HomeIndian NavyINS Ikshak commissioning: भारतीय नौसेना में शामिल होगा तीसरा स्वदेशी सर्वे जहाज...

INS Ikshak commissioning: भारतीय नौसेना में शामिल होगा तीसरा स्वदेशी सर्वे जहाज ‘इक्षक’, समंदर में बनेगा ‘मार्गदर्शक’

‘इक्षक’ का मतलब है “मार्गदर्शक” या “द गाइड”। इस जहाज का उद्देश्य भी यही है। समुद्र की अनजानी राहों को मापना, सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करना और भारत की समुद्री शक्ति को मजबूती देना...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍कोच्चि | 27 Oct, 2025, 5:49 PM

INS Ikshak commissioning: भारतीय नौसेना स्वदेशी सर्वे वेसल आईएनएस इक्षक को 6 नवंबर को कोच्चि नौसैनिक अड्डे पर आधिकारिक रूप से कमीशन करने जा रही है। इक्षक नौसेना के सर्वे वेसल (लॉर्ज) कैटेगरी का तीसरा जहाज है, जो पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है। इससे देश को हाइड्रोग्राफी सेक्टर में मजबूती मिलेगी।

INS Mahe Delivery: कोचिन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपी पहली एंटी-सबमरीन शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘माहे’, करेगी पनडुब्बियों का शिकार

आईएनएस इक्षक को कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने भारतीय नौसेना के डायरेक्टरेट ऑफ शिप प्रोडक्शन और वॉरशिप ओवरसीइंग टीम की निगरानी में तैयार किया है। इसमें 85 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी सामग्री और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

INS Ikshak commissioning: Indian Navy to induct third Made-in-India hydrographic survey ship on November 6

समुद्री सर्वे से लेकर आपदा राहत तक सक्षम इक्षक

आईएनएस इक्षक का मुख्य काम समुद्री मानचित्रण, समुद्र की गहराई मापना, नौवहन मार्ग सुरक्षा और तटीय इलाकों के लिए रियल-टाइम डेटा संग्रह करना है। इसके अलावा यह जहाज आपातकालीन स्थिति में ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (एचएडीआर) और हॉस्टिपल शिप के तौर पर भी काम कर सकता है।

इक्षक को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें मल्टी-बीम इको साउंडर, ऑटोमेटेड सर्वे सिस्टम, एयूवी लॉन्च क्षमता और पर्यावरण-अनुकूल प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:  ENC Fleet Expansion 2026: पूर्वी नौसेना कमान को 2026 में मिलेंगे दो नए वॉरशिप, एक शिप है ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस

खास बात यह है कि यह जहाज नौसेना का पहला सर्वे वेसल है जिसमें महिलाओं के लिए अलग और आधुनिक आवास व्यवस्था है।

क्या है ‘इक्षक’ का मतलब

‘इक्षक’ का मतलब है “मार्गदर्शक” या “द गाइड”। इस जहाज का उद्देश्य भी यही है। समुद्र की अनजानी राहों को मापना, सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करना और भारत की समुद्री शक्ति को मजबूती देना।

इक्षक से पहले, इसी वर्ग के दो अन्य जहाज आईएनएस संदेश (2021) और आईएनएस निर्देशक (2024) पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल हो चुके हैं। इक्षक के जुड़ने के बाद भारत की हाइड्रोग्राफी क्षमता 100 फीसदी स्वदेशी हो जाएगी।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular