HomeIndian Air Forceएनसीसी कैडेट्स से बोले वायुसेना प्रमुख, वर्दी से आगे भी रखें देश...

एनसीसी कैडेट्स से बोले वायुसेना प्रमुख, वर्दी से आगे भी रखें देश सेवा का जज्बा

कैडेट्स को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख ने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा जताया और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका की सराहना की...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 8 Jan, 2026, 5:37 PM

NCC Republic Day Camp 2026: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने गुरुवार को दिल्ली कैंट में आयोजित नेशनल कैडेट कॉर्प्स रिपब्लिक डे कैंप 2026 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों विंग्स के एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की शुरुआत गर्ल कैडेट्स के बैंड डिस्प्ले से हुई।

Air Chief Marshal Visits NCC Republic Day Camp 2026
Air Chief Marshal Visits NCC Republic Day Camp 2026

एयर चीफ मार्शल ने इसके बाद कैडेट्स द्वारा तैयार किए गए फ्लैग एरिया का भी दौरा किया। यह फ्लैग एरिया देश के 17 एनसीसी डायरेक्टोरेट्स के कैडेट्स ने सामाजिक जागरूकता से जुड़े अलग-अलग विषयों पर तैयार किया था। इसके बाद उन्होंने एनसीसी हॉल ऑफ फेम का अवलोकन किया, जहां संगठन के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। (NCC Republic Day Camp 2026)

कैडेट्स को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख ने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा जताया और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी देश का सबसे बड़ा यूनिफॉर्मधारी संगठन है, जिसमें 20 लाख से ज्यादा कैडेट्स जुड़े हैं। इनमें करीब 40 प्रतिशत कैडेट्स लड़कियां हैं। (NCC Republic Day Camp 2026)

Air Chief Marshal Visits NCC Republic Day Camp 2026
Air Chief Marshal Visits NCC Republic Day Camp 2026

एयर चीफ मार्शल सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी और सरकार की विभिन्न पहलों में उनके योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कैडेट्स एनसीसी के मूल्यों को हमेशा बनाए रखें और वर्दी से आगे भी देश सेवा का जज़्बा रखें। उन्होंने कहा कि वे वर्दी में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में राष्ट्रभाव को बनाए रखें और “नेवर से डाई” रवैये के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने रिपब्लिक डे कैंप 2026 में चयनित सभी कैडेट्स को बधाई दी और कहा कि यहां पहुंचना उनके अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। (NCC Republic Day Camp 2026)

यह भी पढ़ें:  IAF Graduation Parade 2025: एयर चीफ बोले- कमीशन पाना उपलब्धि नहीं, देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने की शुरुआत, सीडीएस ने दी घमंड से दूर रहने की सलाह

“एट होम” में एयर फोर्स चीफ से मिले कैडेट्स

वहीं शाम को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और एएफएफडब्ल्यूए की अध्यक्ष सरिता सिंह ने अपने निवास एयर हाउस पर एक खास “एट होम” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश भर के 17 एनसीसी निदेशालयों से आए 500 से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।

इस मौके पर कैडेट्स को वायुसेना प्रमुख और उनकी पत्नी से सीधे मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला। यह बातचीत पूरी तरह अनौपचारिक माहौल में हुई, जिससे कैडेट्स खुलकर सवाल पूछ सके। एयर चीफ मार्शल ने कैडेट्स को भारतीय वायुसेना के जीवन, उसके मूल्यों, अनुशासन और कार्य संस्कृति के बारे में बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि देश की सेवा सिर्फ वर्दी पहनकर ही नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करके भी की जा सकती है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कैडेट्स के लिए यह अनुभव बेहद खास रहा। कई कैडेट्स ने कहा कि इस मुलाकात से उन्हें सशस्त्र बलों में करियर बनाने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। (NCC Republic Day Camp 2026)

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

यह भी पढ़ें:  Stealth Fighter AMCA: स्वदेशी फिफ्थ जनरेशन एयरक्राफ्ट बनाने में बढ़ रही है कंपनियों की दिलचस्पी, लार्सन एंड टुब्रो और बीईएल ने की साझेदारी
रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular