Home Blog Page 127

1971 India-Pakistan War: जब एक बच्चे की तरह फूट-फूट कर रोया था पाकिस्तानी जनरल, रावलपिंडी और याह्या खान पर फोड़ा था सरेंडर का ठीकरा

1971 India-Pakistan War: When a Pakistani General Broke Down Like a Child, Blamed Rawalpindi and Yahya Khan for the Surrender

1971 India-Pakistan War: 16 दिसंबर 1971, भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम दिन, जब पाकिस्तान सेना ने ढाका में भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया। यह दिन केवल एक सैन्य जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय सेना की अद्वितीय रणनीति, साहस और नेतृत्व की मिसाल है। इस दिन को याद करते हुए, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बातों को भुलाया नहीं जा सकता, जिनके कुशल नेतृत्व ने भारत को इस गौरवशाली विजय तक पहुंचाया। यह कहानी सिद्दीक़ सालिक (Siddiq Salik) की किताब “विटनेस टू सरेंडर” (Witness to Surrender) से ली गई है, जो उस समय की परिस्थितियों और तनाव को बयां करती है।

1971 India-Pakistan War: When a Pakistani General Broke Down Like a Child, Blamed Rawalpindi and Yahya Khan for the Surrender

1971 India-Pakistan War: सरेंडर से पहले का माहौल

16 दिसंबर से कुछ दिन पहले, ढाका के गवर्नमेंट हाउस में गवर्नर मलिक, जनरल नियाजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एक कमरे में बैठे हुए थे। माहौल भारी था और बातचीत बहुत कम हो रही थी। हर थोड़ी देर में चुप्पी पूरे कमरे पर छा जाती। गवर्नर मलिक ही ज्यादातर बोल रहे थे, वह भी बहुत सामान्य बातें। उन्होंने कहा, “परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं। अच्छे दिन बुरे दिनों में बदल सकते हैं और बुरे दिन भी अच्छे हो सकते हैं। एक जनरल के करियर में भी उतार-चढ़ाव आते हैं। कभी उसे सफलता गौरवान्वित करती है तो कभी हार उसके आत्मसम्मान को तोड़ देती है।”

जैसे ही गवर्नर मलिक ने यह बात खत्म की, जनरल नियाजी की बड़ी कद-काठी वाला शरीर कांप उठा। उन्होंने अपने हाथों से अपना चेहरा छुपा लिया और एक बच्चे की तरह रोने लगे। गवर्नर ने सांत्वना देते हुए उनका हाथ पकड़कर कहा, “जनरल साहब, एक कमांडर की जिंदगी में कठिन दिन आते हैं। लेकिन हिम्मत मत हारिए। ऊपर वाला महान है।”

‘साहिब रो रहे हैं’

इसी बीच, एक बंगाली वेटर कॉफी और स्नैक्स की ट्रे लेकर कमरे में आया। लेकिन उसे तुरंत डांटकर बाहर भगा दिया गया। जैसे ही वह बाहर निकला, उसने बाकी बंगालियों से कहा, “साहिब अंदर रो रहे हैं।” यह बात पाकिस्तानी गवर्नर के मिलिट्री सेक्रेटरी ने सुन ली और उसने वेटर को चुप रहने को कहा।

यह घटना एक तरह से उस युद्ध की सच्चाई का सबसे स्पष्ट और दर्दनाक विवरण थी। गवर्नर मलिक ने फिर जनरल नियाजी से कहा, “स्थिति खराब है। मुझे लगता है कि हमें राष्ट्रपति को संदेश भेजकर युद्धविराम की व्यवस्था करने को कहना चाहिए।”

जनरल नियाजी ने चुप्पी के बाद कमजोर स्वर में कहा, “मैं आदेश मानूंगा।” लेकिन इस प्रस्ताव पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।

1971 India-Pakistan War: When a Pakistani General Broke Down Like a Child, Blamed Rawalpindi and Yahya Khan for the Surrender

नियाजी की टूटती उम्मीदें

इसके बाद जनरल नियाजी अपने मुख्यालय लौटे और खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। तीन दिनों तक उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। उस दौरान, लेखक सिद्दीक़ सालिक ने 8/9 दिसंबर की रात को उनसे मिलने की कोशिश की। जब वह कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि जनरल नियाजी अपनी बांह पर सिर टिकाए हुए थे। उनका चेहरा किसी को दिखाई नहीं दे रहा था।

जनरल नियाजी ने उस बातचीत के दौरान एक ही बात कही, “सालिक, अपने भाग्य को धन्यवाद दो कि तुम आज जनरल नहीं हो।” उनकी आवाज में दर्द और असहायता झलक रही थी। यह वह समय था जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चारों ओर से घेर लिया था। नियाजी का आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट चुका था।

चैप्टर 23: ढाका पर कब्जा और आत्मसमर्पण का दिन

16 दिसंबर को ढाका में पाकिस्तानी सेना के खाकी वर्दी की जगह भारतीय सेना की हरी वर्दी ने ले ली। बंगाली लोग चुपचाप किनारे खड़े होकर यह नजारा देख रहे थे। शायद उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि इतने बड़े बदलाव के बाद उनका भविष्य कैसा होगा।

ढाका के आत्मसमर्पण के बाद, सिद्दीक़ सालिक ने फोर्ट विलियम, कोलकाता में जनरल नियाजी से बातचीत की। इस दौरान नियाजी ने अपनी नाराजगी और गुस्से को खुलकर व्यक्त किया। उन्होंने अपनी असफलताओं के लिए कोई पछतावा नहीं दिखाया। बल्कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार जनरल याह्या खान को ठहराया।

‘कुर्बानी का कोई मतलब नहीं था’

जब सिद्दीक़ सालिक ने उनसे पूछा कि वह ढाका को बचाने के लिए और प्रयास क्यों नहीं कर सके, तो नियाजी का जवाब था, “इससे क्या होता? और ज्यादा मौतें होतीं। ढाका की नालियां जाम हो जातीं। लाशें सड़कों पर पड़ी रहतीं। और अंत में नतीजा यही रहता। मैं 90,000 कैदियों को वेस्ट पाकिस्तान लेकर जाऊंगा, न कि 90,000 विधवाओं और लाखों अनाथों को वहां छोड़कर। यह कुर्बानी बेकार होती।”

जनरल नियाजी की यह स्वीकारोक्ति युद्ध के परिणाम और पाकिस्तान के टूटने की कहानी को साफ बयां करती है। यह ऐतिहासिक दिन भारत के साहस, रणनीति और मानवता के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की वह महान बात आज भी प्रेरणा देती है: “अगर कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, या तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह एक गोरखा है।”

1971 India-Pakistan War: When a Pakistani General Broke Down Like a Child, Blamed Rawalpindi and Yahya Khan for the Surrender

आत्मसमर्पण का दिन

16 दिसंबर 1971 को, भारतीय सेना के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा ने ढाका में पाकिस्तान सेना को आत्मसमर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। यह भारतीय सेना की अद्भुत योजना और बहादुरी का परिणाम था। इस विजय ने न केवल बांग्लादेश को आज़ादी दिलाई, बल्कि भारतीय सेना के इतिहास में यह दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया।

सिद्दीक सालिक, जो कि युद्ध के दौरान पाकिस्तान सेना के अधिकारी थे, ने अपनी किताब “विटनेस टू सरेंडर” में इस ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि किस तरह पाकिस्तान सेना के अधिकारी आत्मसमर्पण से पहले टूट चुके थे। सालिक ने लिखा कि जब वे जनरल नियाज़ी से युद्ध के बारे में बात कर रहे थे, तो नियाज़ी ने अपनी असफलताओं के लिए खुद को जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि रावलपिंडी और याह्या खान को दोषी ठहराया।

सैम मानेकशॉ का कुशल नेतृत्व

इस युद्ध में भारतीय सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का नेतृत्व भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। उनके कुशल नेतृत्व और स्पष्ट रणनीति ने भारतीय सेना को एकजुट रखा और दुश्मन को घुटनों पर ला दिया। मानेकशॉ ने अपने सैनिकों का मनोबल ऊंचा रखा और हर कदम पर सही निर्णय लिया।

16 दिसंबर 1971 को, जब नियाज़ी ने आत्मसमर्पण किया, तो यह केवल एक कागज़ पर दस्तखत नहीं थे, बल्कि यह भारत की ताकत, भारतीय सेना की बहादुरी और सैम मानेकशॉ के नेतृत्व का प्रमाण था।

Combat Training: समुद्री लुटेरों को मजा चखाने के लिए बड़ी तैयारी कर रही भारतीय नौसेना, बनाने जा रही है यह खतरनाक कॉम्बैट ट्रैनिंग सेंटर

Indian Navy to Build Advanced Combat Training Centre in Karwar

Combat Training: भारतीय नौसेना ने कर्नाटक के समुद्र तटीय शहर कारवार में एक अत्याधुनिक कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) बनाने की तैयारी कर ररही है। यह ट्रेनिंग सेंटर विशेष रूप से नौसेना के जवानों, मार्कोस कमांडो और मित्र देशों की स्पेशल फोर्सेज को आतंकवाद और समुद्री लुटेरों से निपटने के लिए ट्रेनिंग देने के लिए तैयार किया जाएगा।

Indian Navy to Build Advanced Combat Training Centre in Karwar

Combat Training: 75 एकड़ भूमि पर होगा निर्माण

यह केंद्र 75 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा , जो आधुनिक सुविधाओंसे लैस होगा। यह भारतीय नौसेना की स्पेशवल फोर्सेज की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम है। इस ट्रेनिंग सेंटर में ऐसे उपकरण और सुविधाएं होंगी, जो असली जिंदगी में होती हैं।

क्या-क्या होगा Combat Training सेंटर में?

इस अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर में कई खास सुविधाएं होंगी, जो इसे भारत का सबसे एडवांस ट्रेनिंग सेंटर बनाएंगी।

  1. थ्री-स्टोरी मल्टीलेवल किल हाउस

यह तीन मंजिला इमारत होगी, जिसमें होटल लॉबी, कमरे, कॉन्फ्रेंस हॉल, कार्यालय, जहाज के उपकरण और रहने की जगह जैसे कई स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। इसमें स्नाइपर हथियारों सहित विभिन्न हथियारों से फायरिंग के लिए बैलिस्टिक सुरक्षा भी होगी। इसके अलावा, बंधकों को छुड़ाने जैसे हालात के दौरान पैदा होने वाली परिस्थितयों में भी अभ्यास करने की सुविधा होगी।

  1. मैरिटाइम वर्कअप स्टेशन

इसमें ऑयल रिग का नकली मॉडल, जहाज का मॉडल, विभिन्न समुद्री परिस्थितियों को दिखाने के लिए वेव जनरेशन पूल और ऑब्स्टेकल-कम-जंगल फायरिंग रेंज शामिल होगी। ऑयल रिग मॉडल को असली ऑयल रिग प्लेटफॉर्म के पैमाने पर तैयार किया जाएगा, जिसमें जैकेट डेक, मेन डेक, लिविंग क्वार्टर और टॉप डेक (हेलीपैड) जैसे स्ट्रक्चर होंगे।

  1. मिलिट्री ऑपरेशंस इन अर्बन टेरेन कॉम्प्लेक्स

यह एक आधुनिक ट्रेनिंग फैसिलिटी होगी, जो शहरी क्षेत्रों में मिलिट्री ऑपरेशनों के लिए तैयार की जाएगी। इसमें दो कंपाउंड होंगे—एक शहरी सेटअप और दूसरा ग्रामीण सेटअप।

  • शहरी सेटअप: यह एक छोटे शहर या कस्बे जैसा होगा, जिसमें कम से कम 10 बहुमंजिला इमारतें और 50 कमरे होंगे। इसमें अस्पताल, पुलिस स्टेशन, रेडियो स्टेशन, फैक्ट्री, बैंक, होटल, सिनेमा हॉल, स्कूल, गोदाम और प्रशासनिक भवन शामिल होंगे। इन इमारतों पर हेलीकॉप्टर से स्लिदरिंग और रैपलिंग जैसे विशेष अभियानों का अभ्यास किया जा सकेगा।
  • ग्रामीण सेटअप: यह एक भारतीय गांव का नक्शा होगा, जिसमें गोशाला, मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मिट्टी के घर, फसल भंडारण सुविधा और एक खुला मैदान या हेलीपैड होगा। यह सेटअप विशेष हेलीकॉप्टर अभियान के लिए तैयार किया जाएगा।

MARCOS कमांडो और मित्र देशों की स्पेशल फोर्सेज की ट्रेनिंग

यह ट्रेनिंग सेंटर विशेष रूप से भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो के लिए तैयार किया जा रहा है, जो आतंकवाद विरोधी अभियानों में विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा, इसे मित्र देशों के विशेष बलों को प्रशिक्षित करने और नए उपकरणों के परीक्षण के लिए भी उपयोग किया जाएगा।

इस सेंटर में अत्याधुनिक सिमुलेटर और मॉड्यूलर बिल्डिंग्स होंगी, जो वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव कराएंगी। नौसेना के दस्तावेजों के अनुसार, यह परियोजना नई चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष बलों को तैयार करने में मददगार साबित होगी। भारतीय नौसेना ने इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए एक सलाहकार को शामिल किया है। यह ट्रेनिंग सेंटर भारत की समुद्री सुरक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। स्पेशल फोर्सेज की क्षमताओं को बढ़ाकर, यह केंद्र आतंकवाद और समुद्री लुटेरों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

IAF Combined Graduation Parade: एयर फोर्स अकादमी में आयोजित हुई कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड, 204 कैडेट्स को मिला कमीशन

IAF Combined Graduation Parade: 204 Cadets Commissioned at Air Force Academy

IAF Combined Graduation Parade: आज 14 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के एयर फोर्स अकादमी (AFA) डुंडीगल में एक भव्य Combined Graduation Parade (CGP) का आयोजन किया गया। इस परेड के जरिए भारतीय वायुसेना (IAF) के फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के फ्लाइट कैडेट्स का प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, जो कि भारतीय वायुसेना के प्रमुख (CAS) हैं, इस परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर (RO) थे और उन्होंने परेड में सम्मिलित होने वाले फ्लाइट कैडेट्स को राष्ट्रपति की कमीशन प्रदान की। इस बार कुल 204 कैडेट्स ने स्नातक की डिग्री प्राप्त की, जिनमें 178 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल थीं।

IAF Combined Graduation Parade: 204 Cadets Commissioned at Air Force Academy

IAF Combined Graduation Parade: वायुसेना प्रमुख बने रिव्यूइंग ऑफिसर

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का स्वागत एयर मार्शल नागेश कपूर, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ट्रेनिंग कमांड और एयर मार्शल एस श्रीनिवास, कमांडेंट, एयर फोर्स अकादमी द्वारा किया गया। इसके बाद, परेड ने रिव्यूइंग ऑफिसर को जनरल सल्यूट दिया और एक शानदार मार्च पास्ट हुआ।

इस अवसर पर भारतीय नौसेना के नौ अधिकारियों, भारतीय कोस्ट गार्ड के नौ अधिकारियों और एक मित्र राष्ट्र के एक अधिकारी को भी उड़ान प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ‘विंग्स’ से सम्मानित किया गया। इस समारोह में भारतीय वायुसेना के उच्च अधिकारी, परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

IAF Combined Graduation Parade: 204 Cadets Commissioned at Air Force Academy

कमीशनिंग समारोह का महत्व

परेड का सबसे अहम पल था ‘कमीशनिंग समारोह’, जिसमें स्नातक कैडेट्स को उनके ‘रैंक’ से नवाजा गया। इस समारोह में, अकादमी के कमांडेंट ने स्नातक अधिकारियों को एक शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने देश की संप्रभुता और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

इसके बाद, परेड के बीच में प्रशिक्षक विमानों द्वारा एक शानदार फ्लाईपास्ट भी किया गया, जिसमें पिलाटस PC-7 MkII, हॉक, किरण और चेतक विमान शामिल थे। इन विमानों की समन्वित उड़ान ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

IAF Combined Graduation Parade: 204 Cadets Commissioned at Air Force Academy

अपने प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्नातक अधिकारियों को रिव्यूइंग ऑफिसर ने पुरस्कार प्रदान किए। फ्लाइंग ब्रांच के फ्लाइंग ऑफिसर पराग धांकर को ‘President’s Plaque’ और ‘Chief of the Air Staff Sword of Honour’ से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें पायलट कोर्स में कुल मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए दिया गया। ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के फ्लाइंग ऑफिसर राम प्रसाद गुर्जर को भी ‘President’s Plaque’ प्रदान किया गया।

IAF Combined Graduation Parade: 204 Cadets Commissioned at Air Force Academy

रिव्यूइंग ऑफिसर ने परेड को संबोधित करते हुए सभी कैडेट्स की उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि, “आप सभी ने जिस अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी की है, वह वायुसेना के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने यह भी बताया कि वायुसेना के पायलट और अधिकारी के रूप में आपको बहुत जिम्मेदारी और चुनौती मिलेगी, लेकिन आपका प्रशिक्षण आपको इस कार्य के लिए तैयार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि “आप सभी भविष्य के नेता हैं और वायुसेना की दिशा तय करेंगे।”

परेड के अंत में, नए कमीशन किए गए अधिकारियों ने “प्रथम पग” एयर फोर्स में डाला और वे दो कॉलमों में मार्च करते हुए देशभक्ति के जोश से भरे हुए थे। इस विशेष मौके पर, PC-7 MK-II, SU-30 MKI विमान, सारंग हेलीकॉप्टर डेमोंस्ट्रेशन टीम और सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) का शानदार एरोबेटिक्स प्रदर्शन भी देखने को मिला।

IAF Combined Graduation Parade: 204 Cadets Commissioned at Air Force Academy

कमीशनिंग समारोह वायुसेना अधिकारियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण दिन होता है, क्योंकि इसे वे अपने परिवार और प्रियजनों के सामने राष्ट्रपति की कमीशन प्राप्त करते हैं। यह उनके करियर का एक अहम दिन होता है और उनके जीवन में यह हमेशा यादगार रहता है, क्योंकि यह दिन उनके राष्ट्र की सेवा में एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है।

Indian Navy Project-76: क्या है भारतीय नौसेना का ये खास Project-76? समुद्र के नीचे चीन-पाकिस्तान को टक्कर देने की कर रही बड़ी तैयारी!

Indian Navy Project-76: India’s Major Plan to Improve Undersea Warfare Capabilities

Indian Navy Project-76: भारतीय नौसेना अपनी समुद्र संबंधी ताकत को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं में से एक खास प्रोजेक्ट है, जिसे “Project-76” के नाम से जाना जाता है। यह प्रोजेक्ट भारतीय नौसेना की समुद्र के अंदर युद्धक्षमता (undersea warfare capabilities) को और अधिक बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय नौसेना पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है, ताकि देश की सुरक्षा में आत्मनिर्भरता बढ़े और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा मिले।

Indian Navy Project 76: India’s Major Plan to Improve Undersea Warfare Capabilities

Indian Navy Project-76 का उद्देश्य

भारतीय नौसेना का Project-76 एक नई श्रेणी के डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बियों के निर्माण पर फोकस है। ये पनडुब्बियां भारतीय नौसेना की समुद्र में गहराई में रणनीतिक ताकत को बढ़ाने में सहायक होंगी। इन पनडुब्बियों का प्रमुख उद्देश्य दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों से मुकाबला करना और समुद्र में भारतीय नौसेना की उपस्थिति को मजबूत करना है।

स्वदेशी डीजल इंजन का महत्व

इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी डीजल इंजन विकसित किए जाएंगे। भारत में एक निजी क्षेत्र की कंपनी है, जिसने पहले ही औद्योगिक डीजल इंजन विकसित किए हैं और वह अब भारतीय नौसेना के साथ मिलकर Project-76 के लिए आवश्यक इंजन तैयार करने की प्रक्रिया में है। यह इंजन पनडुब्बियों को ताकत देगा और इनकी क्षमता 1231-1300 किलोवाट तक हो सकती है। प्रत्येक इंजन का वजन लगभग 6 टन होगा।

Navy Day 2024: नौसेना प्रमुख बोले- 2025 में हर महीने एक नया जहाज नौसेना में होगा शामिल, 2036-37 तक मिलेगी देश को पहली परमाणु हमलावर पनडुब्बी (SSN)

इन पनडुब्बियों को दो ऐसे इंजन की आवश्यकता होगी, जिनका मुख्य कार्य लिथियम-आयन बैटरी को रिचार्ज करना होगा, जब पनडुब्बी स्नॉर्कल गहराई (snorkel depth) पर ऑपरेट कर रही होगी। यह एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, क्योंकि पनडुब्बियों को बिना सतह पर आए लंबे समय तक समुद्र के नीचे रहने की आवश्यकता होती है।

भारतीय नौसेना को स्वदेशी इंजन पर जोर देने की एक बड़ी वजह है – सप्लाई चेन की विश्वसनीयता में सुधार, आयात पर निर्भरता को कम करना और रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योग को बढ़ावा देना। स्वदेशी इंजन बनाने से न केवल तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि देश के रक्षा उद्योग को भी एक नई दिशा मिलेगी। एक बार तकनीकी आवश्यकताएं पूरी हो जाने के बाद, इंजन के विकास का चरण शुरू हो जाएगा, जो भारत के समुद्री रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।

Project-77 की तैयारी

यह स्वदेशी डीजल इंजन सिर्फ Project-76 के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं होगा, बल्कि इसके भविष्य में और भी महत्वपूर्ण उपयोग हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इन इंजन का इस्तेमाल Project-77 में भी हो सकता है, जो भारत के न्यूक्लियर अटैक पनडुब्बी (SSN) के लिए विकसित किया जा रहा है। यहां तक कि न्यूक्लियर पनडुब्बियों में भी डीजल इंजन बैकअप पावर सिस्टम के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये इंजन पनडुब्बी के रिएक्टर कूलिंग जैसे महत्वपूर्ण सिस्टम को चलाने के लिए इमरजेंसी पावर प्रदान करते हैं। इसके अलावा, अगर रिएक्टर में कोई खराबी आती है, तो यह इंजन इमरजेंसी प्रोपल्शन (propulsion) की सुविधा भी देते हैं।

Autonomous Underwater Vehicles: भारतीय नौसेना के क्यों बेहद खास हैं ये अंडर वाटर व्हीकल्स? बिना किसी ऑपरेटर के सीक्रेट तरीके से समुद्र के अंदर मिशन को देंगे अंजाम

ये इंजन न्यूक्लियर पनडुब्बियों के लिए एक सिक्योरिटी सिस्टम के तौर पर भी कार्य करेंगे, जिससे पनडुब्बी के ऑपरेशन में कोई संकट न हो। इसके कारण, इन इंजन का विकास सिर्फ Project-76 के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य में होने वाली न्यूक्लियर पनडुब्बियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इन स्वदेशी इंजन को बनाने के पीछे नौसेना का लक्ष्य एक विश्वसनीय, बहु-उद्देशीय और स्वदेशी पनडुब्बी बेड़ा तैयार करना है। यह पनडुब्बी केवल दुश्मन से लड़ने के लिए नहीं, बल्कि भारतीय समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करने के लिए भी तैयार की जा रही हैं। भारत का यह कदम सैन्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

स्वदेशी इंजन तकनीक का उपयोग न केवल भारतीय नौसेना को ताकतवर बनाएगा, बल्कि यह रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि होगी। Project-76 भारतीय नौसेना के लिए एक ऐसे प्रोजेक्ट के रूप में उभर कर सामने आ रहा है, जो न केवल देश की समुद्री ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि भारत को एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में भी बड़ा योगदान देगा।

Indian Navy: हिंद-प्रशांत में दोस्ती की लहर! समुद्री साझेदारी मजबूत करने इंडोनेशिया पहुंचे नौसेना प्रमुख

Indian Chief Admiral Dinesh Tripathi in Indonesia to Strengthen Maritime Partnership

Indian Navy: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 15 से 18 दिसंबर 2024 तक इंडोनेशिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करना है। यह दौरा दोनों देशों के बीच व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत समुद्री सहयोग को केंद्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है।

Indian Chief Admiral Dinesh Tripathi in Indonesia to Strengthen Maritime Partnership

Indian Navy: उच्च स्तरीय वार्ताओं का कार्यक्रम

इस दौरे के दौरान एडमिरल त्रिपाठी इंडोनेशिया के शीर्ष सरकारी और रक्षा अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इनमें इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल स्याफरी स्यामसुद्दीन (सेवानिवृत्त), इंडोनेशियाई सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अगुस सुबियंतो और इंडोनेशियाई नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल मुहम्मद अली शामिल हैं। इन वार्ताओं में समुद्री सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों और दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग

भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत समुद्री संबंध दोनों देशों के साझा दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। यह सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। वर्तमान में दोनों देशों के बीच 43वां समन्वित समुद्री गश्ती (कॉरपेट) 10 से 18 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर चल रहा है। यह गश्ती अभियान दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग और विश्वास को और गहरा करता है।

साझा प्रयासों का विस्तार

दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पहले से ही कई क्षेत्रों में सहयोग हो रहा है। इनमें संयुक्त अभ्यास, बंदरगाहों की यात्रा और प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। ये सभी गतिविधियां क्षमता निर्माण और परिचालन दक्षता बढ़ाने में मदद करती हैं। एडमिरल त्रिपाठी के इंडोनेशिया दौरे से इन प्रयासों को और बल मिलने की उम्मीद है।

हिंद-प्रशांत में भारत की रणनीतिक भागीदारी

भारत और इंडोनेशिया के बीच गहराते समुद्री संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भागीदारी को भी मजबूत करते हैं। यह साझेदारी न केवल समुद्री सुरक्षा बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण है। दोनों देशों का यह सहयोग क्षेत्र में बाहरी हस्तक्षेप को कम करने और स्थायी विकास को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रहा है।

एडमिरल त्रिपाठी के नेतृत्व में भारतीय नौसेना ने समुद्री क्षेत्र में अपनी क्षमता और पहुंच को काफी हद तक बढ़ाया है। उनका यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच आपसी विश्वास और मित्रता को और गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस दौरे में समुद्री सुरक्षा से संबंधित कई नई पहलों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें नौसैनिक अभ्यासों को और उन्नत करना, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना और समुद्री सूचना साझेदारी को मजबूत करना शामिल है। ये पहल दोनों देशों की नौसेनाओं को नई चुनौतियों से निपटने के लिए और अधिक सक्षम बनाएंगी।

K9 Vajra Artillery Guns: भारतीय सेना को मिलेंगी 100 अतिरिक्त K9 वज्र तोपें; लद्दाख में चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी

K9 Vajra Artillery Guns: K9 Vajra Guns, Indian Army Likely to Get 100 More K9 Vajra Howitzers, Proposal to Be Presented to CCS Soon

K9 Vajra Artillery Guns: भारत की सैन्य ताकत को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने 100 अतिरिक्त K9 वज्र तोपों और 12 नए Su-30MKI लड़ाकू विमानों के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। यह फैसला भारत की उत्तरी सीमाओं, विशेष रूप से लद्दाख और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चीन के साथ बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि रक्षा समाचार.कॉम ने यह खबर (K9 Vajra Guns: भारतीय सेना को जल्द मिल सकती हैं 100 और K-9 वज्र तोपें, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी के सामने प्रपोजल पेश करने की तैयारी) 26 नवंबर को ही प्रकाशित कर दी थी।

K9 Vajra Guns: Indian Army Likely to Get 100 More K9 Vajra Howitzers, Proposal to Be Presented to CCS Soon

K9 Vajra Artillery Guns: तकनीकी ताकत और अनोखी क्षमताएं

K9 वज्र एक 155 मिमी की ट्रैक्ड आर्टिलरी गन है, जो टैंक जैसी मारक क्षमता, एडवांस मोबिलिटी और सटीकता के लिए मशहूर है। यह तोप पहले राजस्थान के रेगिस्तान में तैनात की गई थी, लेकिन 2020 में चीन के साथ सीमा पर तनाव के बाद इसे लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया। बता दें कि सेना में पहले से ही के9 वज्र गनों की पांच रेजिमेंट हैं, और इस फैसले के बाद पांच रेजिमेंट और बनाईं जाएंगी। जिसके बाद इनकी संख्या कुल 10 हो जाएगी।

K9 Vajra Guns: भारतीय सेना को जल्द मिल सकती हैं 100 और K-9 वज्र तोपें, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी के सामने प्रपोजल पेश करने की तैयारी

इस तोप की सबसे बड़ी खासियत इसकी सेल्फ-प्रोपेल्ड (स्व-चालित) प्रणाली है, जो इसे अन्य तोपों से अलग बनाती है। इसे खींचने के लिए किसी बाहरी वाहन की आवश्यकता नहीं होती, और इसके एडवांस सिस्टम इसे कठिन परिस्थितियों में भी तेजी से फायरिंग और पुनः तैनाती में सक्षम बनाते हैं।

K9 Vajra Artillery Guns में हाई एल्टीट्यूड पर तैनाती के लिए खास अपग्रेड

नई K9 वज्र तोपों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए खास तौर पर तैयार किया जा रहा है। इन्हें -20°C तक के ठंडे मौसम में भी प्रभावी रूप से काम करने लायक बनाया गया है। इसके लिए इनमें कई खास फीचर जोड़े गए हैं, जैसे:

  • एडवांस्ड फायर-कंट्रोल सिस्टम
  • विशेष लुब्रिकेंट्स
  • ठंडे मौसम के लिए तैयार की गई बैटरियां

तोप की रेंज 40 किलोमीटर से अधिक है और यह 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मूव कर सकती है। इसे पांच जवानों की टीम मैनेज करती है और यह 49 राउंड तक गोला-बारूद अपने साथ ले जाने में सक्षम है।

लद्दाख में सैन्य रणनीति को मिलेगी मजबूती

लद्दाख जैसे क्षेत्रों में इन तोपों की तैनाती भारत की सीमा सुरक्षा को एक नई मजबूती प्रदान करेगी। इन तोपों की मदद से किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी। K9 वज्र तोपें लद्दाख में पहले से तैनात Dhanush और M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों के साथ तैनात होंगी। यह तैनाती भारत के उत्तरी सीमा पर मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को पुनर्गठित करने के बड़े प्रयास का हिस्सा है। यह कदम भारत की आर्टिलरी ताकत को चीन जैसे संभावित खतरों के मुकाबले और अधिक प्रभावी बनाएगा।

स्वदेशी निर्माण: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

K9 वज्र तोपें भारत में बनी हैं। इन्हें गुजरात के हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो (L&T) प्लांट में तैयार किया गया है। इन तोपों के निर्माण में 18,000 से अधिक पुर्जे भारतीय सप्लायर्स द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वदेशी उत्पादन से न केवल भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह देश के रक्षा उद्योग को भी मजबूती प्रदान करता है। इससे भविष्य में अन्य सैन्य उपकरणों के निर्माण और निर्यात की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

सेना की मौजूदा K9 वज्र बेड़े को मिलेगा विस्तार

फिलहाल, भारतीय सेना के पास पहले से ही 100 K9 वज्र तोपों का बेड़ा है। नई 100 तोपों के जुड़ने से इस संख्या में दोगुनी वृद्धि होगी, जिससे सेना को सामरिक बढ़त मिलेगी।

सेना इन नई तोपों का उपयोग सीमावर्ती क्षेत्रों में उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए करेगी। इनमें लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जहां भौगोलिक और कठोर मौसम की परिस्थितियां हमेशा एक चुनौती रहती हैं।

सीमा सुरक्षा के लिए नई शुरुआत

2020 में चीन के साथ सीमा विवाद के बाद से भारत ने अपनी सीमा सुरक्षा और सैन्य तैयारियों में बड़े सुधार किए हैं। K9 वज्र तोपें इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन तोपों की तेज़ फायरिंग क्षमता और मुश्किल इलाकों में तैनाती की सहूलियत भारतीय सेना के लिए एक बड़ा लाभ है।

इस निर्णय से भारतीय सेना को न केवल बेहतर तकनीकी ताकत मिलेगी, बल्कि दुश्मन के साथ किसी भी स्थिति में कुशलता से निपटने का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। K9 वज्र का अपग्रेडेड संस्करण भारतीय सेना के भविष्य के अभियानों को सफल बनाने में एक अहम भूमिका निभाएगा। यह कदम न केवल सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय रक्षा प्रणाली की आत्मनिर्भरता और स्वदेशी निर्माण क्षमताओं को भी प्रदर्शित करता है। K9 वज्र तोपों की तैनाती भारत की उत्तरी सीमाओं की रक्षा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

ECHS Scam: ईसीएचएस योजना में घोटालों से परेशान सेना! रोक लगाने के लिए जारी की ये नई गाइडलाइंस

ECHS Scam: New Guidelines Issued to Prevent Frauds, Key for Beneficiaries
File Photo

ECHS Scam: पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बनाई गई ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) योजना देशभर में लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। हालांकि, हाल ही में इस योजना में बड़े घोटाले सामने आए हैं, जिससे न केवल लाभार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि पूरी योजना की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं। इन समस्याओं को रोकने के लिए भारतीय सेना ने सख्त कदम उठाते हुए नई गाइडलाइंस जारी की हैं।

ECHS Scam: New Guidelines Issued to Prevent Frauds, Key for Beneficiaries
File Photo

ECHS Scam: ईसीएचएस योजना में घोटाले और शिकायतें

बीते समय में ईसीएचएस योजना में कई घोटाले और गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। फरवरी 2024 में सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ईसीएचएस कार्यालयों से जुड़े कई मामलों में घूसखोरी के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी को रंगे हाथों 80,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। यह मामला सिर्फ एक उदाहरण है; ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जहां लाभार्थियों को उनकी दवाइयां नहीं मिलीं या उनके क्लेम का भुगतान समय पर नहीं हुआ।

इन घोटालों से न केवल लाभार्थी परेशान हैं, बल्कि सेना की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके चलते सेना ने एक कड़ी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें नई गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

New ECHS Advisory: अगर डिस्पेंसरी में नहीं है दवा तो क्या करें? रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी हुए नए दिशा-निर्देश

जियो-टैग फोटोग्राफी: घोटाले रोकने का कदम

ईसीएचएस योजना में अब जियो-टैग फोटोग्राफी को अनिवार्य कर दिया गया है। जियो-टैग फोटोग्राफ वह फोटो होती है, जिसमें फोटो खींचने की जगह, समय और अन्य भौगोलिक जानकारी होती है। यह सुनिश्चित करेगा कि लाभार्थी वास्तव में अस्पताल में भर्ती हैं या किसी सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

ECHS Scam: New Guidelines Issued to Prevent Frauds, Key for Beneficiaries

इस नई गाइडलाइंस के अनुसार, अस्पतालों और हेल्थकेयर संस्थानों को इन नियमों का पालन करना होगा:

  • आईसीयू में भर्ती मरीजों की फोटो: मरीज की फोटो उसी समय खींची जानी चाहिए जब वह आईसीयू या किसी अन्य वार्ड में भर्ती हो।
  • फोटो खिंचवाने से इनकार करने पर: यदि कोई मरीज फोटो खिंचवाने से इनकार करता है, तो यह मामला तुरंत रीजनल सेंटर और पॉलीक्लिनिक को ईमेल के माध्यम से सूचित करना होगा।
  • सीसीटीवी फुटेज की अनिवार्यता: यदि कोई मरीज बिना जानकारी दिए अस्पताल छोड़ देता है, तो अस्पताल को मरीज के बाहर जाने की सीसीटीवी फुटेज जमा करनी होगी।

ECHS Scam: कार्ड और पहचान की सख्ती

ईसीएचएस के तहत मरीज के पास उसका ईसीएचएस कार्ड होना अनिवार्य है। कार्ड के बिना किसी मरीज को भर्ती नहीं किया जाएगा। भर्ती के दौरान यह कार्ड अस्पताल के पास जमा रहेगा और डिस्चार्ज के समय मरीज को वापस किया जाएगा।

  • अनकांशस मरीजों के मामले: यदि कोई मरीज बेहोशी की हालत में है और उसके पास कार्ड नहीं है, तो उसका ईआईआर (ईसीएचएस इंटेलिजेंस रिपोर्ट) जनरेट नहीं होगा।
  • 70 साल से अधिक उम्र के मरीज: बिना रेफरल के आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी जियो-टैग फोटोग्राफी अनिवार्य है।

घोटालों से बचाव के उपाय

ईसीएचएस ने घोटाले रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाए हैं:

  1. सख्त निगरानी: अस्पताल और हेल्थकेयर संस्थानों पर अब सीसीटीवी और जियो-टैग फोटोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
  2. सूचना का आदान-प्रदान: किसी भी अनियमितता की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करना होगा।
  3. कार्ड और पहचान: मरीजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास ईसीएचएस कार्ड है और वे निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करें।

इन गाइडलाइंस का पालन करना लाभार्थियों की भी जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित करें कि:

  • अस्पताल में भर्ती होते समय ईसीएचएस कार्ड साथ लेकर जाएं।
  • फोटो खिंचवाने में कोई आपत्ति न करें।
  • यदि कोई दिक्कत आती है, तो इसे संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाएं।

यह कदम न केवल योजना को घोटालों से बचाएगा बल्कि जरूरतमंदों तक सही समय पर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में मदद करेगा। ईसीएचएस योजना के तहत आने वाले सभी लाभार्थियों को इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा ताकि भविष्य में किसी भी समस्या से बचा जा सके।

Yilong-2H drone Crash: चीन का यह एडवांस हाई-टेक ड्रोन हुआ क्रैश, उड़ गए परखच्चे, वीडियो देखने के बाद चीनी माल से उठ जाएगा भरोसा

Yilong-2H Drone Crash: China’s Advanced Drone Crashes, Trust in Chinese Tech Shaken
Debris from the crash of a Yilong-2H drone in China. December 2024. Source: @sugar_wsnbn

Yilong-2H drone Crash: 12 दिसंबर, 2024 को चीन के जिंगझोउ शहर में एक बड़ा हादसा हुआ, जब यिलोंग-2एच ड्रोन ओलंपिक खेल केंद्र से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया और लोगों के बीच डर और गुस्सा फैल गया। यिलोंग-2H यूएवी, विंग लूंग II सैन्य ड्रोन का एक वर्जन है। बता दें कि यह ड्रोन एडवांस कोलिज़न-एवॉयडेंस सिस्टम और ऑटोनॉमस कंट्रोल सिस्टम से भी लैस है।

Yilong-2H Drone Crash: China’s Advanced Drone Crashes, Trust in Chinese Tech Shaken
Debris from the crash of a Yilong-2H drone in China. December 2024. Source: @sugar_wsnbn

Yilong-2H drone: कैसे हुआ हादसा

दुर्घटना के तुरंत बाद, घटनास्थल पर आग लग गई और धुआं दूर-दूर तक देखा गया। चीनी मीडिया “चाइना टाइम्स” के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह हादसा तकनीकी खराबी या कंट्रोल में हुई किसी चूक के कारण हो सकता है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन सवाल उठने लगे हैं कि घनी आबादी वाले इलाकों में इस तरह के हाई-टेक ड्रोन का इस्तेमाल कितना सुरक्षित है।

यिलोंग-2एच ड्रोन:

यिलोंग-2एच ड्रोन, जिसे विंग लूंग-II ड्रोन का एडवांस वर्जन कहा जाता है, चीन की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी AVIC द्वारा डेवलप किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में मदद पहुंचाना है। यह ड्रोन प्राकृतिक आपदाओं के दौरान संचार बनाए रखने, मौसम की निगरानी करने और बचाव अभियानों का समन्वय करने जैसे कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है।

इस ड्रोन में उच्च-सटीक उपकरण और लंबी उड़ान क्षमता है, जो इसे आपात प्रबंधन के लिए चीन में एक प्रभावी उपकरण बनाता है। हालांकि, टकराव से बचने और स्वचालित नियंत्रण प्रणालियों से लैस होने के बावजूद, इस प्रकार के ड्रोन के साथ दुर्घटनाओं की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि इन तकनीकों को अभी और सुधार की आवश्यकता है।

Yilong-2H Drone Crash: China’s Advanced Drone Crashes, Trust in Chinese Tech Shaken
Debris from the crash of a Yilong-2H drone in China. December 2024. Source: @sugar_wsnbn

जिंगझोउ की इस घटना के बाद स्थानीय जनता में हड़कंप मच गया। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने एडवांस एक्विपमेंट होने के बावजूद इस प्रकार की गंभीर गलतियां क्यों हो रही हैं। यह घटना खासकर इसलिए चौंकाने वाली है, क्योंकि यह पहली बार है जब इस प्रकार के ड्रोन के साथ इतना बड़ा हादसा हुआ है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सवाल उठाए। कई लोगों ने इसे तकनीकी लापरवाही करार दिया और सरकार से इन ड्रोन की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पारदर्शिता की मांग की।

ड्रोन तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल

चीन ने हाल के वर्षों में ड्रोन तकनीक को कई क्षेत्रों में अपनाया है, जिनमें रक्षा, लॉजिस्टिक्स और आपदा प्रबंधन प्रमुख हैं। 2023 में, चीनी आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए यिलोंग-2एच ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया था। इससे बचाव अभियानों की कार्यक्षमता में काफी सुधार हुआ।

यिलोंग-2एच का सैन्य संस्करण, विंग लूंग-II, चीन की रक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह ड्रोन टोही मॉड्यूल से लैस है और लेजर-गाइडेड मिसाइलों और सैटेलाइट-गाइडेड बमों को ले जाने में सक्षम है। इसे कई देशों को निर्यात भी किया गया है।

जिंगझोउ की घटना के बाद, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में बचावकर्मी और अधिकारी पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया और मलबे को हटाने का काम जारी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस हादसे में किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन यह घटना चीन के उभरते ड्रोन उद्योग के लिए एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

यिलोंग-2एच ड्रोन की विशेषताएं

  • उद्देश्य: प्राकृतिक आपदाओं के दौरान संचार और बचाव अभियानों में मदद।
  • तकनीक: उच्च सटीकता उपकरण और लंबी उड़ान क्षमता।
  • सुरक्षा: टकराव से बचने और स्वचालित नियंत्रण प्रणाली से लैस।
  • मल्टी-रोल क्षमता: नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए उपयोगी।

इस दुर्घटना ने चीनी प्रौद्योगिकी के विकास के साथ-साथ इसके उपयोग की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन को अपने ड्रोन के डिजाइन और रखरखाव पर और ध्यान देने की जरूरत है, खासकर जब इनका इस्तेमाल घनी आबादी वाले इलाकों में किया जा रहा हो।

Agniveer Death: सियाचिन ग्लेशियर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निवीर मुमताज अली, भारतीय सेना ने दी श्रद्धांजलि

Agniveer Death: Agniveer Mumtaz Ali Martyrs on Duty at Siachen, Army Pays Tribute

Agniveer Death: 12 दिसंबर 2024 को सियाचिन ग्लेशियर पर एक बहादुर जवान अग्निवीर मुमताज़ अली ने देश की रक्षा करते हुए शहादत प्राप्त की। उनकी वीरता और समर्पण को याद करते हुए, फायर एंड फ्यूरी कोर के GOC और सभी रैंक्स ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कठिन समय में उनकी शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। मुमताज़ अली का बलिदान न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इससे पहले अक्टूबर 2023 में सियाचिन में तैनात अग्निवीर जवान अक्षय लक्ष्मण गावते की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी।

Agniveer Death: Agniveer Mumtaz Ali Martyrs on Duty at Siachen, Army Pays Tribute

Agniveer Death: सियाचिन ग्लेशियर पर कठिन सेवा

सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र है, जहाँ सेना के जवानों को अत्यधिक ठंड और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थान न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी सैनिकों के लिए अत्यधिक चुनौतीपूर्ण है। यहाँ पर तैनात भारतीय सेना के जवान हर दिन अपने जीवन को खतरे में डालकर देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। 12 दिसंबर को मुमताज़ अली ने भी अपनी जान दांव पर लगाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और देश की सेवा में शहीद हो गए।

इससे पहले सियाचिन में तैनात अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण गावते की ड्यूटी के दौरान अक्टूबर 2023 में मौत हो गई थी। वे भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर (14 कोर) का हिस्सा थे, जो लद्दाख क्षेत्र में तैनात है। अक्षय लक्ष्मण गावते पहले अग्निवीर थे, जिनका निधन ड्यूटी के दौरान हुआ। उनके परिवार को सरकार की तरफ से 1.3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई थी।

अक्षय गावते के निधन के बाद, भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। पोस्ट में लिखा था, “बर्फ में खामोश हैं, जब बिगुल बजेगा तो वे उठेंगे और फिर से मार्च करेंगे।”

मिलेगी इतनी मदद

अग्निपथ योजना के लागू होने के दौरान सरकार ने स्पष्ट किया था कि ड्यूटी के दौरान किसी अग्निवीर की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को बीमा राशि के साथ-साथ आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के तहत अग्निवीरों को हर महीने ₹30,000 से ₹40,000 तक की सैलरी मिलती है। पहले साल में ₹4.76 लाख का पैकेज मिलता है, जो चार साल के कार्यकाल तक ₹6.92 लाख तक बढ़ सकता है।

वहीं गावते के परिवार को एक करोड़ 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी। इनमें 48 लाख रुपये गैर-अंशदायी बीमा (इंश्योरेंस कवर), 44 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (एकमुश्त एक्स-ग्रेशिया), आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन से 30,000 रुपये, आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड से 8 लाख रुपये, सेवा निधि में अग्निवीर द्वारा दिए गए 30 फीसदी योगदान, जिसमें सरकार का भी बराबर योगदान होता है और पूरी राशि पर ब्याज दिया गया है। इसके अलावा परिजनों को मृत्यु की तारीख से चार साल पूरे होने तक शेष कार्यकाल के लिए भी वेतन भी दिया गया था।

वहीं सेना का स्पष्ट कहना है कि अगर कोई अग्निवीर सुसाइड कर लेता है, तो गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जाएगा।

India-China Disengagement: पूर्वी लद्दाख के देपसांग में सामने आई बड़ी खबर, 20 किमी पीछे हटी चीनी सेना, 2013 से पहले वाली स्थिति हुई बहाल!

One Month of India-China Disengagement: Has China Adhered to Patrolling Agreement on LAC? Regular Patrols Proceeding Smoothly
File Photo

India-China Disengagement: ईस्टर्न लद्दाख में एलएसी पर देपसांग और डेमचॉक में भारत और चीन की सेना के बीच हुए डिसइंगेजमेंट के बाद बड़ी खबर सामने आई है। 12 दिसंबर, 2024 की हालिया सैटेलाइट इमेजरी से यह संकेत मिलता है कि चीन ने 21 अक्टूबर 2024 में अपने तीन पोस्ट्स को हटाकर देपसांग बुल्ज़ में नए स्थानों पर तैनाती की है। चीनी सेना करीब 20 किमी पीछे हटी है। सूत्रों का कहना है कि चीनी सेना के इस कदम से साल 2013 से पहले वाली पुरानी स्थिति बहाल हो गई है। इस कदम के बाद भारत को पहले से अवरुद्ध पेट्रोलिंग मार्गों तक पहुंच प्राप्त हुई है।

One Month of India-China Disengagement: Has China Adhered to Patrolling Agreement on LAC? Regular Patrols Proceeding Smoothly
File Photo

नई सैटेलाइट तस्वीरों से  खुलासा हुआ है कि वाई-जंक्शन 1 और 2 पर मौजूद चीनी सेना ने अपनी आउट पोस्टों को हटा लिया है और चीनी सेना पीछे हट गई है। इनमें से दो पोस्टों को चीनी सेना ने अक्टूबर 2024 में भारत-चीन डिसइंगेजमेंट समझौते के बाद हटा दिया था। जिसके चलते भारतीय सेना पीपी-10 से पीपी-12 तक अपनी पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही थी। हालांकि चीन ने जो तीसरी पोस्ट बनाई है वह पीपी-13 से कुछ दूर बनाई है। वहीं, चीन ने जो नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है वह अस्थाई है औऱ प्री-फैब यूनिट्स से बनाया है।

India-China Disengagement: Major Development in Eastern Ladakh's Depsang, Chinese Troops Retreat 20 km, Pre-2013 Status Restored!

इससे पहले पिछले महीने नवंबर में जो सैटेलाइट इमेज सामने आईं थीं, उनके अनुसार, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अपनी कुछ अस्थायी चौकियों और इंफ्रास्ट्रक्चर को राकी नाला, वाई-जंक्शन 1 और वाई-जंक्शन 2 के पास से हटाया था। उसने राकी नाला के स्रोत के पास और बुर्त्सा नाला के ऊपरी हिस्से में दो नई अस्थायी चौकियां बनाई थीं। इन नई पोस्ट्स को ऑपरेशनल ट्रैक्स से जोड़ा गया है, जिससे चीनी सेना की मोबिलिटी बनी रहे। हालांकि यह नई स्थिति भारतीय सेना के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि यह इन इलाकों के पारंपरिक पेट्रोलिंग रूट्स को प्रभावित कर सकती है।

India-China Disengagement: क्या PLA ने LAC पार की?

इस घटनाक्रम से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पार अपनी चौकियों को पूरी तरह से हटा लिया है या नहीं। कई सैटेलाइट इमेजरी में चीनी पोस्ट और तंबू “नो-डिप्लॉयमेंट ज़ोन” के भीतर दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन की यह नई रणनीति भारतीय पेट्रोलिंग रूट्स के आसपास अपनी उपस्थिति को बरकरार रखने का प्रयास हो सकती है।

India-China Disengagement: देपसांग बल्ज से चीनी सेना की हुई वापसी! लेकिन “नो-डिप्लॉयमेंट जोन” में बनाईं दो पोस्ट, भारतीय सेना के लिए चुनौतियां बरकरार

पेट्रोलिंग में सीमित राहत

हालांकि भारतीय सेना ने देपसांग क्षेत्र में पेट्रोलिंग को फिर से शुरू किया है, यह केवल कुछ निश्चित क्षेत्रों तक ही सीमित है। पहले जहां पेट्रोलिंग पॉइंट्स (PP) 10 से 13 तक नियमित गश्त होती थी, अब इन क्षेत्रों में चीनी पोस्ट्स और सड़कों की मौजूदगी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग को सीमित कर रही है।

सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि PLA ने रणनीतिक रूप से अपनी उपस्थिति को इस तरह रीस्ट्रक्चर किया है ताकि भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पर नजर रखी जा सके।

India-China Disengagement: PLA Withdraws from Depsang Bulge, But New Posts in "No-Deployment Zone" Pose Challenges for Indian Army
image by @NatureDesai

भारत-चीन वार्ता: विश्वास बहाली की ओर कदम

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल दिसंबर के अंत में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करने वाले हैं। दोनों देशों के स्पेशल रिप्रेंजेटेटिव (एसआर) स्तर की यह बैठक सीमा विवाद के समाधान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें लद्दाख और अन्य क्षेत्रों में तैनाती, पेट्रोलिंग, और बफर जोन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दिसंबर के अंत में प्रस्तावित विशेष प्रतिनिधि (SR) वार्ता, गलवान घाटी संघर्ष के बाद से होने वाली पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी। इससे पहले, ऐसी आखिरी वार्ता तनाव बढ़ने से पहले दिसंबर 2019 में आयोजित की गई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह वार्ता भारत और चीन के बीच विश्वास बहाली और सीमा विवाद को स्थाई समाधान की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस नए घटनाक्रम ने भारत को रणनीतिक रूप से कुछ अवसर प्रदान किए हैं, लेकिन चुनौतियां अभी भी बरकरार हैं। देपसांग क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों को पारदर्शिता और विश्वास के साथ काम करना होगा।