HomeIndian ArmyIndian Army bio-diesel: अब बॉयो डीजल से चलेंगी सेना की गाड़ियां, फ्यूल...

Indian Army bio-diesel: अब बॉयो डीजल से चलेंगी सेना की गाड़ियां, फ्यूल सप्लाई चेन में किया शामिल

सेना ने 1 दिसंबर से ई-20 पेट्रोल (E-20 Petrol) का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। ऐसे में बायो-डीजल का इस्तेमाल सेना की "ग्रीन मोबिलिटी" पहल को और आगे बढ़ाता है...

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US

📍नई दिल्ली | 8 Dec, 2025, 5:49 PM

Indian Army bio-diesel: भारतीय सेना ने आज अपनी ईंधन सप्लाई चेन में बायो-डीजल को आधिकारिक रूप से शामिल कर दिया। नई दिल्ली में हुए समारोह में सेना के उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने बायो-डीजल की पहली खेप को फ्लैग-इन किया। आर्मी सर्विस कॉर्प्स के 265वें कॉर्प्स डे पर बॉयो-डीजल को शामिल करने की पहल की गई।

Gajraj Corps: 16,000 फीट पर भारतीय सेना का अनोखा कारनामा, जवानों को रसद की सप्लाई के लिए बनाई हाई एल्टीट्यूड मोनो रेल

इस पहल के साथ सेना ने ग्रीन एनर्जी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बायो-डीजल को सप्लाई चेन में शामिल करने का फैसला भारत सरकार की नेशनल बायोफ्यूल पॉलिसी से जुड़े लक्ष्यों को ध्यान में रखकर किया गया है। सेना का कहना है कि इससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा और ईंधन पर निर्भरता का दायरा भी बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि सेना ने 1 दिसंबर से ई-20 पेट्रोल (E-20 Petrol) का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। ऐसे में बायो-डीजल का इस्तेमाल सेना की “ग्रीन मोबिलिटी” पहल को और आगे बढ़ाता है। इस मौके पर सेना की सप्लाई और ट्रांसपोर्ट शाखा के वरिष्ठ अधिकारी और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के मार्केटिंग डायरेक्टर शुभंकर सेन भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Suru Autumn Carnival 2025: भारतीय सेना पहली बार कारगिल में आयोजित करेगी शरदोत्सव का आयोजन, 8 माउंटेन डिवीजन ने की पहल

Indian Army bio-diesel

समारोह में उप सेनाध्यक्ष ने बीपीसीएल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सेना को बड़ी संख्या में वाहनों का संचालन करना पड़ता है। ऐसे में सस्टेनेबल ईंधन का उपयोग पर्यावरण और ऊर्जा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह पहल सेना के लॉजिस्टिक्स सिस्टम में साफ ऊर्जा को बढ़ावा देने का मजबूत उदाहरण है।

सेना लगातार ऐसे कदम उठा रही है जो राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण दोनों को आगे बढ़ाते हैं। बायो-डीजल को सप्लाई चेन में शामिल करना इसी दिशा में एक अहम प्रयास है, जो दिखाता है कि सेना केवल सुरक्षा ही नहीं बल्कि जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन पर भी समान ध्यान देती है।

Author

  • News Desk

    रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

रक्षा समाचार WhatsApp Channel Follow US
News Desk
News Desk
रक्षा समाचार न्यूज डेस्क भारत की अग्रणी हिंदी रक्षा समाचार टीम है, जो Indian Army, Navy, Air Force, DRDO, रक्षा उपकरण, युद्ध रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक खबरें पेश करती है। हम लाते हैं सटीक, सरल और अपडेटेड Defence News in Hindi। हमारा उद्देश्य है – "हर खबर, देश की रक्षा से जुड़ी।"

Most Popular