DefExpo 2026: अगले साल रांची में होगा देश की 13वीं सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन! भारत की ताकत दिखाने की तैयारी

Photo of author

By News Desk

Kindly Promote Us:
रांची के लिए बड़े आयोजनों की मेजबानी कोई नई बात नहीं है। हाल ही में 19 अप्रैल को भारतीय वायुसेना की सूर्या किरण एरोबेटिक टीम ने रांची के नमकुम में आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली में हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। नौ हॉक एमके-132 जेट विमानों ने नीले आकाश में तिरंगे की छटा बिखेरी और शानदार फॉर्मेशन के साथ प्रदर्शन किया...

📍रांची | 6 days ago

DefExpo 2026: झारखंड की राजधानी रांची अगले साल डिफएक्सपो 2026 (DefExpo 2026) की मेजबानी करने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारत की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का 13वां संस्करण रांची में आयोजित होने की संभावना है। यह पांच दिवसीय आयोजन न केवल भारत की रक्षा तकनीकों को दुनिया के सामने लाएगा, बल्कि झारखंड को वैश्विक मंच पर चमकाने का मौका भी देगा।

रांची रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का लोकसभा क्षेत्र भी है, माना जा रहा है कि रांची को इसी वजह से इस मेगा इवेंट की मेजबानी के लिए चुना गया है। सूत्रों का कहना है कि इस आयोजन के लिए रांची को चुनने को लेकर कई हाई लेवल मीटिंग्स हो चुकी हैं। डिफएक्सपो (DefExpo 2026) में थल, नौसेना और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े सिस्टम्स की प्रदर्शनी होगी, जिसमें स्वदेशी और वैश्विक रक्षा कंपनियां अपनी तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।

हर दो साल में होता है DefExpo 2026

डिफएक्सपो (DefExpo 2026) भारत की एक प्रमुख रक्षा प्रदर्शनी है, जो हर दो साल में आयोजित होती है। यह प्रदर्शनी रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत और स्वदेशी तकनीकों को दुनिया के सामने लाने का मंच प्रदान करती है। इससे पहले 2022 में 12वां डिफएक्सपो (DefExpo 2026) गुजरात के गांधीनगर में हुआ था, जबकि 2020 में 11वां संस्करण लखनऊ में आयोजित किया गया था, जो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गृह क्षेत्र है। 2018 में यह आयोजन तमिलनाडु और 2016 में गोवा में हुआ था। 2016 से पहले डिफएक्सपो (DefExpo 2026) दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होता था, क्योंकि इस आयोजन के लिए बड़े स्थान और मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत होती है।

2022 का डिफएक्सपो (DefExpo 2026) खास था, क्योंकि यह पहली बार पूरी तरह से भारतीय कंपनियों को समर्पित था। इसमें भारतीय कंपनियों के साथ-साथ विदेशी मूल उपकरण निर्माताओं (OEMs) की भारतीय इकाइयों, भारत में रजिस्टर्ड कंपनियों के डिवीजनों और भारतीय फर्मों के साथ संयुक्त उद्यमों ने हिस्सा लिया था। इस आयोजन में 75 देशों ने भाग लिया था और सात नई रक्षा कंपनियों ने पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज की थी, जो पहले ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड का हिस्सा थीं।

रांची में सूर्या किरण का जलवा

रांची के लिए बड़े आयोजनों की मेजबानी कोई नई बात नहीं है। हाल ही में 19 अप्रैल को भारतीय वायुसेना की सूर्या किरण एरोबेटिक टीम ने रांची के नमकुम में आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली में हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। नौ हॉक एमके-132 जेट विमानों ने नीले आकाश में तिरंगे की छटा बिखेरी और शानदार फॉर्मेशन के साथ प्रदर्शन किया। यह रांची के लिए पहला ऐसा अनुभव था। इस टीम ने 22 और 23 अप्रैल को पटना में “शौर्य दिवस” के मौके पर 1857 के स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भी प्रदर्शन किया था।

क्यों खास होगा DefExpo 2026?

रांची में होने वाला डिफएक्सपो 2026 (DefExpo 2026) भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम होगा। यह आयोजन न केवल स्वदेशी रक्षा तकनीकों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि वैश्विक रक्षा कंपनियों के साथ सहयोग को भी बढ़ावा देगा। रांची जैसे शहर में इस आयोजन का होना स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी गति देगा। सूत्रों का कहना है कि यह आयोजन फरवरी या मार्च 2026 (DefExpo 2026) में हो सकता है, हालांकि 2022 में वैश्विक रक्षा निर्माताओं की लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण इसे अक्टूबर तक टालना पड़ा था।

India Defence Export Strategy: भारत अब हथियार खरीदने के लिए दूसरे देशों को देगा सस्ता कर्ज, रूस के पुराने ग्राहकों पर है फोकस

डिफएक्सपो 2026 (DefExpo 2026) के साथ भारत एक बार फिर दुनिया को अपनी रक्षा ताकत और तकनीकी नवाचार दिखाने को तैयार है। रांची में इस आयोजन की मेजबानी न केवल झारखंड के लिए गर्व का मौका है, बल्कि यह भारत के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन को भी मजबूती देगा। इस मेले में स्वदेशी हथियारों, तकनीकों और रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता को रेखांकित करेगा।

Kindly Promote Us:
रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

Leave a Comment

Share on WhatsApp