📍बीकानेर | 12 Dec, 2025, 12:36 PM
Pakistani balloons: बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से आए गुब्बारों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। 17 केवाईडी इलाके के एक किसान को अपने खेत में काले और पीले रंग के कई गुब्बारे पड़े मिले। खेत में सुबह निरीक्षण के दौरान किसान की नजर इन गुब्बारों पर पड़ी, जो फसलों के बीच पड़े थे। पहली नजर में ही यह साफ दिख रहा था कि यह गुब्बारे तेज हवाओं के साथ पाकिस्तान की तरफ से आए थे।
किसान ने तुरंत खाजूवाला पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेरा बनाकर सील कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को पास न आने की सलाह दी और गुब्बारों के साथ आए बैनर की जांच शुरू की। इलाके में इससे पहले भी पाकिस्तान से आए गुब्बारों की घटनाएं हो चुकी हैं।
Pakistan Balloon: ‘Pakistan International Airlines’ written air balloon, BSF launched in Rajasthan
जांच के दौरान गुब्बारों के साथ एक बैनर मिला, जिस पर “अल नूर ग्रुप प्रॉपर्टी एक्सपो 2025” लिखा था। यह बैनर पाकिस्तान के बहावलपुर में आयोजित किसी प्रॉपर्टी एक्सपो की सजावट का हिस्सा रहा होगा, जो हवा के चलते सीमा पार आ गया। हालांकि बैनर पूरी तरह सामान्य दिख रहा था, लेकिन बॉर्डर क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सावधानी में कोई कमी नहीं छोड़ी।
🇮🇳⚠️ Pakistani Balloons Land in Bikaner’s Khajuwala, Security on High Alert Again…
A fresh security scare surfaced in Rajasthan’s border zone after black-yellow balloons with a Pakistani property expo banner drifted into the 17 KYD farmlands of Khajuwala. The farmer who spotted… pic.twitter.com/C5iVLXSyfT— Raksha Samachar | 🇮🇳 (@RakshaSamachar) December 12, 2019
सुरक्षा एजेंसियों ने गुब्बारों और बैनर की गहराई से जांच की और यह सुनिश्चित किया कि इनमें कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री न हो। आसपास के क्षेत्र की भी तलाशी ली गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने गुब्बारों और बैनर को नष्ट कर दिया, ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले।
खाजूवाला और आसपास के गांवों में लोग ऐसी घटनाओं को लेकर पहले से ही सतर्क रहते हैं। पिछले कुछ महीनों में बीकानेर सीमा क्षेत्र में कई बार पाकिस्तानी गुब्बारे हवा में उड़ कर यहां पहुंचे हैं। यह सिर्फ मौसम की वजह से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर छोड़े जाने वाले गुब्बारों का परिणाम भी हो सकता है।
Author
Sahil Pathan is an experienced national affairs journalist, who writes on defence, national security, military strategy, and international relations. Sahil has made important reports and special reports for many large media institutes like DD News, BBC, News 24, India Express and TA Network. He often reports from border areas and military areas, where he presents issues associated with India’s strategic interests with clarity, responsibility, and facts.




