को देखकर प्रतिनिधिमंडल ने भारत की आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता की सराहना की।

दौरे के दौरान, भारतीय अधिकारियों ने नेपाली दल के साथ खुलकर संवाद किया और साझा इतिहास, संस्कृति और सैन्य परंपराओं पर चर्चा की। यह दौरा न केवल सैन्य क्षमताओं और तकनीकी ज्ञान को साझा करने का माध्यम बना, बल्कि भारत और नेपाल के बीच आपसी समझ और सहयोग को और गहराई प्रदान करने का एक अवसर भी साबित हुआ।

Nepali Army Command Visits India, Explores Modern Warfare Tech!

इस दौरे ने दोनों देशों के रक्षा सहयोग में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। भारत लंबे समय से नेपाली सेना को प्रशिक्षण और सैन्य उपकरण प्रदान करने में मदद करता आ रहा है। इसके अलावा, दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त अभ्यास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए अपने कौशल को साझा करती हैं।

नेपाली अधिकारियों ने इस दौरे को बेहद लाभकारी बताते हुए कहा कि यह उनके दृष्टिकोण और रणनीतिक सोच को व्यापक बनाने में मददगार साबित हुआ है। उन्होंने भारत के रक्षा तंत्र, औद्योगिक क्षमताओं और तकनीकी विकास की प्रशंसा की।

यह दौरा भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। दोनों देशों के बीच इस तरह के अध्ययन दौरों से आपसी समझ और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में, इस तरह की पहल न केवल दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों को बढ़ावा देंगी, बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Republic Day Parade: भारतीय नौसेना की झांकी में दिखेगी ‘आत्मनिर्भरता’, पहली बार महिला अग्निवीर बनेंगी नेवी बैंड का हिस्सा!

Republic Day Parade: Navy's 'Atmanirbharta' Tableau to Feature Women Agniveers in Band for the First Time!

Republic Day Parade: आगामी 76वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय नौसेना की झांकी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की थीम को दर्शाएगी। यह झांकी भारत की समुद्री ताकत और तकनीकी क्षमता को दुनिया के सामने रखेगी। इस साल की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर ममता सिहाग करेंगी, जो डॉर्नियर 228 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट की पायलट हैं। साथ ही, पहली बार नौसेना के बैंड में 6 महिला अग्निवीर भी शामिल होंगी।

Republic Day Parade: Navy's 'Atmanirbharta' Tableau to Feature Women Agniveers in Band for the First Time!

इस वर्ष की झांकी में तीन प्रमुख नौसैनिक प्लेटफॉर्म, आईएनएस सूरत (डिस्ट्रॉयर), आईएनएस नीलगिरी (फ्रिगेट) और आईएनएस वाघशीर (पनडुब्बी), का प्रदर्शन किया जाएगा। इन्हें हाल ही में 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कमीशन किया गया था। इन तीनों प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भारतीय नौसेना भारत की उभरती समुद्री ताकत और आत्मनिर्भरता का संदेश दुनिया को देगी।

Republic Day Parade: झांकी का नेतृत्व करेंगी महिला अफसर

बुधवार को कोटा हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेवी ने झांकी का एक मॉडल प्रदर्शित किया। नौसेना की झांकी का नेतृत्व करने वालीं लेफ्टिनेंट कमांडर ममता सिहाग ने इस अवसर पर कहा, “हमारी झांकी में समुद्र, आकाश और जल-तल की सभी तीनों आयामों का प्रदर्शन होगा। आत्मनिर्भर भारत के लिए किए गए इन तकनीकी उपलब्धियों को दिखाने का यह एक सुनहरा अवसर है।”

भारतीय नौसेना के कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने बताया कि यह झांकी उन नाविकों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती है, जो भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए गहराई से लेकर ऊंचाइयों तक दिन-रात तैनात रहते हैं।

Republic Day Parade: नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी और बैंड

इस बार नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी में 148 अधिकारी और नाविक शामिल होंगे, जो 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर साहिल अहलूवालिया करेंगे। इसे ‘मिनी इंडिया’ का प्रतीक माना जा रहा है, क्योंकि इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागी शामिल हैं।

Frontline Naval Ships: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर को राष्ट्र को किया समर्पित

इसके अलावा, नौसेना के बैंड में 81 सदस्य भारतीय धुनों को प्रस्तुत करेंगे। खास बात यह है कि इस वर्ष पहली बार नौसेना के बैंड में छह महिला अग्निवीर भी शामिल होंगी। यह कदम महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और पारंपरिक बाधाओं को तोड़ने का प्रतीक है।

झांकी में आत्मनिर्भरता की झलक

झांकी में प्रदर्शित प्लेटफॉर्म्स भारतीय तकनीकी क्षमता और नौसेना की बहुआयामी भूमिका का प्रतीक हैं। आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर का निर्माण स्वदेशी तकनीक से किया गया है, जो ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Republic Day Parade: Navy's 'Atmanirbharta' Tableau to Feature Women Agniveers in Band for the First Time!
Indian Navy’s Republic Day parade tableau

वाइस एडमिरल मैकार्थी ने इसे “भारत के नए दृष्टिकोण और आत्मनिर्भरता के प्रतीक” के तौर पर बताया। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी 2025 का दिन भारतीय नौसेना के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, जब ये तीन प्रमुख प्लेटफॉर्म कमीशन किए गए।

महिला अग्निवीरों की ऐतिहासिक भागीदारी

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार महिला अग्निवीरों की भागीदारी एक ऐतिहासिक पहल है। नौसेना बैंड में शामिल इन छह महिलाओं ने अपनी कठोर ट्रेनिंग के बाद भारतीय धुनों को प्रस्तुत करने का गौरव हासिल किया है। इससे न केवल महिलाओं की ताकत और क्षमता का प्रदर्शन होगा, बल्कि यह अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बनेगा।

नौसेना की झांकी और प्रदर्शन यह स्पष्ट करते हैं कि भारतीय नौसेना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी योगदान दे रही है। गणतंत्र दिवस पर इस भव्य प्रदर्शन से न केवल नौसेना की तकनीकी ताकत का परिचय होगा, बल्कि यह भारतीय युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित भी करेगा।

Foreign nationals lodged in Assam for ten years, Supreme Court pulls up state for not justifying reasons, ask Chief Secretary to appear virtually

Supreme Court Urges Action on Assam Detention Centers

Assam detention centers: The Supreme Court on Wednesday pulled up state of Assam for poor conditions of foreign nationals who are lodged in detention centres in the state for years together and for not taking steps for their deportation so far.

Supreme Court Urges Action on Assam Detention Centers

Assam detention centers: CHIEF SECRETARY SUMMONED

A visibly angry bench of Justices A S oka and N K Singh summoned the Chief Secretary of Assam to explain as to what steps the state government has taken to deport the foreign nationals.

“We want justification why these detentions are continuing without even process of deportation starting?,” Justice Oka asked counsel appearing for state of Assam.

270 FOREIGN NATIONALS LODGED

Bench went on to pull up state government for failing to give justification as to why 270 foreign nationals were lodged in the state and why no steps being taken to deport them back.

Last year the top court had directed Union Government to take immediate steps for deporting 17 declared foreigners detained in transit camps of Assam, considering no pending cases were registered against them.

STATE CLAIMS DETENTION AFTER FOREIGN TRIBUNAL ORDER

Responding to the query from the bench, advocate appearing for state of Assam tells that, “They were detained only after they were declared foreigners by Foreigners Tribunals.”

At this the bench said, “We want justification why these detentions are continuing without even process of deportation starting?”

SUPREME COURT SEEKS STEPS TAKEN FOR DEPORTATION

The top court summoned the Chief Secretary of Assam virtually and passed the order , “Some foreigners languishing for 10 or more years. The affidavit does not give any justification for detaining…steps taken to deport are not set out. This is gross violation of orders of this court. We direct Chief Secretary to remain present through VC and explain the non-compliance on next date of hearing on February 5.”

Exercise TOPCHI: देवलाली में गूंजी K-9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड गन, ‘एक्सरसाइज तोपची’ में भारतीय सेना ने दिखाया दम

Exercise TOPCHI: Indian Army Showcases K-9 Vajra's Power at Devlali

Exercise TOPCHI: भारतीय सेना की तोपखाना रेजिमेंट की तरफ से सालाना फायरपावर ट्रेनिंग एक्सरसाइज ‘एक्सरसाइज तोपची’ (Exercise TOPCHI) का आयोजन 21 जनवरी 2025 को देवलाली फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया। यह अभ्यास स्कूल ऑफ आर्टिलरी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नवनीत सिंह सरना के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने भारतीय सेना की आधुनिक और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन किया।

Exercise TOPCHI: Indian Army Showcases K-9 Vajra's Power at Devlali

स्कूल ऑफ आर्टिलरी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नवनीत सिंह सरना ने बताया, ‘एक्सरसाइज टॉपची’ भारतीय सेना के तोपखाना रेजिमेंट की क्षमता, तोप प्रणाली और हमारे जवानों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण मानकों को प्रदर्शित करती है। यह अभ्यास तोपखाना स्कूल में प्रशिक्षण लेने वाले सभी जवानों और अधिकारियों के प्रशिक्षण स्तर को दर्शाता है।

Exercise TOPCHI: Indian Army Showcases K-9 Vajra's Power at Devlali
Lieutenant General Navneet Singh Sarna

उन्होंने बताया, इस अभ्यास में हमारे ज्यादातर उपकरण स्वदेशी हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण पर केंद्रित हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश में निर्मित गोला-बारूद सहित सभी उपकरण स्वदेशी हों। ‘एक्सरसाइज टॉपची’ में हमारे पास मौजूद तोपखाना प्रणालियों, उनकी मारक क्षमता और स्कूल ऑफ आर्टिलरी के उच्च प्रशिक्षण मानकों का प्रदर्शन किया गया। यह अभ्यास भारतीय सेना की आधुनिक युद्ध तकनीकों और आत्मनिर्भरता की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता को बखूबी रेखांकित करता है।

इस कार्यक्रम में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (वेलिंगटन), रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ पाठ्यक्रम (पुणे), नेपाल सेना स्टाफ कोर्स के छात्र अधिकारियों, विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों के कैडेट्स, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, और सिविल प्रशासन के सदस्य उपस्थित थे।

आधुनिक हथियारों और तकनीकों का प्रदर्शन

अभ्यास के मुख्य आकर्षण में भारतीय सेना की उन्नत तोपखाना प्रणालियों और निगरानी क्षमताओं का लाइव प्रदर्शन शामिल था। इसमें निम्नलिखित आधुनिक हथियारों और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया:

  • K-9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड गन सिस्टम
  • 155mm M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर
  • 155mm धनुष तोप
  • 155mm FH 77B02 (बोफोर्स)

साथ ही, पिनाका और स्मर्च रॉकेट सिस्टम, स्वार्म ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन, और उन्नत ड्रोन क्षमताओं जैसे अत्याधुनिक तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया।

यह अभ्यास आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी रक्षा तकनीकों को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। भारतीय सेना की यह पहल न केवल देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करती है, बल्कि स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने की दिशा में भी एक कदम है।

एक्सरसाइज तोपची ने न केवल तोपखाना रेजिमेंट की पेशेवर क्षमता को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि सेना किसी भी परिचालन चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस अभ्यास ने सेना की एकीकृत निगरानी और फायरपावर क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया, जो भारत की बढ़ती रक्षा ताकत को दर्शाता है।

इस आयोजन ने सेना की आधुनिक युद्ध तकनीकों के उपयोग में दक्षता और स्वदेशी रक्षा प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया। इसे देखकर यह स्पष्ट होता है कि भारतीय सेना भविष्य की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।