HomeIndian ArmyEX DHARMA GUARDIAN: भारत-जापान के बीच जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज 'धर्म गार्जियन' शुरू,...

EX DHARMA GUARDIAN: भारत-जापान के बीच जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ‘धर्म गार्जियन’ शुरू, भारतीय सेना फुजी रवाना, जानें क्यों है यह महत्वपूर्ण?

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 22 Feb, 2025, 2:01 PM

EX DHARMA GUARDIAN: भारतीय सेना का एक दल आज जापान के लिए रवाना हुआ। जहां वह भारत-जापान जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ‘धर्म गार्जियन’ में हिस्सा लेगा। यह अभ्यास जापान के ईस्ट फुजी ट्रेनिंग एरिया में 24 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक चलेगा। हर साल यह एक्सरसाइज भारत और जापान में बारी-बारी से होती है। पिछले साल यह राजस्थान में हुई थी।

EX DHARMA GUARDIAN: India-Japan Joint Military Exercise Begins, Indian Army Departs for Fuji

भारतीय दल में 120 सैनिक शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से मद्रास रेजिमेंट के जवान होंगे। जापान की ओर से 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिक इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। कुल मिला कर भारत और जापान की सेनाओं के कुल 240 सैनिक भाग लेंगे।

इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना और आतंकवाद-रोधी अभियानों में एक साथ काम करने की क्षमता को मजबूत करना है। इसमें शारीरिक फिटनेस, जॉइंट प्लानिंग और टैक्टिकल एक्सरसाइजेज पर ध्यान दिया जाएगा।

अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं एक-दूसरे के साथ युद्ध की रणनीतियां साझा करेंगी। इसमें संयुक्त ड्रिल, युद्धाभ्यास और आपदा प्रबंधन की रणनीतियां भी शामिल होंगी। इसका मकसद सेनाओं की दक्षता बढ़ाना और उन्हें भविष्य के अभियानों के लिए तैयार करना है।

Army Air Defence: ड्रोन अटैक से निपटने के लिए स्मार्ट बन रही भारतीय सेना, सॉफ्ट किल और हार्ड किल सिस्टम से ढेर होंगे दुश्मन के Drone

यह अभ्यास भारतीय सेना प्रमुख की 14 से 17 अक्टूबर 2024 के बीच जापान यात्रा से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाएगा और दोनों देशों के रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा। ‘धर्म गार्जियन’ भारत और जापान के संबंधों को और मजबूत करेगा। यह क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता में योगदान देगा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें:  26th Kargil Vijay Diwas: शौर्य को सलाम करने महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में कारगिल शहीदों के घर पहुंची सेना, बलिदान को किया नमन

यह अभ्यास भारत और जापान के लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। इससे दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और भविष्य में रक्षा सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular