HomeIndian NavyNavy Chief Sri Lanka Visit: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी...

Navy Chief Sri Lanka Visit: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर, गाले डायलॉग 2025 में लेंगे हिस्सा

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर, जहां वे प्रधानमंत्री, तीनों सेनाध्यक्षों और गाले डायलॉग 2025 में हिस्सा लेंगे...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 22 Sep, 2025, 5:18 PM

Navy Chief Sri Lanka Visit: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 22 से 25 सितंबर तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सहयोग को और गहरा करना और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत बनाना है।

Indian Navy NUH RFI: सेना के बाद नेवी को भी चाहिए 76 नेवल यूटिलिटी हेलिकॉप्टर, जारी हुए 276 प्लेटफॉर्म के RFI, मेक इन इंडिया को मिलेगी प्राथमिकता

यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरीनी अमरसूरिया से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे श्रीलंका के तीनों सेनाध्यक्षों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इन चर्चाओं का फोकस मैरीटाइम सिक्योरिटी, सैन्य क्षमता में वृद्धि, प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग के नए रास्तों की पहचान पर रहेगा।

नौसेना ने सोमवार को बताया कि इस यात्रा के दौरान होने वाली बातचीत से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के ढांचे को और मजबूती मिलेगी। भारत और श्रीलंका समुद्र से जुड़े कई साझा मुद्दों पर पहले से मिलकर काम कर रहे हैं और यह यात्रा उस दिशा में एक अहम कदम है।

एडमिरल त्रिपाठी इस दौरान गाले डायलॉग 2025 (Galle Dialogue 2025) में भी हिस्सा लेंगे। यह एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन है, जिसका आयोजन कोलंबो में किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय है – बदलती परिस्थितियों में हिंद महासागर का समुद्री परिदृश्य। इसमें क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर समुद्री सुरक्षा, सहयोग और नई चुनौतियों पर चर्चा होगी।

भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच नियमित तौर पर गहरे संबंध और बातचीत होती रही है। दोनों देश सालाना डिफेंस डॉयलॉग, स्टाफ टॉक्स और अन्य ऑपरेशनल आदान-प्रदान के जरिए लगातार सहयोग कर रहे हैं। इसमें सबसे अहम है श्रीलंका-इंडिया नेवल एक्सरसाइज (SLINEX), जहां दोनों देशों की नौसेनाएं साझा अभ्यास करती हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण, हाइड्रोग्राफी और समुद्री मानचित्रण के क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  Pakistan Hangor Submarines: अगले साल से पाकिस्तान को मिलेंगी नई हैंगोर क्लास चीनी AIP पनडुब्बियां, भारतीय नौसेना है 7 साल पीछे?

इनके अलावा दोनों नौसेनाएं इंडियन ओशन नेवल सिंपोजियम, गाले डायलॉग, मिलन, गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव और कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव जैसे आयोजनों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती हैं।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular